लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए अभ्यर्थियों के चरित्र और पूर्ववृत्त सत्यापन से जुड़े शासनादेश को लेकर उठ रहे सवालों के बीच नियुक्ति विभाग ने स्थिति स्पष्ट की है। विभाग के मुताबिक, किसी अभ्यर्थी को केवल उसकी राजनीतिक विचारधारा के आधार पर सरकारी नियुक्ति के लिए अनुपयुक्त नहीं माना जाएगा। सरकार की नीतियों की आलोचना करना या शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक गतिविधियों में हिस्सा लेना हिंसात्मक गतिविधियों के समान नहीं है। नियुक्ति विभाग ने स्पष्ट किया है कि राजनीतिक विचारधारा और हिंसात्मक गतिविधियों के बीच अंतर किया जाएगा। शासनादेश में…
Read MoreTag: UP Government Jobs
योगी सरकार का पूर्व अग्निवीरों को बड़ा तोहफा, पुलिस-वन समेत इन विभागों की भर्ती में लिखित और फिजिकल टेस्ट से छूट
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने पूर्व अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरियों में बड़ी राहत का फैसला किया है। अब पुलिस, वन, कारागार और परिवहन विभाग की भर्तियों में पूर्व अग्निवीरों को लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा से नहीं गुजरना होगा। उन्हें भर्ती प्रक्रिया में केवल मेडिकल परीक्षण कराना होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में पूर्व अग्निवीरों की भर्ती से जुड़े नियमों में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। सरकार ने पूर्व अग्निवीरों के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण और अधिकतम आयु सीमा…
Read Moreयूपी होमगार्ड में 7600 पदों पर भर्ती की तैयारी, योगी सरकार ने दी मंजूरी; लिपिक से प्लाटून कमांडर तक के पद शामिल
लखनऊ: उत्तर प्रदेश होमगार्ड संगठन में 41,424 स्वयंसेवकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब 7,600 अन्य पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू हो गई है। योगी सरकार ने होमगार्ड संगठन में इन पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है। प्रस्तावित भर्ती में लिपिक संवर्ग, ब्लॉक ऑर्गनाइजर और प्लाटून कमांडर के पद शामिल हैं। 41,424 स्वयंसेवकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी उत्तर प्रदेश में होमगार्ड स्वयंसेवकों के 41,424 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए 12 जिलों में शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया जा रहा…
Read Moreएक लाख सरकारी नौकरियों के ऐलान पर मायावती का योगी सरकार पर निशाना, बोलीं- पेपरलीक और भ्रष्टाचार से मुक्त हो भर्ती
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से अगले छह महीने में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने के ऐलान पर बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने इसे चुनाव से पहले उठाया गया कदम बताया और सरकार को नसीहत दी कि नियुक्तियां पेपरलीक और भ्रष्टाचार जैसे अभिशाप से मुक्त रहते हुए तय समय में पूरी होनी चाहिए। मायावती ने कहा कि ऐसा नहीं हुआ तो यह घोषणा चुनावी छलावा साबित हो सकती है। एक लाख नौकरियों के ऐलान को बताया चुनावी कदम मायावती ने गुरुवार को…
Read MoreUPSSSC का रिजल्ट जारी, 1828 पदों के मुकाबले 1643 अभ्यर्थियों का चयन; सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सरकारी भर्ती प्रक्रिया के तहत युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विज्ञापन संख्या-03-परीक्षा/2024 के तहत आयोजित सहायक लेखाकार एवं लेखा परीक्षक मुख्य परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। कुल 1828 विज्ञापित पदों के सापेक्ष 1643 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन हुआ है। आयोग ने चयनित अभ्यर्थियों के अनुक्रमांक के साथ अलग-अलग श्रेणियों की कटऑफ सूची भी जारी कर दी है। सहायक लेखाकार के 668 सामान्य पदों पर 570 चयनित आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा निदेशालय, उत्तर…
Read MoreUP PET 2026 के आवेदन शुरू, 10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका; जानें पात्रता, फीस और पूरी प्रक्रिया
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET 2026) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 अगस्त 2026 से शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित समय के भीतर आवेदन कर सकते हैं। प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप ‘सी’ के पदों पर होने वाली भर्तियों में शामिल होने के लिए पीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। कौन कर सकता है आवेदन?…
Read More5 छक्कों वाला हीरो अब अफसर! Rinku की ‘Powerplay’ एंट्री सिस्टम में भी
क्रिकेट के मैदान पर आखिरी ओवर में छक्कों की बारिश करने वाला लड़का… अब फाइलों और फैसलों की दुनिया में भी एंट्री मार चुका है। Rinku Singh अब सिर्फ गेंद को बाउंड्री के पार नहीं भेजेंगे, बल्कि यूपी के खेल सिस्टम में भी नई दिशा तय करेंगे। ये कहानी सिर्फ एक खिलाड़ी की नहीं है… ये उस सिस्टम की भी है जो अक्सर टैलेंट को पहचानने में देर करता है, लेकिन जब पहचानता है तो हेडलाइन बनती है। IPL से पहले ‘सरकारी पारी’ की शुरुआत आईपीएल 2026 के शुरू होने…
Read More