** शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों को देंगे गति, जनसुनवाई भी होगी।
झांसी मण्डल के नवागंतुक मण्डलायुक्त कृष्ण कुमार ने आज दिन सोमवार को झांसी मण्डल का विधिवत पदभार ग्रहण किया।
झांसी।नवागंतुक मण्डलायुक्त कृष्ण कुमार का सर्वप्रथम झांसी पहुंचने पर सर्किट हाउस में जिलाधिकारी गौरांग राठी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
नवागंतुक मण्डलायुक्त ने सर्किट हाउस में विभिन्न अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर संवाद भी स्थापित किया और शासन की योजनाएँ और प्रगति की जानकारी ली।
तदोपरांत नवागंतुक मण्डलायुक्त ने अपने कार्यालय पहुंचकर विधिवत पदभार ग्रहण किया।
इस बीच उन्होंने उपस्थित पत्रकारों से संवाद स्थापित करते हुए बताया कि शासन द्वारा संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं की प्रगति को गति प्रदान की जाएगी। उन्होंने पत्रकारों द्वारा पूछे गए प्रश्न पर बताया कि जल्द ही नगर की यातायात व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था सहित अन्य समस्याओं का जल्द ही निराकरण किया जाएगा।
मंडलायुक्त कृष्ण कुमार ने आयुक्त कार्यालय परिवार के विभिन्न पटलों पर तैनात कार्मिकों का परिचय लिया और उन्हें समन्वय स्थापित करते हुए निष्ठापूर्वक कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान जिलाधिकारी गौरांग राठी, उपाध्यक्ष जेडीए हिमांशु गौतम, सीडीओ रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड, अपर आयुक्त प्रियंका, एडीएम वित्त एवं राजस्व पल्लवी मिश्रा, सचिव जेडीए गौरव शुक्ला, एडीएम न्याय ए के गौड, जेडीसी सुरेश चन्द्र केसरवानी सहित अन्य आधिकारिक उपस्थित रहे।
