इस्लामाबाद: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार अपने एक वरिष्ठ अधिकारी को पाकिस्तान भेजा है। विदेश मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव और एससीओ के राष्ट्रीय समन्वयक आलोक अमिताभ डिमरी इस्लामाबाद में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के राष्ट्रीय समन्वयकों की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। भारत ने साफ किया है कि आतंकवाद से मुक्त और अनुकूल माहौल में ही द्विपक्षीय बातचीत संभव है, लेकिन एससीओ जैसे बहुपक्षीय मंचों पर वह पाकिस्तान के साथ अपनी भागीदारी जारी रखेगा। कौन हैं आलोक डिमरी? आलोक अमिताभ डिमरी भारतीय विदेश…
Read MoreTag: विदेश मंत्रालय
ओमान तट के पास फिर कमर्शियल जहाज पर हमला, एक भारतीय नाविक की मौत; 19 को बचाया गया, MEA ने जताई चिंता
नई दिल्ली: ओमान के पूर्वी तट के पास भारत की ओर आ रहे कमर्शियल जहाज MV Cape Dao पर बुधवार को हमला हुआ। इस हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई, जबकि जहाज पर सवार 19 अन्य भारतीय नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया। घटना के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने हमले की निंदा करते हुए क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों और नाविकों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। जहाज पर सवार थे 20 भारतीय नाविक जानकारी के मुताबिक, MV Cape Dao पर कुल 20 भारतीय नाविक सवार…
Read Moreलाल सागर में बढ़ते हूती हमलों से बिगड़े हालात, बाब अल-मंदब की आवाजाही पर खतरा; भारत ने जताई गंभीर चिंता
नई दिल्ली: लाल सागर क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे संघर्ष और हूती विद्रोहियों के हमलों को लेकर भारत ने चिंता जताई है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने सऊदी अरब के अलग-अलग इलाकों में आम नागरिकों और आर्थिक संपत्तियों को निशाना बनाकर किए गए हमलों की कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि लगातार हो रहे ऐसे हमलों से क्षेत्रीय सुरक्षा प्रभावित हो रही है और बाब अल-मंदब जैसे महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्ग से आवाजाही की स्वतंत्रता के लिए भी खतरा पैदा हो रहा है। लाल…
Read Moreनेपाल ने बाढ़ के लिए भारत से मांगा मुआवजा? विदेश मंत्रालय ने दिया दो टूक जवाब, कहा- जलवायु परिवर्तन पूरी दुनिया की साझा चुनौती
नई दिल्ली: नेपाल में पिछले महीने आई विनाशकारी बाढ़ के बाद भारत से जलवायु क्षति के लिए मुआवजे की मांग को लेकर विदेश मंत्रालय ने भारत का रुख साफ किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि जलवायु परिवर्तन पूरी दुनिया के सामने साझा चुनौती है और इससे निपटने के लिए अलग-अलग देशों की जिम्मेदारियां और उनकी क्षमताएं ध्यान में रखी जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि विकसित देशों को उत्सर्जन कम करने के साथ विकासशील देशों को वित्त और तकनीक के जरिए मदद करने में…
Read Moreब्लैक सी में कमर्शियल जहाज पर बड़ा हमला, भारतीय नाविक की मौत; विदेश मंत्रालय ने जताई कड़ी आपत्ति
नई दिल्ली: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच ब्लैक सी में एक कमर्शियल जहाज पर हुए हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई। विदेश मंत्रालय ने घटना की पुष्टि करते हुए मृतक के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मंत्रालय ने बताया कि हमले के समय जहाज पर कुल 10 क्रू सदस्य सवार थे, जिनमें तीन भारतीय नागरिक शामिल थे। बाकी दो भारतीय सुरक्षित हैं और भारतीय मिशन लगातार उनके संपर्क में है। 18 जुलाई को हुआ था हमला विदेश मंत्रालय के अनुसार, मार्शल आइलैंड्स के झंडे वाला…
Read Moreमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन पर बड़ा अपडेट, 2027 में शुरू होगा पहला सेक्शन, 2030 के दशक में मिलेगी जापान की E-20 ट्रेन
