छात्र आंदोलन पर मायावती की दो टूक! सरकार को दी नसीहत, CJP समेत सभी पक्षों से बोलीं- टकराव नहीं, संवाद से निकले समाधान

लखनऊ: नीट समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के मुद्दे पर जारी छात्र आंदोलन और बढ़ते राजनीतिक विवाद के बीच बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने सरकार और आंदोलनकारियों दोनों को नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि इस संवेदनशील मुद्दे का समाधान संवाद और संवैधानिक तरीके से निकाला जाना चाहिए। साथ ही आंदोलन के राजनीतिकरण और सड़क से संसद तक बढ़ते टकराव को अनुचित बताया। मायावती ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी अपने बयान में कहा कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में…

Read More

BSP का पश्चिमी यूपी पर बड़ा फोकस: मायावती जल्द करेंगी प्रत्याशियों का ऐलान, सोशल इंजीनियरिंग के सहारे चुनावी रणनीति तेज

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बहुजन समाज पार्टी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर अपना फोकस बढ़ा दिया है। पार्टी प्रमुख मायावती ने संगठन को निर्देश दिए हैं कि मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद और बरेली मंडल की करीब एक-तिहाई विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों का चयन जुलाई के भीतर ही पूरा कर लिया जाए। पार्टी बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के साथ सामाजिक समीकरणों को साधने की रणनीति पर भी तेजी से काम कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश की लगभग 100 विधानसभा सीटों…

Read More

मिशन 2027 का बिगुल! अयोध्या से चुनावी मैदान में उतरेगी बसपा, दो दिन में दो बड़ी जनसभाओं से दिखाएगी ताकत

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। पार्टी अब मिशन-2027 को केंद्र में रखकर संगठन और जनाधार मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है। इसी कड़ी में बसपा ने 22 और 23 जून को अयोध्या और अकबरपुर में दो बड़ी जनसभाएं आयोजित करने का फैसला किया है। इन कार्यक्रमों को आगामी चुनावी अभियान की औपचारिक शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है। अयोध्या से होगा चुनावी अभियान का आगाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश की राजनीति…

Read More

मायावती का सख्त संदेश! ‘बयानबाजी से नहीं, चुनावी नतीजों से साबित करें ताकत’, हिमाचल-जम्मू यूनिट को दिए बड़े निर्देश

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर इकाइयों की समीक्षा बैठक में संगठन को लेकर स्पष्ट और सख्त संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए केवल बयानबाजी पर्याप्त नहीं है, बल्कि जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाते हुए चुनावी सफलता हासिल करने पर पूरा फोकस करना होगा। बैठक में संगठन विस्तार, सर्वसमाज में जनाधार मजबूत करने और आगामी चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। मायावती ने कार्यकर्ताओं और…

Read More

No Alliance, Only Elephant: 2027 में BSP का सोलो शो!

Mayawati ने साफ कर दिया है कि 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में Bahujan Samaj Party (BSP) किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी। लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन की खबरों को “दुष्प्रचार” बताया और कहा कि पार्टी न सिर्फ अकेले चुनाव लड़ेगी, बल्कि सरकार भी अपने दम पर बनाएगी। राजनीति में अक्सर “साथ-साथ” की बातें होती हैं, लेकिन इस बार संदेश साफ है Solo Ride, Full Confidence. गठबंधन से नुकसान? BSP का पुराना अनुभव मायावती ने कहा कि पिछली बार…

Read More

आकाश के ससुर बोले सॉरी मायावती जी! — माफी से मिली ‘बसपा’ में एंट्री

उत्तर प्रदेश की सियासत में शनिवार की शाम कुछ ज्यादा ही ड्रामा क्वीन मूड में थी। बहुजन समाज पार्टी (BSP) में एक फिल्मी टर्न आया, जब पूर्व सांसद और मायावती के भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर एक “संवेदनात्मक पोस्ट” डालकर सबका दिल पिघला दिया। माफ़ीनामा: सोशल मीडिया वाला पश्चाताप अशोक सिद्धार्थ ने अपने पोस्ट की शुरुआत की मायावती को “चरण स्पर्श” करके। फिर जैसे कोई टॉप टेलीविज़न सीरियल की स्क्रिप्ट हो, उन्होंने लिखा कि— “मुझसे जो भी गलती हुई, जाने-अनजाने, गलत संगत में बहक…

Read More

“औपचारिकता नहीं, समाधान बने सत्र” – माया का सत्ता-पक्ष व विपक्ष को संदेश

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने आज से शुरू हो रहे यूपी विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर एक संतुलित लेकिन सशक्त प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों को लोकतंत्र की गरिमा बनाए रखने की नसीहत दी है। “राजनीतिक स्वार्थ छोड़िए, रचनात्मक बहस कीजिए” मायावती ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा: “यह सत्र संक्षिप्त जरूर है, लेकिन इसे सिर्फ औपचारिकता न मानें। इसे प्रदेश और जनहित के लिए एक सकारात्मक अवसर की तरह उपयोग करें।” उन्होंने आग्रह किया कि…

Read More