नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में बुधवार तड़के एक बड़ा अग्निकांड सामने आया। उद्योग भवन क्षेत्र में सेना भवन के निकट स्थित मजदूरों के अस्थायी कैंप में भीषण आग लगने से करीब 200 अस्थायी आवास जलकर खाक हो गए। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। तड़के…
Read MoreTag: दिल्ली ताजा खबर
दिल्ली के अस्पताल में लगी आग से मचा हड़कंप! बंद गेट में फंसे मरीज, लोगों ने ताला तोड़कर बचाईं जानें
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के डाबरी इलाके में स्थित एक किडनी अस्पताल में रविवार रात अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों के बीच दहशत फैल गई। हालात उस समय और गंभीर हो गए जब बाहर निकलने की कोशिश कर रहे लोगों को बंद गेट का सामना करना पड़ा। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों ने ताला तोड़कर मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना विजय एन्क्लेव स्थित एक किडनी अस्पताल की है। आग लगने की सूचना मिलते ही पूरे परिसर में…
Read Moreदिल्ली अग्निकांड पर सियासत तेज! केशव नेगी के समर्थन में उतरे भाजपा के 3 सांसद, CM रेखा गुप्ता से निष्पक्ष जांच की मांग
देहरादून: दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड मामले में गिरफ्तार किए गए उत्तराखंड निवासी शेफ केशव नेगी को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के तीन सांसद खुलकर केशव नेगी के समर्थन में सामने आए हैं और दिल्ली पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से भी मामले में न्यायपूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की गई है। दिल्ली अग्निकांड में 22 लोगों की दर्दनाक मौत के बाद गिरफ्तार किए गए केशव नेगी की गिरफ्तारी को लेकर…
Read Moreमालवीय नगर अग्निकांड: जहरीले धुएं, संकरी सीढ़ियों और सुलगते कमरों के बीच चला मौत से मुकाबला, 19 लोगों को बचाने में झोंक दी गई पूरी ताकत
नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित बीएनबी में लगी भीषण आग के बाद जो तस्वीरें और घटनाक्रम सामने आए हैं, वे हादसे की भयावहता को बयां करते हैं। चारों ओर घना जहरीला धुआं, कमरों में फैली तेज तपिश, आग की लपटें और मदद की गुहार लगाते लोग—इन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव अभियान चलाना दमकलकर्मियों के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं था। बावजूद इसके, अग्निशमन विभाग की टीमों ने जान जोखिम में डालकर कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता हासिल की। धुएं और अंधेरे…
Read Moreमालवीय नगर अग्निकांड: 21 मौतों के बाद बड़ा खुलासा, 6 कमरों की अनुमति पर चल रहे थे 25 कमरे, 19 घायलों की हालत नाजुक
दिल्ली: राजधानी के मालवीय नगर इलाके में स्थित एक बेड-एंड-ब्रेकफास्ट होटल में लगी भीषण आग ने 21 लोगों की जान ले ली, जबकि 35 लोग घायल हुए। हादसे में घायल 19 लोगों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज शहर के विभिन्न अस्पतालों में जारी है। आग लगने की वास्तविक वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच कई एजेंसियां कर रही हैं और हादसे से जुड़े हर पहलू की पड़ताल की जा रही है। मृतकों में 11 विदेशी नागरिक भी शामिल…
Read Moreमालवीय नगर अग्निकांड: 21 मौतों से दहली दिल्ली, PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान; CM रेखा गुप्ता ने कहा- सरकार हर पीड़ित के साथ खड़ी है
नई दिल्ली : दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह हुए भीषण अग्निकांड ने राजधानी को झकझोर कर रख दिया। हादसे में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव अभियान के दौरान लगभग 37 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई है। हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
Read Moreसाकेत हादसे के बाद दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन, CM रेखा गुप्ता ने मांगी पूरे शहर के अवैध निर्माणों की रिपोर्ट
नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के साकेत स्थित सैदुलजाब इलाके में हुए दर्दनाक इमारत हादसे के बाद दिल्ली सरकार ने अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) को राजधानी में चल रहे सभी अवैध और अनधिकृत निर्माणों का व्यापक सर्वेक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। सरकार का उद्देश्य ऐसे निर्माणों की पहचान कर भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकना है। साकेत हादसे ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता पिछले सप्ताह सैदुलजाब इलाके में एक बहुमंजिला इमारत अचानक…
Read More