तिहाड़ से बाहर आते ही सौरभ दास ने BJP पर साधा निशाना, पुलिस के समन पर भी नहीं हुए पेश; आशुतोष रांका की बढ़ी मुश्किलें

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सौरभ दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। न्यायिक हिरासत से रिहा होने के बाद दोनों नेताओं को दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के लिए राजौरी गार्डन स्थित कार्यालय में बुलाया था, लेकिन दोनों पेश नहीं हुए। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने पुलिस से पेश होने के लिए और समय मांगा है। ऐसे में पुलिस की ओर से उन्हें नया नोटिस जारी किया जा सकता है। रिहाई के बाद सौरभ दास ने BJP पर बोला हमला तिहाड़ जेल…

Read More

10 अक्टूबर को CJP के मार्च पर दिल्ली पुलिस ने क्यों लगाई रोक? सुप्रीम कोर्ट में कमिश्नर ने खोले फैसले के पीछे के कारण

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित विरोध मार्च को अनुमति नहीं देने के मामले में दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के सामने अपना पक्ष रखा है। पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार ने हलफनामा दाखिल कर फैसले का बचाव किया और कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी था। पुलिस के मुताबिक, CJP के पिछले प्रदर्शनों के दौरान हिंसा, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान और पुलिसकर्मियों के घायल होने जैसी घटनाएं सामने आई थीं। इन्हीं परिस्थितियों…

Read More

दादी के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके अभिजीत दीपके, परिवार ने दिल्ली पुलिस पर संवेदनहीनता का लगाया आरोप

हिंगोली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके। इसे लेकर उनके माता-पिता ने दिल्ली पुलिस पर नाराजगी जताई है। परिवार का आरोप है कि यदि पुलिस समय रहते उन्हें रिहा कर देती या मानवीय आधार पर कुछ राहत देती, तो वह अपनी दादी के अंतिम दर्शन कर सकते थे। ‘पुलिस चाहती तो शर्त के साथ जाने की अनुमति दे सकती थी’ अभिजीत के पिता भगवान दीपके ने कहा कि परिवार के दुखद हालात को देखते हुए पुलिस को नरमी…

Read More

दिल्ली पहुंचते ही CJP संस्थापक अभिजीत दिपके हिरासत में, एयरपोर्ट पर पुलिस ने आशुतोष रांका और सौरभ दास को भी रोका

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके को दिल्ली पहुंचते ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि मुंबई से दिल्ली आई फ्लाइट के आईजीआई एयरपोर्ट पर लैंड करते ही पुलिस की टीम विमान के अंदर पहुंची और अभिजीत दिपके के साथ उनके सहयोगियों आशुतोष रांका और सौरभ दास को भी डिटेन कर लिया। जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट के दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद पुलिसकर्मी विमान के अंदर दाखिल हुए। पुलिस ने तीनों से सहयोग करने की अपील की, लेकिन जब वे नहीं…

Read More

ध्रुव राठी को सुबह-सुबह पुलिस ने लिया हिरासत में, जंतर-मंतर पहुंचने से पहले गुरुग्राम में बड़ा एक्शन

गुरुग्राम: यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। यह कार्रवाई उस समय की गई, जब वह दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए निकलने वाले थे। दिल्ली पुलिस की टीम शनिवार सुबह उनके गुरुग्राम स्थित आवास पर पहुंची और उन्हें डिटेन कर लिया। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस के करीब 50 जवान शुक्रवार देर रात से ही ध्रुव राठी के घर के बाहर तैनात थे। इनमें कई पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में मौजूद थे। सुबह…

Read More

CJP Protest: दिल्ली पुलिस ने JNU के गेट किए बंद, कैंपस के अंदर छात्रों ने शुरू किया विरोध प्रदर्शन

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। राजधानी के संवेदनशील इलाकों में बैरिकेडिंग, भारी पुलिस बल की तैनाती और आवाजाही पर प्रतिबंध लगाए गए हैं। इसी बीच जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के गेटों पर भी दिल्ली पुलिस ने बैरियर लगाकर आवाजाही नियंत्रित कर दी। इसके बाद छात्रों ने कैंपस के अंदर ही विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्र मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए CJP के समर्थन में उतरे। पुलिस…

Read More

‘गिरफ्तारी और धमकी से नहीं डरेंगे’, अभिजीत दीपके का ऐलान; CJP प्रदर्शन के लिए मुंबई से दिल्ली रवाना

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के ‘जंतर-मंतर 2.0’ प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके शनिवार सुबह मुंबई के फोर सीजन्स होटल से एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए। वह मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली आ रहे हैं। CJP पदाधिकारी के मुताबिक, दीपके के सुबह 10 बजे तक दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। इस बीच दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही कई लोगों को रास्ते में…

Read More

‘हमारे अधिकारों का क्या?’ दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों से बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद उठे सुरक्षा पर सवाल

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में हाल के विरोध-प्रदर्शनों के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ कथित मारपीट और बदसलूकी के मामले सामने आने के बाद उनकी सुरक्षा और अधिकारों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का कहना है कि प्रदर्शन करना नागरिकों का मौलिक अधिकार है, लेकिन इस दौरान पुलिसकर्मियों की सुरक्षा और सम्मान का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में प्रदर्शनकारियों द्वारा पुलिसकर्मियों को जमीन पर घसीटने और लात मारने के दृश्य दिखाई देने का दावा किया गया है। घटना के…

Read More

दिल्ली में BJP सांसद के सरकारी आवास में चोरी, टैबलेट से लेकर बाथरूम की टोटी और गटर का ढक्कन तक ले गए चोर

नई दिल्ली: राजधानी के अति-सुरक्षित फिरोजशाह रोड इलाके में राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी की वारदात सामने आई है। कोठी नंबर-18 में हुई चोरी के दौरान चोर घर से टैबलेट और अन्य सामान ले गए। इतना ही नहीं, बाथरूम की टोटी उखाड़ने के साथ घर के बाहर लगा गटर का ढक्कन भी चोरी कर लिया गया। घटना के समय सांसद और उनका परिवार दिल्ली में मौजूद नहीं था। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच शनिवार शाम बाराखंभा रोड थाना पुलिस को…

Read More

CJP को मनाने में जुटी सरकार, दिल्ली से 2000 KM दूर पुडुचेरी तक पहुंचा प्रतिनिधिमंडल; क्या ब्रिक्स सम्मेलन की भी चिंता?

नई दिल्ली: 5 सितंबर को दिल्ली में फिर आंदोलन का ऐलान कर चुकी कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) को मनाने के लिए सरकार की कोशिशें तेज हो गई हैं। जंतर-मंतर पर एक महीने तक चले आंदोलन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग मनवाने वाली सीजेपी ने अब इंडिया गेट से पुलिस मुख्यालय तक विरोध मार्च निकालने की घोषणा की है। इसी बीच सरकार का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल सीजेपी नेताओं से बातचीत के लिए दिल्ली से करीब 2000 किलोमीटर दूर पुडुचेरी तक पहुंच गया। सीजेपी के सह…

Read More