उन्नाव। थाना गंगाघाट पुलिस द्वारा चोरी के जेवरात के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।वादी मुकदमा की तहरीर पर थाना गंगाघाट पर मु0अ0सं0 674/26 धारा 305(a)/331(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
जिसमे त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना गंगाघाट पुलिस द्वारा प्रकाश में आये मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित आरोपी जफर पुत्र सलीम निवासी नबीनगर थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव स्थाई पता तकुआ मस्जिद के पास ताडबगिया थाना जाजमऊ कानपुर नगर उम्र करीब 21 वर्ष को नबीनगर में बिस्मिल्लाह चिकन बिरियानी कार्नर के सामने रोड पर मरहला शुक्लागंज से चोरी के जेवरात बरामद कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तो को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
