नई दिल्ली: दिवाली के बाद भी दिल्ली-एनसीआर की हवा साफ नहीं हुई है। सोमवार, 9 नवंबर की सुबह राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 366 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। हालांकि, कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर 400 के पार पहुंचने से स्थिति और चिंताजनक हो गई है। जहांगीरपुरी, विवेक विहार, रोहिणी, चांदनी चौक, आईटीओ, मुंडका और पंजाबी बाग समेत कई क्षेत्रों में हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। जहांगीरपुरी में AQI 439, विवेक विहार में 441 दर्ज सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के…
Read MoreTag: Delhi Pollution News
दिल्ली की हवा बनी जहर! प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता, AQI 687 तक पहुंचा, 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। हवा की गुणवत्ता में सुधार नहीं होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। गुरुवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 687 तक पहुंच गया। प्रदूषण का स्तर बढ़ने के कारण राजधानी में सांस लेना मुश्किल होता जा रहा है। हालात को देखते हुए 5 नवंबर से 20 नवंबर तक निर्माण और तोड़फोड़ की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि दीपावली तक दिल्ली की हवा बेहद…
Read Moreदिल्ली के प्रदूषण पर BJP और AAP में टकराव, पराली से AQI स्टेशन तक उठे सवाल; दोनों दलों ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। भाजपा ने पंजाब की आप सरकार पर पराली जलाने के मामलों के आंकड़े छिपाने का आरोप लगाया है। वहीं, आप नेताओं ने दिल्ली की भाजपा सरकार पर प्रदूषण नियंत्रण में नाकामी का आरोप लगाते हुए दावा किया है कि AQI मॉनिटरिंग स्टेशन के आसपास पानी का छिड़काव कर वायु गुणवत्ता की रीडिंग प्रभावित की जा रही है। इस राजनीतिक बहस में पंजाब और…
Read Moreदिल्ली में दिवाली से पहले बिगड़ी हवा, 350 के करीब पहुंचा AQI; अक्षरधाम और ITO में प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में दिवाली से पहले ही वायु प्रदूषण बढ़ने लगा है। सोमवार सुबह कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अक्षरधाम मंदिर और आईटीओ के आसपास वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 349 दर्ज किया गया। वहीं, इंडिया गेट और जनपथ के आसपास एक्यूआई 335 रहा। पाबंदियां लागू होने के बावजूद बढ़ा प्रदूषण दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए एक नवंबर से नई पाबंदियां लागू की गई हैं। इसके बावजूद रविवार को ही…
Read Moreदिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, प्रदूषण बढ़ते ही GRAP-1 लागू, इन इलाकों में सबसे ज्यादा खराब हवा
दिल्ली: राजधानी दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने के साथ लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर की हवा खराब श्रेणी में पहुंच गई है। कई इलाकों में हवा में प्रदूषक तत्वों का स्तर बढ़ने से धुंध की परत दिखाई दे रही है। प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के लिए प्रशासन ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) का पहला चरण लागू कर दिया है। इसके तहत धूल और धुएं को नियंत्रित करने के लिए कई उपाय…
Read MoreDelhi AQI: दिल्ली में अगले 6 दिन हवा रहेगी खराब, ठंड बढ़ने के साथ प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता; कई इलाकों में AQI 200 पार
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में ठंड की आहट के साथ वायु प्रदूषण का स्तर भी बढ़ने लगा है। मंगलवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 161 दर्ज किया गया, लेकिन शाम होते-होते कई इलाकों में यह 200 के पार पहुंच गया। मौसम में बदलाव के बीच वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली ने 21 और 22 अक्टूबर को हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंचने की आशंका जताई है। पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले छह दिनों तक भी दिल्ली की हवा खराब श्रेणी में बनी रह सकती है। ऐसे में तापमान में गिरावट…
Read More‘पटाखों का धर्म से क्या लेना-देना?’ सुप्रीम कोर्ट के सवाल से दिल्ली-NCR प्रदूषण मामले में बढ़ी बहस
नई दिल्ली: दिल्ली-NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच पटाखों के इस्तेमाल को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अहम सवाल उठाए हैं। अदालत ने पटाखे फोड़ने को धार्मिक परंपरा से जोड़ने के तर्क पर सवाल करते हुए पूछा कि आखिर पटाखों का धर्म से क्या संबंध है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने सुनवाई के दौरान साफ किया कि अदालत किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत नहीं करना चाहती। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर लोगों को जागरूक करने और उन्हें खुद विचार करने के लिए प्रेरित करने की जरूरत है। यह मामला…
Read More