नई दिल्ली: कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद करीब 99.32 लाख नाम हटाए जाने को लेकर सियासत तेज हो गई है। राज्य में कांग्रेस की सरकार है। ऐसे में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस दूसरे राज्यों में एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठाती है, लेकिन कर्नाटक में अपनी ही सरकार के दौरान इतनी बड़ी संख्या में नाम हटाए जाने पर चुप है। ‘एसआईआर…
Read MoreTag: ज्ञानेश कुमार
सुप्रीम कोर्ट में आज SIR पर सुनवाई, राहुल गांधी समेत 13 विपक्षी नेताओं की याचिका पर टिकी नजरें
नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली से जुड़े मामलों पर सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई होनी है। इनमें मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया को लेकर उठाए गए सवाल भी शामिल हैं। राहुल गांधी समेत विपक्ष के कई नेताओं ने इन मुद्दों पर याचिकाएं दाखिल की हैं। सुनवाई से पहले चुनाव आयोग ने भी अदालत में हलफनामा दाखिल कर याचिकाकर्ताओं के आरोपों पर अपना पक्ष रखा है। रिपोर्ट के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट ने संबंधित याचिकाओं को एक साथ सुनने का…
Read Moreतिहाड़ से बाहर आते ही सौरभ दास ने BJP पर साधा निशाना, पुलिस के समन पर भी नहीं हुए पेश; आशुतोष रांका की बढ़ी मुश्किलें
नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सौरभ दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। न्यायिक हिरासत से रिहा होने के बाद दोनों नेताओं को दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के लिए राजौरी गार्डन स्थित कार्यालय में बुलाया था, लेकिन दोनों पेश नहीं हुए। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने पुलिस से पेश होने के लिए और समय मांगा है। ऐसे में पुलिस की ओर से उन्हें नया नोटिस जारी किया जा सकता है। रिहाई के बाद सौरभ दास ने BJP पर बोला हमला तिहाड़ जेल…
Read Moreज्ञानेश कुमार के खिलाफ कब होगी कार्रवाई? ओम बिरला ने बताया पूरा प्रोसेस, हटाने की मांग पर क्या बोले लोकसभा स्पीकर
नई दिल्ली: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग के बीच लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने स्पष्ट किया है कि यदि उनके खिलाफ नया प्रस्ताव लाया जाता है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर विपक्षी दल लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। विपक्ष के कई नेता इस मुद्दे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात कर चुके हैं। प्रस्ताव आने पर अपनाई जाएगी निर्धारित प्रक्रिया ओम बिरला ने गुरुवार को कहा कि संसद…
Read MoreAbhijeet Dipke: अभिजीत दीपके ने आंदोलन पर अचानक क्यों लगाया ब्रेक? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना बनी वजह?
नई दिल्ली: पिछले पांच महीने से लगातार आंदोलनों के जरिए सुर्खियों में रही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने फिलहाल अपने प्रदर्शन रोकने का संकेत दिया है। पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर करीब 16 मिनट का वीडियो संदेश जारी कर समर्थकों से कुछ समय परिवार के साथ बिताने की अपील की है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखने पर जोर देने वाले दीपके के इस फैसले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या पार्टी के दो प्रमुख नेताओं…
Read More‘हम सत्ता बदलना नहीं चाहते’, अभिजीत दीपके ने आधी रात बताई मांग, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग पर अड़े
नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके ने शुक्रवार को राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस में तिरंगा फहराने के अपने कार्यक्रम से पहले देर रात प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी सत्ता परिवर्तन नहीं चाहती, बल्कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाकर उनकी जगह नए चुनाव आयुक्त की नियुक्ति की मांग कर रही है। पार्टी ने चुनावी प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर जवाबदेही तय करने पर जोर दिया है। ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग पर क्या बोले अभिजीत दीपके? अभिजीत…
Read Moreदिल्ली पहुंचते ही CJP संस्थापक अभिजीत दिपके हिरासत में, एयरपोर्ट पर पुलिस ने आशुतोष रांका और सौरभ दास को भी रोका
नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके को दिल्ली पहुंचते ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि मुंबई से दिल्ली आई फ्लाइट के आईजीआई एयरपोर्ट पर लैंड करते ही पुलिस की टीम विमान के अंदर पहुंची और अभिजीत दिपके के साथ उनके सहयोगियों आशुतोष रांका और सौरभ दास को भी डिटेन कर लिया। जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट के दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद पुलिसकर्मी विमान के अंदर दाखिल हुए। पुलिस ने तीनों से सहयोग करने की अपील की, लेकिन जब वे नहीं…
Read More‘गिरफ्तार करने का डर नहीं, लोकतंत्र बचाने के लिए लड़ता रहूंगा’, दिल्ली रवाना होने से पहले बोले अभिजीत दीपके
मुंबई: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए रवाना होने से पहले पार्टी संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि वह गिरफ्तारी या किसी भी कानूनी कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए उनका आंदोलन जारी रहेगा। अभिजीत दीपके शनिवार सुबह करीब 6 बजकर 50 मिनट पर मुंबई के वर्ली स्थित फोर सीजन्स होटल से दिल्ली के लिए रवाना हुए। मुंबई एयरपोर्ट पर उन्होंने दिल्ली में की गई सुरक्षा तैयारियों और…
Read MoreCJP Protest: दिल्ली पुलिस ने JNU के गेट किए बंद, कैंपस के अंदर छात्रों ने शुरू किया विरोध प्रदर्शन
नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। राजधानी के संवेदनशील इलाकों में बैरिकेडिंग, भारी पुलिस बल की तैनाती और आवाजाही पर प्रतिबंध लगाए गए हैं। इसी बीच जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के गेटों पर भी दिल्ली पुलिस ने बैरियर लगाकर आवाजाही नियंत्रित कर दी। इसके बाद छात्रों ने कैंपस के अंदर ही विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्र मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए CJP के समर्थन में उतरे। पुलिस…
Read Moreराहुल गांधी और अभिजीत दीपके के आंदोलन से कैसे निपटेगी BJP? NDA ने बनाया खास प्लान, जनता के भरोसे पर नजर
नई दिल्ली: एसआईआर के मुद्दे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के विरोध-प्रदर्शन के बीच भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। दिल्ली में पिछले तीन दिनों से INDIA गठबंधन के नेता लगातार सक्रिय हैं, वहीं कॉकरोच जनता पार्टी ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया है। ऐसे में भाजपा विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के साथ जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने पर भी ध्यान दे रही है। पार्टी की रणनीति केवल दिल्ली…
Read More