ताजमहल देखने पहुंचीं कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर साधा निशाना! ‘हताश बिल्ली’ बताकर अर्थव्यवस्था पर दिया जवाब

आगरा: बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने रविवार को ताजमहल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर की गई टिप्पणी पर पलटवार करते हुए उन्हें ‘हताश बिल्ली’ बताया। कंगना ने कहा कि भारत एशिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है और राहुल गांधी किसी खंभे को खरोंचती हताश बिल्ली की तरह बर्ताव कर रहे हैं।

मंडी से सांसद कंगना रनौत रविवार दोपहर करीब 3 बजे अपने परिवार के सदस्यों और सुरक्षाकर्मियों के साथ ताजमहल परिसर पहुंचीं। उन्होंने करीब एक घंटे तक स्मारक का दीदार किया। इस दौरान ऐतिहासिक इमारत की खूबसूरती निहारने के साथ तस्वीरें और सेल्फी भी खिंचवाईं। ताजमहल देखने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने राजनीतिक मुद्दों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा

राहुल गांधी की ओर से आरएसएस और बीजेपी को ‘असभ्य, लालची, जातिवादी और पुरुष-प्रधान सोच वाला’ बताए जाने के बयान पर भी कंगना ने जवाब दिया। उन्होंने कांग्रेस पर महिला आरक्षण का विरोध करने का आरोप लगाया।

कंगना ने सवाल उठाया कि अगर बीजेपी पुरुष-प्रधान सोच वाली पार्टी है, तो वह महिला आरक्षण विधेयक के लिए क्यों लड़ रही है? उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ही इस विधेयक का विरोध कर रही है और इसे लागू होने से रोक रही है। कंगना ने महिलाओं के प्रति नकारात्मक सोच के लिए भी कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया।

परिवार के साथ ताजमहल देखने पहुंचीं कंगना

कंगना रनौत रविवार दोपहर करीब 3 बजे परिवार और सुरक्षाकर्मियों के साथ ताजमहल पहुंचीं। उन्होंने परिसर में लगभग एक घंटा बिताया। इस दौरान उन्होंने स्मारक की वास्तुकला और खूबसूरती को करीब से देखा तथा यादगार पलों को तस्वीरों और सेल्फी के जरिए कैमरे में कैद किया।

Related posts