नई दिल्ली: सीजेपी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए सवाल उठाया कि उनकी गलती क्या है, क्या जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराना अपराध है? इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आधिकारिक तौर पर आपातकाल घोषित करने की हिम्मत दिखाने की बात कही। बताया गया कि इन दिनों अभिजीत दिपके अपनी दादी के निधन के…
Read MoreTag: Saurav Das
सौरव दास ने क्यों ठुकराने का मन बनाया था CJP का प्रवक्ता पद? बोले- मन में था एक बड़ा डर
नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता के तौर पर चर्चा में आए सौरव दास ने खुलासा किया है कि वह शुरुआत में पार्टी का प्रवक्ता बनने के लिए तैयार नहीं थे। पत्रकारिता में अपने करियर को लेकर उनके मन में आशंका थी कि अगर CJP अपने उद्देश्य में सफल नहीं हुआ तो उनके लिए पत्रकारिता में वापस लौटना मुश्किल हो सकता है। नीट पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन के बाद सौरव दास को अब CJP का सह संयोजक बनाया गया है। वह यह जिम्मेदारी आशुतोष रांका के…
Read MoreCJP नेताओं की शिकायत पर सरकार का बड़ा संदेश! शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई, हिंसा करने वालों पर सख्त रुख
नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन के बाद सरकार ने प्रदर्शनकारियों को लेकर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार ने साफ कहा है कि शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने वाले लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। साथ ही सरकार उन शिकायतों पर भी संज्ञान ले रही है, जिनमें विभिन्न राज्यों में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। सरकार ने शिकायतों पर शुरू की जानकारी जुटाने की प्रक्रिया सूत्रों के…
Read Moreसरकार से आज होगी निर्णायक बातचीत! CJP का दावा- हमारी मांग मानी गई, लेकिन धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक नहीं रुकेगा प्रदर्शन
नई दिल्ली: नीट पेपर लीक मामले को लेकर आंदोलन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने दावा किया है कि सरकार उसकी एक प्रमुख मांग पर सहमत हो गई है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने देर रात जानकारी दी कि शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रियों के साथ कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में बैठक होगी। उन्होंने कहा कि सीजेपी लगातार किसी निष्पक्ष स्थान पर बातचीत की मांग कर रही थी और सरकार ने इसे स्वीकार कर लिया है। कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में होगी अहम बैठक सौरव दास ने कहा कि सरकार…
Read Moreजेपी नड्डा से मिली CJP की टीम, रखीं 3 बड़ी मांगें; सौरव दास बोले- आश्वासन मिला, लेकिन आंदोलन जारी रहेगा
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में प्रदर्शन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात कर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका शामिल थे। मुलाकात के बाद सौरव दास ने कहा कि सरकार ने आगे बातचीत का आश्वासन दिया है, लेकिन जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रहेगा। CJP ने सरकार के सामने रखीं तीन प्रमुख मांगें प्रतिनिधिमंडल ने जेपी नड्डा के समक्ष तीन प्रमुख मांगें रखीं। पहली, केंद्रीय शिक्षा…
Read More