वोट बचाओ देश बचाओ रैली

उन्नाव। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में वोट बचाओ देश बचाओ रैली की सफलता हेतु तैयारी बैठक की गई जिसमें कांग्रेस जनों को 1 नवंबर को दिल्ली में आयोजित रैली को सफल बनाने के लिए 1000 लोगों को ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।


तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए प्रांतीय पर्यवेक्षक नरेश वाल्मीकि ने कहा कि देश संक्रमण काल से गुजर रहा है वोट चोरी के माध्यम से देश के लोकतंत्र को समाप्त करने का कुचक्र हो रहा है वोट चोरी को बचाने के लिए यह ऐतिहासिक आंदोलन दिल्ली की रामलीला मैदान में आयोजित किया गया है जिसमें उन्नाव की बड़ी भागीदारी होना अनिवार्य है।


जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि वोट चोरी को रोकने के लिए 1 नवंबर को रामलीला मैदान दिल्ली में 10 लाख लोगों की रैली आयोजित किए जाने का विपक्ष के नेता राहुल गांधी का लक्ष्य है उस लक्ष्य की पूर्ति के लिए इस जनपद से 1000 लोग बस से रेल से निजी साधनों से दिल्ली रवाना होंगे।


बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमत सिंह महामंत्री अजय कुमार गौतम युसुफ फारूकी खुर्रम शहर अध्यक्ष फैज फॉरूकी ओम पांडे अशोक बाजपेई तन्मय श्रीवास्तव नसीम खान सलमान शाहिद राजनसोनी सैयद सैफ इत्यादि उपस्थित थे।

Related posts