जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, CJP के सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सौरभ दास और पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका को जंतर-मंतर से हिरासत में लिया है। दोनों अपने कुछ साथियों के साथ मंगलवार सुबह जंतर-मंतर पहुंचे थे, जहां उन्होंने तिरंगा लहराते हुए नारे लगाए। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों को हिरासत में ले लिया। CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सौरभ दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिए जाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों अपने साथियों के साथ जंतर-मंतर पहुंचे…

Read More

ध्रुव राठी हिरासत से रिहा, पुलिस ने दी चेतावनी; जंतर-मंतर जाने पर दोबारा कार्रवाई की बात कही

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन में शामिल होने पहुंचे यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत से रिहा कर दिया है। पुलिस ने उन्हें छोड़ते समय चेतावनी दी कि यदि उन्होंने दोबारा जंतर-मंतर जाने की कोशिश की तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। गुरुग्राम स्थित घर से हिरासत में लिए गए थे ध्रुव राठी ध्रुव राठी को शनिवार सुबह उनके गुरुग्राम स्थित आवास से दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था। वह मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सीजेपी के प्रदर्शन में…

Read More

CJP प्रदर्शन से पहले हिंसा की आशंका, सुरक्षा एजेंसियों ने ऐसे फेल किया बड़ा प्लान; दिल्ली में कड़े इंतजामों से टला बवाल

नई दिल्ली: CJP और विपक्षी गठबंधन के दिल्ली मार्च को रोकने के लिए सुरक्षा एजेंसियों और दिल्ली पुलिस ने पहले से तैयार रणनीति के तहत कार्रवाई की। रिपोर्ट के मुताबिक, खुफिया इनपुट के आधार पर सेंट्रल दिल्ली के कई इलाकों में संभावित भीड़ जुटने और अव्यवस्था फैलने की आशंका को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया था। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को अलग-अलग समूहों में रोककर हिरासत में लिया, जिससे बड़े जमावड़े की स्थिति नहीं बन सकी। खुफिया इनपुट में जताई गई थी बड़े जमावड़े की आशंका सुरक्षा एजेंसियों…

Read More

दिल्ली पहुंचते ही CJP संस्थापक अभिजीत दिपके हिरासत में, एयरपोर्ट पर पुलिस ने आशुतोष रांका और सौरभ दास को भी रोका

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके को दिल्ली पहुंचते ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि मुंबई से दिल्ली आई फ्लाइट के आईजीआई एयरपोर्ट पर लैंड करते ही पुलिस की टीम विमान के अंदर पहुंची और अभिजीत दिपके के साथ उनके सहयोगियों आशुतोष रांका और सौरभ दास को भी डिटेन कर लिया। जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट के दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद पुलिसकर्मी विमान के अंदर दाखिल हुए। पुलिस ने तीनों से सहयोग करने की अपील की, लेकिन जब वे नहीं…

Read More

ध्रुव राठी को सुबह-सुबह पुलिस ने लिया हिरासत में, जंतर-मंतर पहुंचने से पहले गुरुग्राम में बड़ा एक्शन

गुरुग्राम: यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। यह कार्रवाई उस समय की गई, जब वह दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए निकलने वाले थे। दिल्ली पुलिस की टीम शनिवार सुबह उनके गुरुग्राम स्थित आवास पर पहुंची और उन्हें डिटेन कर लिया। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस के करीब 50 जवान शुक्रवार देर रात से ही ध्रुव राठी के घर के बाहर तैनात थे। इनमें कई पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में मौजूद थे। सुबह…

Read More

‘सिर्फ प्रदर्शन होने से लाठीचार्ज नहीं हो सकता’, छात्र आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; पुलिस कार्रवाई की स्वतंत्र जांच के संकेत

नई दिल्ली: हाल के छात्र आंदोलनों के दौरान पुलिस की कार्रवाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को अहम टिप्पणी की। अदालत ने कहा कि केवल आंदोलन होने के आधार पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज नहीं किया जा सकता। शीर्ष अदालत ने पुलिस द्वारा कथित अत्यधिक बल प्रयोग के आरोपों की स्वतंत्र जांच की आवश्यकता पर भी जोर दिया। छात्रों की याचिका पर सुनवाई के दौरान आई टिप्पणी भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष विभिन्न राज्यों में छात्र आंदोलनों के दौरान पुलिस कार्रवाई से जुड़ी याचिकाओं…

Read More

‘छात्रों पर हमला किसके आदेश से हुआ?’ राहुल गांधी का अमित शाह को खुला पत्र, लाठीचार्ज और पेलेट गन पर मांगा जवाब

नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर से निकाले गए ‘संसद मार्च’ के दौरान छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज, आंसू गैस और कथित पेलेट गन के इस्तेमाल को लेकर जवाबदेही तय करने की मांग की है। राहुल गांधी ने सवाल उठाया है कि छात्रों पर बल प्रयोग का आदेश आखिर किसने दिया था। गृह मंत्री को…

Read More

NEET प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, ‘चलो संसद’ मार्च पर 9 FIR दर्ज; जंतर-मंतर पर जारी रहा आंदोलन

नई दिल्ली: NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस ने ‘चलो संसद’ मार्च के दौरान हुए हंगामे पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवान पर हमले समेत विभिन्न मामलों में 9 एफआईआर दर्ज की हैं। इसके बावजूद जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी है और बुधवार सुबह भी बड़ी संख्या में छात्र व समर्थक आंदोलन स्थल पर पहुंचे। 9 एफआईआर दर्ज, जांच में जुटी पुलिस दिल्ली पुलिस के अनुसार, मार्च के दौरान हुई घटनाओं को लेकर 9 अलग-अलग एफआईआर दर्ज…

Read More

CJP प्रदर्शन पर TMC का संसद में बड़ा दांव, राज्यसभा में नियम 267 के तहत तत्काल चर्चा की मांग

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई का मुद्दा अब संसद तक पहुंच गया है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने राज्यसभा में नियम 267 के तहत नोटिस देकर इस पूरे घटनाक्रम पर तत्काल चर्चा कराने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ हुई कथित पुलिस कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़ा गंभीर विषय है, जिस पर सरकार को सदन में जवाब देना चाहिए। नियम 267 के तहत उठाया मुद्दा टीएमसी की ओर से…

Read More

113 ठग गिरफ्तार, फर्जी लोन ऐप का इंटरनेशनल कनेक्शन

राजधानी New Delhi में साइबर अपराध के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई सामने आई है। Delhi Police ने ‘ऑपरेशन Cy-Hawk-04’ के तहत ऐसा जाल बिछाया कि देशभर में फैले ठगों का नेटवर्क ध्वस्त हो गया। इस हाई-इंटेंसिटी ऑपरेशन में पुलिस ने 113 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करते हुए 57 बड़े मामलों का खुलासा किया, जिनमें करीब 22 करोड़ रुपये की ठगी का पर्दाफाश हुआ। जांच में खुला डिजिटल ठगी का पूरा खेल जांच के दौरान पुलिस ने 303 NCRP शिकायतों को बारीकी से खंगाला और उन्हें म्यूल अकाउंट्स…

Read More