भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह एडवोकेट सैकड़ों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल….

उन्नाव। भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री एवं निवर्तमान सदस्य प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह एडवोकेट ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जय चन्द्र विमल एवं पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने उनका स्वागत किया। ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह एडवोकेट के साथ बड़ी संख्या में समर्थकों के समाजवादी पार्टी में शामिल होने से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।


समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा कि समाजवादी पार्टी की विचारधारा, राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री अखिलेश यादव जी के नेतृत्व और जनहित में किए गए कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने समाजवादी पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश में किसानों, नौजवानों, गरीबों तथा आम जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने की आवश्यकता है। देश और प्रदेश मे संवैधानिक संस्थाएं अपना कार्य निष्पक्ष रूप से नहीं कर पा रहीं है जो देश के ताने बाने के लिए अच्छा नहीं है समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय, समानता, विकास और भाईचारे की विचारधारा के साथ सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का कार्य करती है।

उन्होंने अपने समर्थकों के साथ वर्ष 2027 में माननीय श्री अखिलेश यादव जी को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया तथा समाज के सभी वर्गों को समाजवादी पार्टी से जोड़कर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया तथा पार्टी को मैं आश्वस्त करता हू की पार्टी जिसको भी बांगरमऊ और सफीपुर मे अपना प्रत्याशी बनाती है मैं उनका पूर्ण सर्मथन करूंगा।


जिलाध्यक्ष जय चन्द्र विमल ने कहा कि ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह एडवोकेट एवं उनके साथ आए सैकड़ों समर्थकों का समाजवादी पार्टी में शामिल होना संगठन के लिए महत्वपूर्ण और उत्साहवर्धक है। उनके जुड़ने से पार्टी को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। समाजवादी पार्टी सभी समाजों को साथ लेकर चलने, आपसी भाईचारा कायम रखने और जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष करने में विश्वास रखती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने तथा 2027 में माननीय श्री अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य के साथ पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया।


पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने नए साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की विचारधारा और जनहित की राजनीति से प्रभावित होकर लगातार लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। यह आने वाले समय में प्रदेश में बदलाव की राजनीति का संकेत है। समाजवादी पार्टी किसानों, नौजवानों, महिलाओं और कमजोर वर्गों के अधिकारों एवं सम्मान की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने सभी नए साथियों से समाज के हर वर्ग तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने और एकजुट होकर प्रदेश के विकास एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती के लिए कार्य करने की अपील की।


पूर्व विधायक उदयराज यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता के मुद्दों, सामाजिक न्याय और प्रदेश के विकास को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है। विभिन्न दलों से लोगों का समाजवादी पार्टी में जुड़ना इस बात का संकेत है कि जनता आगामी समय में बदलाव चाहती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने की अपील की।


पूर्व विधायक राधे लाल रावत ने कहा कि माननीय श्री अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में प्रदेश को विकास, रोजगार, किसान हित और सामाजिक समरसता की दिशा में आगे ले जाने की उम्मीद है। उन्होंने नए साथियों का स्वागत करते हुए सभी समाजों को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाने तथा 2027 में समाजवादी सरकार बनाने के संकल्प के साथ जुटने का आह्वान किया।


इस अवसर पर उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने, सभी समाजों को जोड़ने और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।


कार्यक्रम में मोहम्मद इस्माइल, जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा, राजेश यादव (साधु), अवधेश सिंह, पूर्व प्रत्याशी मुन्ना अल्वी, नसीम अहमद, शिव शंकर यादव कोषाध्यक्ष, हरिपाल यादव, राकेश कश्यप,सी के त्रिपाठी, मनोज यादव, उमाशंकर यादव, नरेंद्र लोधी, रमन पटेल, मंजीत यादव, छोटे लाल भारतीय, मोहम्मद अकरम, करीम उल्ला, बलवंत सिंह, राजकुमार लोधी, अविनाश पटेल, लकी यादव, राम बाबू सिंह, फूल सिंह यादव एवं देवेंद्र सिंह चौहान सहित नेता व पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts