Blog

यूपी में एटीएस की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़े चार और संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के नेटवर्क से जुड़े चार और संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बुधवार को एसटीएफ की मदद से की गई, जिसमें कई राज्यों से जुड़े इनपुट के आधार पर संदिग्धों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में सहारनपुर निवासी महकाब (22) और शाहरुख (20), मुजफ्फरनगर निवासी गगनदीप उर्फ गुरी सिंह (25) तथा हरिद्वार निवासी मुशर्रफ (22) शामिल हैं। एटीएस के अनुसार यह नेटवर्क इससे पहले पकड़े गए चार अन्य…

Read More

बकरीद को लेकर यूपी में हाई अलर्ट, लखनऊ में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात; कानपुर में ट्रैफिक डायवर्जन, फर्रुखाबाद में सड़क पर नमाज पर रोक

लखनऊ: बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, जबकि सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। लखनऊ में ऐशबाग ईदगाह, टीले वाली मस्जिद और बड़ा इमामबाड़ा में होने वाली नमाज को देखते हुए पुलिस ने व्यापक सुरक्षा प्लान तैयार किया है। पूरे शहर को 4…

Read More

सोना हुआ सस्ता, लेकिन चांदी ने लगाई लंबी छलांग! 27 मई के ताजा रेट ने बढ़ाई खरीदारों की हलचल

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में जारी उतार-चढ़ाव और ईरान-अमेरिका तनाव के बीच सर्राफा बाजार में आज बड़ा बदलाव देखने को मिला है। 27 मई 2026 को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी के दामों में जोरदार उछाल देखने को मिला। ऐसे में निवेशकों से लेकर गहने खरीदने वालों तक सभी की नजर आज के ताजा रेट पर टिकी हुई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX के आंकड़ों के मुताबिक 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 192 रुपये टूटकर 1,57,424 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं…

Read More

सिंगापुर कोर्ट का बड़ा फैसला: BYJU’S फाउंडर बायजू रवींद्रन को 6 महीने जेल की सजा, भारी जुर्माना भी लगा

नई दिल्ली: देश की चर्चित एडटेक कंपनी बायजूज़ के संस्थापक और शिक्षा कारोबारी बायजू रवींद्रन को सिंगापुर की अदालत से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने अदालत की अवमानना के मामले में उन्हें 6 महीने की जेल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उन पर 70,500 डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया है। मामला अदालती आदेशों के उल्लंघन और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने से जुड़ा बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सिंगापुर की अदालत ने कहा कि बायजू रवींद्रन ने अप्रैल 2024 से अब तक…

Read More

Tata Tiago EV Facelift 28 मई को होगी लॉन्च, नए अवतार में मिलेगा प्रीमियम इंटीरियर और दमदार लुक

नई दिल्ली: देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार टिऐगो का नया फेसलिफ्ट मॉडल 28 मई को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी इस अपडेटेड मॉडल को पेट्रोल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश करेगी। लॉन्च से पहले जारी किए गए टीजर में नई टिऐगो का मॉडर्न डिजाइन और प्रीमियम लुक पहले ही चर्चा का विषय बन चुका है। माना जा रहा है कि नई टाटा टिऐगो ईवी अपने सेगमेंट में सबसे किफायती, सुरक्षित और फीचर-लोडेड इलेक्ट्रिक कारों में शामिल हो सकती है। लॉन्च…

Read More

New Tax Regime में डेट फंड की कमाई पर मिलेगा ₹12 लाख वाला रिबेट? ITR भरने से पहले समझ लें पूरा नियम

नई दिल्ली: नई टैक्स व्यवस्था में ₹12 लाख तक की आय पर टैक्स रिबेट को लेकर लोगों के बीच काफी चर्चा है। इसी बीच डेट म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाले निवेशकों के मन में बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या डेट फंड से होने वाली कमाई भी इस रिबेट के दायरे में आती है? खासतौर पर वे लोग जो फिक्स्ड डिपॉजिट की जगह डेट फंड को बेहतर विकल्प मानकर निवेश कर रहे हैं, उनके लिए यह नियम समझना बेहद जरूरी हो गया है। टैक्स विशेषज्ञों के अनुसार, नई…

Read More

ATF की मार से एयरलाइंस परेशान, 1 जून से इंडिगो और एयर इंडिया घटाएंगी फ्लाइट्स, कई रूट होंगे प्रभावित

नई दिल्ली: देश की दो बड़ी एयरलाइन कंपनियां इंडिगो और एयर इंडिया बढ़ती परिचालन लागत के दबाव में अब घरेलू उड़ानों में कटौती करने जा रही हैं। एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में तेज उछाल और गर्मियों के बाद घटती यात्री मांग को देखते हुए दोनों कंपनियों ने 1 जून से अगले 90 दिनों तक फ्लाइट्स कम करने का फैसला लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडिगो अपनी घरेलू उड़ानों में 5 से 7 प्रतिशत तक कटौती करेगी, जबकि एयर इंडिया करीब 15 प्रतिशत तक उड़ानें घटा सकती है। माना…

Read More

भीषण गर्मी से मिलेगी राहत! एक्टिव हुआ पश्चिमी विक्षोभ, 3 दिन बाद दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश के आसार

नई दिल्ली: देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के कहर के बीच अब राहत की खबर सामने आई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसके असर से आने वाले तीन दिनों बाद मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने 29 मई से दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में आंधी और बारिश की संभावना जताई है। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में इस समय गर्मी अपने चरम पर बनी हुई है। दिन के…

Read More

7 अक्टूबर हमले के मास्टरमाइंड का खात्मा! इजरायल ने हमास के नए आर्मी चीफ मुहम्मद ओदेह को मार गिराने का किया दावा

तेल अवीव: मध्य पूर्व में जारी युद्ध के बीच इजरायल ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उसने गाजा में हमास के नए सैन्य प्रमुख मुहम्मद ओदेह को मार गिराया है। इजरायली सेना के मुताबिक, मुहम्मद ओदेह 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हुए बड़े आतंकी हमले के प्रमुख साजिशकर्ताओं में शामिल था। इस कार्रवाई को प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज के निर्देश पर अंजाम दिया गया। इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस सैन्य कार्रवाई की पुष्टि की। सेना…

Read More