नई दिल्ली: मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना को लेकर विदेश मंत्रालय ने बड़ा अपडेट जारी करते हुए परियोजना से जुड़े भ्रम को दूर किया है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि भारत और जापान दोनों देश इस महत्वाकांक्षी परियोजना को जल्द से जल्द शुरू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मंत्रालय के अनुसार, परियोजना का पहला सेक्शन वर्ष 2027 में शुरू करने का लक्ष्य है, जबकि जापान की नई ई-20 सीरीज हाई-स्पीड ट्रेन 2030 के दशक की शुरुआत में उपलब्ध होगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल…
Read More3 भारतीयों की मौत पर अमेरिका की सफाई! बोला- 60 से ज्यादा चेतावनियां दी थीं, फिर भी नहीं रुका जहाज
नई दिल्ली: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास एक टैंकर पर अमेरिकी कार्रवाई में तीन भारतीय नाविकों की मौत के बाद विवाद गहरा गया है। भारत की कड़ी आपत्ति और राजनयिक स्तर पर विरोध दर्ज कराने के बीच अब अमेरिका ने इस पूरे मामले में अपनी सफाई पेश की है। अमेरिकी अधिकारियों का दावा है कि कार्रवाई से पहले संबंधित जहाज को दर्जनों बार चेतावनी दी गई थी, लेकिन उसे नजरअंदाज कर दिया गया। इस घटना में टैंकर पर सवार 24 भारतीय क्रू सदस्यों में से 21 को सुरक्षित बचा लिया…
Read Moreपाकिस्तान में भारत की कूटनीतिक कमान संभालेंगे सत्यांजल पांडे! डॉक्टर से डिप्लोमैट बने अधिकारी को मिली अहम जिम्मेदारी
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनावपूर्ण संबंधों के बीच भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के वरिष्ठ अधिकारी सत्यांजल पांडे को इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग में नई जिम्मेदारी मिलने जा रही है। सूत्रों के अनुसार, 2008 बैच के आईएफएस अधिकारी सत्यांजल पांडे पाकिस्तान में भारत के अगले कार्यवाहक उच्चायुक्त बनाए जाएंगे। वह वर्तमान कार्यवाहक उच्चायुक्त गीतिका श्रीवास्तव का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल पूरा हो चुका है। फिलहाल सत्यांजल पांडे श्रीलंका में भारत के उप उच्चायुक्त के रूप में कार्यरत हैं। नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद वह इस्लामाबाद में…
Read Moreअभिजीत दीपके पर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान: अमेरिका से निर्वासन की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- हमारे पास कोई जानकारी नहीं
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर चर्चा के केंद्र बने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके को लेकर उठ रहे सवालों के बीच विदेश मंत्रालय ने अपना पक्ष स्पष्ट कर दिया है। अमेरिका से उनके कथित निर्वासन और वीजा नियमों के उल्लंघन को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्रालय ने कहा है कि उसके पास ऐसी किसी भी कार्रवाई की कोई जानकारी नहीं है। शुक्रवार को आयोजित साप्ताहिक प्रेस वार्ता के दौरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल से पूछा गया कि क्या अमेरिकी अधिकारियों ने अभिजीत दीपके के…
Read Moreभारत-नेपाल सीमा विवाद पर भारत का स्पष्ट रुख, बालेन शाह के बयान के बाद विदेश मंत्रालय ने कहा- तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं
नई दिल्ली: भारत-नेपाल सीमा को लेकर नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के हालिया बयान पर भारत सरकार की पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है। विदेश मंत्रालय ने साफ शब्दों में कहा है कि भारत और नेपाल के बीच सीमा से जुड़े मुद्दे पूरी तरह द्विपक्षीय हैं और इनके समाधान में किसी तीसरे देश की कोई भूमिका नहीं है। मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि दोनों देशों के बीच सीमा का लगभग 98 प्रतिशत हिस्सा पहले ही निर्धारित किया जा चुका है। विदेश मंत्रालय ने सीमा विवाद पर रखा भारत…
Read More