नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को कथित मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ‘चोरों का सरदार’ और ‘कमांडर-इन-चीफ’ जैसी टिप्पणियों से जुड़े मामले में शीर्ष अदालत ने निचली अदालत में चल रही आपराधिक मानहानि की कार्यवाही पर रोक लगा दी है। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की पीठ ने राहुल गांधी की उस याचिका पर सुनवाई की, जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ चल रहे मानहानि मामले को रद्द करने की मांग की है।…
Read MoreTag: Rahul Gandhi Defamation Case
राहुल गांधी मानहानि केस में नया मोड़: जिला अदालत ने ट्रायल कोर्ट से मांगे रिकॉर्ड, वॉयस सैंपल विवाद पर 5 जून को सुनवाई
सुलतानपुर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से जुड़े कथित मानहानि मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के वॉयस सैंपल को लेकर चल रही कानूनी प्रक्रिया में नया घटनाक्रम सामने आया है। राहुल गांधी का वॉयस सैंपल तलब किए जाने की मांग वाली अर्जी खारिज होने के खिलाफ दायर रिवीजन याचिका पर जिला अदालत ने ट्रायल कोर्ट से संबंधित रिकॉर्ड तलब कर लिए हैं। मामले की अगली सुनवाई अब 5 जून को होगी। एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश राकेश की अदालत में मामले की सुनवाई हुई। इससे पहले ट्रायल कोर्ट ने 2…
Read More