लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने प्रदेश पुलिस को अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस केवल नीति तक सीमित न रहे, बल्कि पुलिस की कार्यशैली और सोच का हिस्सा बने। आगामी त्योहारों के दौरान डूबने और करंट लगने से होने वाली मौतों को शून्य तक लाने, अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने और आम लोगों की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। अपराध समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए सख्त…
Read MoreTag: Uttar Pradesh Police
नेपाल बॉर्डर पर लावारिस मिली मॉडल श्रद्धा दुबे की लग्जरी कार, शिवा शर्मा की मौत के बाद से फरार
लखनऊ: कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार चल रही मॉडल श्रद्धा दुबे की लग्जरी कार नेपाल सीमा के पास लावारिस हालत में बरामद हुई है। घटना के छह दिन बाद भी यह मामला अनसुलझा बना हुआ है। पुलिस ने श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और उनके दोस्त आमिर की गिरफ्तारी के लिए तलाश तेज कर दी है। तीनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। कार मिलने के बाद आशंका जताई जा रही है कि आरोपी अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर नेपाल भाग…
Read Moreलखनऊ कांड का CCTV खुलासा: श्रद्धा दुबे के फ्लैट से नीचे गिरा था शिवा शर्मा, पुलिस ने तेज की आरोपियों की तलाश
लखनऊ: चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस जांच लगातार आगे बढ़ रही है। श्रद्धा दुबे के फ्लैट से नीचे गिरने का CCTV फुटेज सामने आने के बाद मामले में नए सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस अब मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे, उसके ड्राइवर आमिर और दानिश समेत अन्य सहयोगियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। लखनऊ के हजरतगंज इलाके में हुई इस घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि मामले में हर पहलू की जांच की जा रही है। पुलिस को आशंका…
Read Moreझांसी पुलिस ने वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, एससी-एसटी एक्ट समेत इन धाराओं में दर्ज था मुकदमा; कोर्ट में पेश
झांसी (देवेश प्रताप सिंह राठौर): अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत टहरौली थाना पुलिस ने वांछित अभियुक्त सुनील कुमार राजपूत को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को सिलोरी तिराहा के पास से पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, सुनील कुमार राजपूत पुत्र देवीदीन उर्फ पोटा राजपूत, ग्राम ओडेरा, थाना राठ, जिला हमीरपुर का निवासी है। वह टहरौली थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 227/25 में वांछित चल रहा था। इन धाराओं में दर्ज था मुकदमा पुलिस…
Read Moreयूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 1995 बैच के IPS अशोक कुमार सिंह बने DG
लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। 1995 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अशोक कुमार सिंह को पुलिस महानिदेशक पद पर पदोन्नत किया गया है। राज्य सरकार ने 1 सितंबर 2026 को राज्यपाल की स्वीकृति के बाद इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी किया। उन्हें वेतन मैट्रिक्स स्तर-16 के तहत यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। अनुभव और सेवा रिकॉर्ड के आधार पर मिली अहम जिम्मेदारी अशोक कुमार सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस में लंबे प्रशासनिक अनुभव वाले अधिकारियों में शामिल हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण…
Read Moreमेरठ कप्तान पर भारी पड़ी दिग्विजय भाटी की पिटाई, तीन मंत्रियों की शिकायत के बाद हटाए गए अविनाश पांडेय
मेरठ: भाकियू-बीआर अंबेडकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय भाटी और पार्टी जिलाध्यक्ष मोहित जाटव की कथित पिटाई का मामला मेरठ के तत्कालीन एसएसपी अविनाश पांडेय पर भारी पड़ा है। तीन मंत्रियों की ओर से शासन में शिकायत किए जाने के बाद अविनाश पांडेय को मेरठ से हटाकर मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है। उनकी जगह आईपीएस बीबीजीटीएस मूर्ति को मेरठ का नया एसएसपी बनाया गया है। वहीं, दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव के साथ मारपीट, थर्ड डिग्री और अवैध हिरासत में रखने के आरोपों की जांच एडीजी मेरठ भानु भास्कर…
Read Moreलखनऊ: मड़ियांव में राहगीरों से चेन झपटने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, 3 लाख की दो सोने की चेन बरामद
लखनऊ: मड़ियांव थाना क्षेत्र में राहगीरों के गले से सोने की चेन झपटने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब तीन लाख रुपये कीमत की दो सोने की चेन बरामद की हैं। आरोपियों के पास वारदात में इस्तेमाल की जाने वाली स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी थी। पुलिस अब उनसे जुड़े अन्य मामलों की जानकारी जुटा रही है। ई-रिक्शे से घर जा रही महिला से झपटी थी चेन मामला 8 अगस्त का है। मोहित अवस्थी ने मड़ियांव थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि…
Read Moreइटावा में महिला कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सैफई थाने में थी तैनात; जहरीला पदार्थ खाने के बाद बिगड़ी हालत
इटावा: सैफई थाने में तैनात 2019 बैच की महिला कांस्टेबल प्रियंका की रविवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर उन्हें पहले इटावा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर किया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रियंका मूल रूप से सहारनपुर की रहने वाली बताई जा रही हैं। पुलिस लाइन में रह रही थीं प्रियंका बताया जा रहा है कि प्रियंका इटावा पुलिस लाइन में रह रही थीं। रविवार को उनकी तबीयत अचानक…
Read Moreमुख्तार अंसारी गैंग पर शिकंजा और कस गया! शस्त्र लाइसेंस जांच में बड़ा खुलासा, 5 FIR दर्ज, अफजाल अंसारी समेत कई लोग नामजद
लखनऊ/गाजीपुर: उत्तर प्रदेश पुलिस ने कुख्यात माफिया मुख्तार अंसारी और उसके गैंग (आईएस-191) से जुड़े शस्त्र लाइसेंसों की जांच में सामने आई गंभीर अनियमितताओं के बाद गाजीपुर में पांच अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। जांच में कई शस्त्र लाइसेंसों की मूल पत्रावलियां और हथियारों की खरीद-बिक्री से जुड़े महत्वपूर्ण अभिलेख जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय से गायब मिले हैं। पूरे मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। 43 लाइसेंस और 80 से अधिक हथियारों का हुआ सत्यापन पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर एसटीएफ से प्राप्त…
Read Moreयूपी पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! लखनऊ-प्रयागराज को मिले नए पुलिस कमिश्नर, गृह सचिव समेत 15 वरिष्ठ IPS अफसरों के तबादले
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मंगलवार को पुलिस महकमे के शीर्ष स्तर पर बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए 15 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इस फेरबदल में लखनऊ और प्रयागराज के नए पुलिस कमिश्नर नियुक्त किए गए हैं। इसके साथ ही वाराणसी और गोरखपुर के एडीजी भी बदले गए हैं, जबकि गृह सचिव के पद पर भी नई नियुक्ति की गई है। लखनऊ और प्रयागराज को मिले नए पुलिस कमिश्नर लखनऊ में तैनात अपर पुलिस महानिदेशक तरुण गाबा को राजधानी का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया…
Read More