रियाद: यमन के हूती विद्रोहियों के लगातार मिसाइल और ड्रोन हमलों ने सऊदी अरब की सुरक्षा व्यवस्था को बड़ी चुनौती के सामने खड़ा कर दिया है। राजधानी रियाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमलों के बाद सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) की सुरक्षा को लेकर भी कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बढ़ते खतरे को देखते हुए उनकी सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के हवाले से बताया गया है कि 41 वर्षीय क्राउन प्रिंस…
Read MoreTag: Middle East Conflict
WSJ का बड़ा दावा: क्या ईरान पर फिर हमला करेगा अमेरिका? ट्रंप की नई सैन्य रणनीति से बढ़ा तनाव
वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच एक नई रिपोर्ट ने पश्चिम एशिया में हालात को लेकर चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ नए सैन्य हमले की तैयारी के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, यह कार्रवाई सप्ताहांत तक की जा सकती है, ताकि ईरान पर दबाव बनाकर उसे अमेरिका की शर्तों पर बातचीत के लिए मजबूर किया जा सके। WSJ ने अधिकारियों के हवाले से किया दावा…
Read Moreईरान की बड़ी चेतावनी! ‘हमारे फ्रीज फंड से मुआवजा लिया तो होर्मुज से नहीं गुजर पाएंगे जहाज’, अमेरिका को भी सुनाई खरी-खरी
तेहरान: मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच ईरान ने अपनी फ्रीज की गई संपत्तियों को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। ईरान ने चेतावनी दी है कि यदि किसी देश या कंपनी ने युद्ध के दौरान हुए नुकसान की भरपाई के लिए उसकी फ्रीज की गई संपत्तियों का इस्तेमाल किया, तो ऐसे देशों और कंपनियों के व्यावसायिक जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने नहीं दिया जाएगा। ईरान की यह प्रतिक्रिया अमेरिका की उस संभावित योजना के बाद सामने आई है, जिसमें युद्ध के दौरान क्षतिग्रस्त जहाजों के मुआवजे के लिए…
Read Moreईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक से भड़का मध्य पूर्व, बहरीन-कुवैत-जॉर्डन पर मिसाइल हमले; होर्मुज को लेकर बढ़ा वैश्विक संकट
दुबई: अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य संघर्ष ने एक बार फिर गंभीर रूप ले लिया है। अमेरिका ने ईरान के कई रणनीतिक ठिकानों और पुलों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए हैं। इसके जवाब में ईरान ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन की ओर मिसाइल और ड्रोन हमले किए। होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बढ़ते टकराव ने पूरे मध्य पूर्व में तनाव बढ़ा दिया है और वैश्विक तेल आपूर्ति तथा ऊर्जा बाजार पर भी संकट गहराने की आशंका पैदा कर दी है। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार,…
Read Moreहोर्मुज में तेल टैंकरों पर मिसाइल हमला, एक भारतीय की मौत; 8 घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव
होर्मुज जलडमरूमध्य: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से एक बड़ी घटना सामने आई है। संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि ईरान ने उसके दो तेल टैंकरों पर क्रूज मिसाइलों से हमला किया। इस हमले में एक भारतीय क्रू सदस्य की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों में कई भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। यूएई के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, ओमान के समुद्री क्षेत्र की दक्षिणी लेन से गुजर रहे ‘मोम्बासा’ और ‘बाहिया’ नामक…
Read Moreट्रंप-नेतन्याहू में अहम बातचीत! फोन कॉल के बाद अमेरिका में जल्द हो सकती है हाई-प्रोफाइल मुलाकात
यरुशलम: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच शुक्रवार को अहम टेलीफोन वार्ता हुई। बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों, क्षेत्रीय हालात और भविष्य की रणनीतिक चर्चाओं पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान दोनों नेता जल्द ही अमेरिका में आमने-सामने मुलाकात करने पर भी सहमत हुए हैं। इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, नेतन्याहू ने अमेरिका की स्थापना की 250वीं वर्षगांठ के अवसर पर राष्ट्रपति ट्रंप को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों की…
Read Moreईरान पर अमेरिका का बड़ा एक्शन! एयरस्ट्राइक का वीडियो जारी, IRGC की चेतावनी से बढ़ा तनाव
वाशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच हालिया शांति समझौते के बाद एक बार फिर तनाव बढ़ता दिखाई दे रहा है। अमेरिकी सेना ने ईरान के मिसाइल, ड्रोन ठिकानों और तटीय रडार चौकियों पर बड़े पैमाने पर एयरस्ट्राइक करने का दावा किया है। कार्रवाई के बाद अमेरिकी सैन्य कमान ने हमले का वीडियो भी जारी किया, जिससे क्षेत्र में नए तनाव की आशंका गहरा गई है। अमेरिकी सैन्य अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई हाल ही में एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले के जवाब में की गई। सेना ने दावा किया…
Read Moreक्या अमेरिका से हथियारों की निर्भरता खत्म करेगा इजरायल? नेतन्याहू के बड़े बयान से बढ़ी हलचल, बोले- अब आत्मनिर्भर बनने का समय
यरूशलम: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के एक बयान ने अंतरराष्ट्रीय रणनीतिक हलकों में नई बहस छेड़ दी है। नेतन्याहू ने संकेत दिया है कि इजरायल अब अमेरिकी सैन्य सहायता और हथियारों पर अपनी निर्भरता कम करने की दिशा में आगे बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि देश को अपनी स्वतंत्र रक्षा उत्पादन क्षमता विकसित करनी होगी ताकि भविष्य की चुनौतियों का सामना पूरी मजबूती के साथ किया जा सके। ‘अपने हथियार खुद बनाने होंगे’ वेस्ट बैंक के गुश एत्जियन क्षेत्र में रिजर्व कॉम्बैट अधिकारियों के साथ बातचीत के दौरान…
Read MoreUS-Iran Deal पर इजरायल में बगावत के सुर! नेतन्याहू के मंत्री बोले- ट्रंप का समझौता हम पर लागू नहीं, हम किसी के गुलाम नहीं
यरुशलम: अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की घोषणा के बाद मध्य पूर्व की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। जहां एक ओर दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम और समझौते को लेकर सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं, वहीं इजरायल की सरकार के वरिष्ठ मंत्री बेन ग्वेर ने ऐसा बयान दिया है जिसने क्षेत्रीय तनाव को फिर से चर्चा के केंद्र में ला दिया है। इजरायल के दक्षिणपंथी नेता और नेतन्याहू सरकार में मंत्री बेन ग्वेर ने साफ शब्दों में कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच…
Read Moreमिडिल ईस्ट में भड़की जंग! अमेरिकी नेवी ठिकाने पर ईरानी हमला, MQ-9 ड्रोन मार गिराने का दावा; जॉर्डन में भी निशाने पर सैन्य अड्डे
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में तनाव अब खुले सैन्य टकराव का रूप लेता नजर आ रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से जारी तनातनी के बीच हालात और गंभीर हो गए हैं। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों और उपकरणों को निशाना बनाने का दावा किया है, जिससे पूरे क्षेत्र में सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई हैं। ईरान की ओर से दावा किया गया है कि अमेरिकी नौसेना के 5वें बेड़े के मुख्यालय, जॉर्डन स्थित अमेरिकी एयरबेस और एक अत्याधुनिक MQ-9 ड्रोन को…
Read More