मायावती से आकाश आनंद ने फिर मांगी माफी, BSP में वापसी की अटकलें तेज; अब बहनजी के फैसले का इंतजार

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी से निष्कासित आकाश आनंद ने मायावती से एक बार फिर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। सोशल मीडिया पर अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि वह किसी दूसरे राजनीतिक दल में नहीं जा रहे हैं। इस माफीनामे के बाद विधानसभा चुनाव से पहले बसपा में उनकी संभावित वापसी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, पार्टी में उनकी वापसी होगी या नहीं, इसका फैसला मायावती ही करेंगी। आकाश आनंद ने रिश्तों और पार्टी को लेकर दी सफाई आकाश आनंद ने अपने संदेश में…

Read More

मायावती का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘मुस्लिम समाज को कड़वी हकीकत का अहसास, बार-बार वोट देकर क्यों खराब करें’

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उनके पीडीए रथ के रंग और चुनावी रणनीति पर सवाल उठाए हैं। मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुस्लिम समाज को पिछले चुनावों के अनुभवों की कड़वी हकीकत का अहसास है। उन्होंने सपा पर चुनावी हित के अनुसार अपनी रणनीति और राजनीतिक रुख बदलने का आरोप लगाया। पीडीए रथ के रंग को लेकर अखिलेश पर तंज मायावती ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए सपा के प्रचारित पीडीए रथ में…

Read More

मायावती का UPI शुल्क पर सवाल, स्मार्ट स्कूलों को लेकर भी सरकार पर उठाए सवाल; बोलीं- पहले बुनियादी सुविधाएं हों दुरुस्त

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने यूपीआई लेनदेन पर शुल्क लगाए जाने के फैसले को लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि इससे आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ सकता है। मायावती ने सरकार से जनहित को प्राथमिकता देने की बात कही। UPI शुल्क को लेकर मायावती ने उठाया सवाल मायावती ने यूपीआई से जुड़े शुल्क को लेकर सरकार की नीति पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि डिजिटल भुगतान का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है और ऐसे में शुल्क लगाए जाने के फैसले का असर लोगों…

Read More

मायावती ने अतर सिंह राव का बढ़ाया कद, 9 राज्यों की कमान देकर सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

  \मेरठ: बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व एमएलसी अतर सिंह राव को एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी दी है। राष्ट्रीय स्तर पर संगठन में किए गए फेरबदल के तहत पार्टी के सांगठनिक ढांचे को तीन प्रमुख सेक्टरों में बांटा गया है। इनमें से नौ राज्यों वाले एक सेक्टर का मुख्य सेक्टर प्रभारी अतर सिंह राव को बनाया गया है। अतर सिंह राव को बसपा का कैडर आधारित और बेहद निष्ठावान नेता माना जाता है। वह विधान परिषद में पार्टी के…

Read More

आकाश आनंद फिर बसपा से बाहर? मायावती के भतीजे ने बदला सोशल मीडिया बायो, ‘पार्टी वर्कर’ से अब बने ‘पार्टी सपोर्टर’

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती के भतीजे आकाश आनंद एक बार फिर चर्चा में हैं। रविवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना बायो बदल दिया। कुछ दिन पहले तक खुद को ‘बसपा वर्कर’ बताने वाले आकाश आनंद ने अब बायो में ‘बसपा सपोर्टर’ लिख लिया है। लगातार तीन दिन में दूसरी बार हुए इस बदलाव के बाद उनके एक बार फिर पार्टी से बाहर होने की अटकलें तेज हो गई हैं। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बसपा में आकाश आनंद को लेकर घटनाक्रम तेजी…

Read More

एक लाख सरकारी नौकरियों के ऐलान पर मायावती का योगी सरकार पर निशाना, बोलीं- पेपरलीक और भ्रष्टाचार से मुक्त हो भर्ती

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से अगले छह महीने में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने के ऐलान पर बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने इसे चुनाव से पहले उठाया गया कदम बताया और सरकार को नसीहत दी कि नियुक्तियां पेपरलीक और भ्रष्टाचार जैसे अभिशाप से मुक्त रहते हुए तय समय में पूरी होनी चाहिए। मायावती ने कहा कि ऐसा नहीं हुआ तो यह घोषणा चुनावी छलावा साबित हो सकती है। एक लाख नौकरियों के ऐलान को बताया चुनावी कदम मायावती ने गुरुवार को…

Read More

यूपी, उत्तराखंड और पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा, मायावती ने गठबंधन पर साफ किया रुख

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीति साफ कर दी है। उन्होंने ऐलान किया है कि बसपा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी और अपने दम पर चुनाव मैदान में उतरेगी। मायावती ने यह घोषणा लखनऊ स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में पंजाब इकाई की समीक्षा बैठक के बाद की। मायावती ने कहा कि पंजाब में पार्टी का जनाधार बढ़ाने के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा…

Read More

खरगे के मंच के ‘शुद्धिकरण’ पर मायावती का फूटा गुस्सा, RSS प्रमुख मोहन भागवत को भी घेरा

लखनऊ: उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम के बाद मंच के कथित ‘शुद्धिकरण’ का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बाद अब बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी इस घटना पर कड़ी नाराजगी जताई है। मायावती ने उत्तराखंड सरकार से मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजने की मांग की है। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत को भी निशाने पर लिया है। जातिवादी और सामंती सोच पर मायावती…

Read More

हर हाथ को काम, खाली पदों पर भर्ती और पेपरलीक पर रोक… मायावती ने सरकार को घेरा, CJP के आंदोलन का भी किया जिक्र

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र और राज्य सरकारों को घेरते हुए सरकारी विभागों में खाली पड़े लाखों पदों को भरने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इन पदों पर पेपरलीक और भ्रष्टाचार से मुक्त समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया शुरू होनी चाहिए। मायावती ने अपने शासनकाल का हवाला देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में पुलिस और पंचायती राज विभाग में करीब साढ़े दो लाख नए सरकारी पद सृजित किए गए थे। मायावती ने गिनाईं अपने शासनकाल की उपलब्धियां मायावती ने कहा कि उनके…

Read More

अखिलेश के ‘पी’ से ‘पंडित’ वाले बयान पर मायावती का पलटवार, बोलीं- ब्राह्मणों के बसपा से जुड़ने से घबरा गई सपा

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के पीडीए में ‘पी’ का मतलब ‘पंडित’ बताए जाने वाले बयान पर तीखा हमला बोला है। मायावती ने आरोप लगाया कि ब्राह्मण समाज का बसपा के प्रति बढ़ता जुड़ाव देखकर सपा घबरा गई है। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर राजनीतिक स्वार्थ के लिए गिरगिट की तरह रंग बदलने का आरोप लगाया। मायावती ने सपा पर साधा निशाना मायावती ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि बहुजन समाज पार्टी…

Read More