स्तंभ (ज़ीशान हैदर): उत्तर प्रदेश भाजपा में हाल ही में हुए संगठनात्मक फेरबदल के बाद केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के छोटे बेटे नीरज सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने के साथ ही राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर परिवारवाद और संगठन आधारित राजनीति को लेकर बहस तेज हो गई है। किसी भी बड़े राजनीतिक परिवार के सदस्य को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर यह सवाल स्वाभाविक रूप से उठता है कि क्या यह केवल राजनीतिक विरासत का विस्तार है या फिर लंबे संगठनात्मक अनुभव और कार्यकर्ता जीवन का परिणाम? राजनाथ…
Read MoreTag: Uttar Pradesh Politics
‘हमारे कामों का आज भी उद्घाटन कर रही सरकार’, अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- जनता बदलाव चाहती है
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान किए गए विकास कार्यों का उद्घाटन आज भी मौजूदा सरकार कर रही है। साथ ही उन्होंने प्रदेश के विकास, रोजगार, शिक्षा, किसानों और कानून-व्यवस्था समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरा। ‘सपा सरकार के विकास कार्यों का हो रहा उद्घाटन’ अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने लखनऊ में कई बड़े विकास कार्य किए थे,…
Read More2027 चुनाव से पहले ओवैसी का बड़ा दांव! यूपी में गठबंधन के संकेत, बोले- भाजपा को सत्ता में लौटने से रोकेंगे
बिजनौर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी बीच एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बड़ा राजनीतिक संकेत देते हुए कहा है कि भाजपा को दोबारा सत्ता में आने से रोकने के लिए उनकी पार्टी गठबंधन करने से भी पीछे नहीं हटेगी। बिजनौर के नजीबाबाद में आयोजित ‘पैगाम-ए-इत्तेहाद’ कार्यक्रम में ओवैसी ने भाजपा के साथ-साथ समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। ओवैसी ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए कहा कि उनकी पार्टी राज्य में अपनी राजनीतिक…
Read Moreरामलला दर्शन पर सियासी संग्राम! अयोध्या पहुंचे कांग्रेस नेताओं पर कार्रवाई, अजय राय नजरबंद, सांसद उज्जवल रमण सिंह के घर पुलिस तैनात
अयोध्या: राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी को लेकर जारी राजनीतिक घमासान के बीच मंगलवार को कांग्रेस के प्रस्तावित अयोध्या दौरे पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। रामलला के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को अयोध्या में नजरबंद किए जाने का दावा किया गया है। वहीं प्रयागराज से अयोध्या रवाना होने की तैयारी कर रहे कांग्रेस सांसद उज्जवल रमण सिंह के घर के बाहर पुलिस की तैनाती की खबर सामने आई है। कांग्रेस ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए सरकार…
Read MoreCM योगी ने विधायक बाबूलाल पर ली मजाकिया चुटकी, बोले- ‘सड़क बनवा देंगे, अब महात्माओं के साथ ही रहिए’; चुनावी संकेतों की चर्चा तेज
आगरा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा में आयोजित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान फतेहपुर सीकरी से विधायक चौधरी बाबूलाल पर हल्के-फुल्के अंदाज में चुटकी ली। मुख्यमंत्री की टिप्पणी के बाद बैठक कक्ष में मौजूद जनप्रतिनिधियों के बीच हंसी का माहौल बन गया, वहीं राजनीतिक गलियारों में इसके अलग-अलग मायने निकाले जाने लगे हैं। बैठक शुरू होने से पहले ही छेड़ दिया मजाक रविवार को कमिश्नरी सभागार में विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। बैठक शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की…
Read Moreराम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश का बड़ा हमला, बोले- ‘अयोध्या में ही होगा भाजपा का लंकाकांड, अब खुलेगी हर परत’
लखनऊ: श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। मामले में चंपत राय के इस्तीफे की चर्चाओं के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कई पोस्ट कर भाजपा और उससे जुड़े लोगों को निशाने पर लिया। अखिलेश यादव ने अपने एक पोस्ट में लिखा कि भाजपा का ‘लंकाकांड’ अयोध्या में ही होगा। उन्होंने कहा कि आखिरकार ‘दानभक्तों’ का मुखौटा उतर गया है और प्रभु की अलौकिक शक्ति ने…
Read Moreराम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सियासत तेज! सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग, अखिलेश बोले- ‘अलौकिक शक्ति ने दिखाया चमत्कार’
लखनऊ: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच और गिरफ्तारियों के बीच अब राजनीतिक बयानबाज़ी भी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी ने मामले की उच्चस्तरीय और न्यायिक जांच की मांग उठाई है। अयोध्या से सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा है कि यह मामला केवल एक राज्य तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश की आस्था से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसकी जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराई जानी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट स्वतः संज्ञान ले, कमेटी गठित करे: अवधेश प्रसाद राम मंदिर चढ़ावा मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए अवधेश…
Read More‘अयोध्या को बदनाम करने की साजिश, सनातन को कमजोर करना चाहते हैं विरोधी’… मीरजापुर में विपक्ष पर बरसे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
मीरजापुर: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को मीरजापुर दौरे के दौरान विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति पर लगातार सवाल उठाकर कुछ लोग समाज को बांटने और अयोध्या की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा है। कोन विकास खंड के पुरजागीर स्थित डॉ. टमटम मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल परिसर में प्रबुद्धजनों के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे उपमुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कई राजनीतिक…
Read More28 जून को हाथरस और आगरा दौरे पर रहेंगे सीएम योगी, विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात, करेंगे हाईलेवल समीक्षा बैठक
हाथरस: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 जून को हाथरस और आगरा के दौरे पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री हाथरस में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के साथ जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद वह आगरा पहुंचकर विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी कार्यक्रम के मुताबिक सीएम योगी रविवार सुबह 10 बजे लखनऊ स्थित पांच कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास से रवाना होंगे। इसके बाद वह सुबह 10:20 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे और राजकीय विमान से आगरा…
Read More