ब्रिक्स फोरम में ओम बिरला का बड़ा संदेश, ‘चर्चाओं से नहीं, ठोस नतीजों से तय होगी सफलता’

नई दिल्ली: 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम 2026 में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने वैश्विक शांति, जन-केंद्रित विकास और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स की वास्तविक सफलता केवल बैठकों और चर्चाओं तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसका आकलन उन ठोस परिणामों से होना चाहिए, जो सदस्य देशों की साझा प्रतिबद्धताओं को जमीन पर उतार सकें। उन्होंने सदस्य देशों की संसदों से कानून निर्माण, बजट, विचार-विमर्श और निगरानी के माध्यम से साझा लक्ष्यों को हासिल करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। साझा…

Read More

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कब होगी कार्रवाई? ओम बिरला ने बताया पूरा प्रोसेस, हटाने की मांग पर क्या बोले लोकसभा स्पीकर

नई दिल्ली: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग के बीच लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने स्पष्ट किया है कि यदि उनके खिलाफ नया प्रस्ताव लाया जाता है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर विपक्षी दल लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। विपक्ष के कई नेता इस मुद्दे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात कर चुके हैं। प्रस्ताव आने पर अपनाई जाएगी निर्धारित प्रक्रिया ओम बिरला ने गुरुवार को कहा कि संसद…

Read More

गांधी जयंती पर राजघाट पहुंचे राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी, राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने बापू को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली: गांधी जयंती के मौके पर देशभर में महात्मा गांधी को याद किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा समेत कई नेताओं ने भी बापू को श्रद्धांजलि दी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी राजघाट पहुंचे और महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी राजघाट जाकर गांधी जी को श्रद्धांजलि दी। दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह…

Read More

मानसून सत्र से पहले लोकसभा स्पीकर की बड़ी बैठक, बिजनेस एडवाइजरी कमेटी में जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले रविवार को लोकसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की अहम बैठक आयोजित की गई। लोकसभा स्पीकर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक का उद्देश्य सोमवार से शुरू होने वाले मानसून सत्र की कार्यवाही और सदन के एजेंडे को लेकर विचार-विमर्श करना था। जनहित और राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर चर्चा बैठक के दौरान सरकार और विभिन्न राजनीतिक दलों के सदस्यों ने सत्र के दौरान पेश किए जाने वाले विधायी कार्यों और…

Read More

लोक सभा में ‘न्याय का पंच’, लखनऊ में AIPOC धमाका!

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 86वां अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन (AIPOC) आज प्रारंभ हुआ। तीन दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उद्घाटन सत्र में मुख्य संबोधन देते हुए कहा कि पीठासीन अधिकारी चाहे किसी भी दल से हों, उनका आचरण पूर्णतः न्यायपूर्ण और निष्पक्ष होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि न्यायपूर्ण व्यवहार सिर्फ होना ही नहीं चाहिए, बल्कि दिखना भी चाहिए। राज्य विधानसभाओं की कार्यवाही में पर्याप्त समय की आवश्यकता बिरला ने कहा कि राज्य विधानसभाओं की कार्यवाही का…

Read More

“तोड़फोड़ नहीं, सवाल पूछो! संसद कोई ‘WWE रिंग’ नहीं!”

संसद के मॉनसून सत्र में एक बार फिर सियासी पारा हाई! विपक्षी सांसदों ने जिस जोश से नारेबाजी की, उतने ही जोश से अगर सवाल पूछते, तो शायद देश को भी कुछ जवाब मिल जाता। पर नहीं, यहां तो “तोड़फोड़ की प्रतियोगिता” चल रही थी। “सरकारी संपत्ति कोई बाप की नहीं!” – ओम बिरला का गुस्सा 2.0 लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जब देखा कि माइक, डेस्क और डेकोर की हालत जंतर-मंतर जैसी हो रही है, तो उन्होंने माइक ON कर दिया (शुक्र है, यह माइक बचा था!) और बोले:…

Read More

लोकसभा लाइव या कॉमेडी शो? – प्रश्नकाल में फिर छाया सियासी ड्रामा

लोकसभा का प्रश्नकाल, जो आमतौर पर सवाल-जवाब और लोकतंत्र के जीवंत होने का प्रतीक होता है, आज एक बार फिर विपक्षी सांसदों की जोरदार नारेबाज़ी और तख्तियों की झड़ी के बीच सियासी अखाड़ा बन गया। इस बार लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की नाराज़गी साफ़ देखने को मिली। चेहरा लाल, लहजा सख्त और लफ्ज़ तीखे — बिरला बोले, “क्या आप लोग सवालों से भाग रहे हैं या संसद को स्टेज शो बना रहे हैं?” “आपको भेजा था सवाल पूछने, नारे लगाने नहीं!” – बिरला का राहुल को सीधा संदेश प्रश्नकाल के…

Read More