बलरामपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में बन रहे मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय और अटल बिहारी वाजपेयी स्वशासी मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री से इसके लिए समय मांगा है। दिसंबर में दोनों बड़ी परियोजनाओं के लोकार्पण की संभावना जताई जा रही है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर निर्माण कार्यों की समीक्षा की। निर्माण में धीमी रफ्तार पर सीएम योगी नाराज दो दिवसीय दौरे पर बलरामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले की प्रमुख विकास…
Read MoreTag: यूपी सरकार
मायावती का UPI शुल्क पर सवाल, स्मार्ट स्कूलों को लेकर भी सरकार पर उठाए सवाल; बोलीं- पहले बुनियादी सुविधाएं हों दुरुस्त
लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने यूपीआई लेनदेन पर शुल्क लगाए जाने के फैसले को लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि इससे आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ सकता है। मायावती ने सरकार से जनहित को प्राथमिकता देने की बात कही। UPI शुल्क को लेकर मायावती ने उठाया सवाल मायावती ने यूपीआई से जुड़े शुल्क को लेकर सरकार की नीति पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि डिजिटल भुगतान का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है और ऐसे में शुल्क लगाए जाने के फैसले का असर लोगों…
Read Moreयूपी में अवैध निर्माण पर AI की नजर! सेटेलाइट इमेज से पकड़े जाएंगे नक्शे से बाहर बने मकान, अलीगंज अग्निकांड के बाद बड़ा फैसला
लखनऊ: अलीगंज अग्निकांड के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने अवैध निर्माणों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए तकनीक का सहारा लेने का फैसला किया है। अब प्रदेश के विकास प्राधिकरण क्षेत्रों में अवैध निर्माण और स्वीकृत मानचित्र से अलग किए जा रहे निर्माण कार्यों की पहचान सेटेलाइट तस्वीरों और कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित प्रणाली से की जाएगी। इसके लिए एक जियो पोर्टल तैयार किया जा रहा है। सेटेलाइट तस्वीरों से होगी निर्माण की निगरानी नई व्यवस्था के तहत अलग-अलग शहरों और विकास प्राधिकरण क्षेत्रों की नियमित अंतराल पर सेटेलाइट तस्वीरें ली…
Read Moreजनता दर्शन में सीएम योगी का सख्त संदेश, बोले- शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने सरकारी आवास 5-कालिदास मार्ग पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने फरियादियों से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतों की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी…
Read MoreNEET अभ्यर्थियों को बड़ी राहत! बस किराए में 50% छूट का ऐलान, मुहर्रम पर हथियारों और तेज डीजे पर सख्त रोक
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में नीट परीक्षा, मुहर्रम और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में कई अहम निर्देश जारी किए हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक में उन्होंने कानून-व्यवस्था, परीक्षा की पारदर्शिता और जनसुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। NEET परीक्षार्थियों को मिलेगा किराए में आधा लाभ प्रदेश के 59 जिलों में 21 जून को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा में करीब साढ़े तीन लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि परीक्षा देने जा रहे छात्रों को…
Read Moreभूमि मामलों में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूमि संबंधी मामलों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि जमीन से जुड़े मामलों में शिकायतों के निपटारे में यदि किसी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। गंभीर मामलों में निलंबन की कार्रवाई से भी पीछे न हटने के निर्देश दिए गए हैं। गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन बुधवार सुबह आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने करीब…
Read Moreयोगी कैबिनेट की आज अहम बैठक, सरकारी वकीलों को मिल सकती है बड़ी राहत; 16 से ज्यादा प्रस्तावों पर होगा फैसला
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार शाम पांच बजे कैबिनेट बैठक बुलाई है। बैठक में 16 से अधिक महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। सरकारी वकीलों के मानदेय और मासिक भत्ते में बढ़ोतरी से जुड़े प्रस्ताव पर भी मुहर लग सकती है। इसके अलावा प्रदेश के पांच जिलों में नई जेलों के निर्माण, मक्का क्रय नीति और कई विभागों से जुड़े प्रस्तावों को भी मंजूरी मिलने की उम्मीद है। सरकार की ओर से जिला अदालतों, हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में पैरवी करने वाले शासकीय अधिवक्ताओं…
Read Moreहोमगार्ड होंगे और ज्यादा प्रशिक्षित व आधुनिक, सीएम योगी ने CPR और फर्स्ट एड ट्रेनिंग को किया अनिवार्य
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में होमगार्ड संगठन को और अधिक सक्षम, आधुनिक और तकनीक-संपन्न बनाने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होमगार्ड विभाग की समीक्षा बैठक में निर्देश दिया कि सभी होमगार्ड जवानों को अनिवार्य रूप से CPR (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) और फर्स्ट एड का प्रशिक्षण दिया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी दुर्घटना, आपदा या आपात स्थिति में पुलिस और होमगार्ड कर्मी सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचते हैं, इसलिए उनकी त्वरित प्रतिक्रिया कई लोगों की जान बचा सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि होमगार्ड…
Read Moreमेधावियों को मिलेगा सम्मान का बड़ा मंच: CM योगी आज 223 छात्रों को करेंगे सम्मानित, प्रदेशभर में 1682 विद्यार्थियों को मिलेगा पुरस्कार
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने की अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सोमवार, 1 जून को मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह-2026 का आयोजन करने जा रही है। राजधानी लखनऊ के लोक भवन सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विभिन्न शिक्षा बोर्डों के 223 राज्य स्तरीय मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे। वर्ष 2018 में शुरू की गई इस पहल के जरिए सरकार लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों का उत्साहवर्धन कर रही है। समारोह में माध्यमिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद, सीबीएसई और सीआईएससीई…
Read MoreUP Bakrid Holiday: यूपी सरकार ने बदली बकरीद की छुट्टी की तारीख, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) के सार्वजनिक अवकाश की तारीख में बदलाव कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी नई विज्ञप्ति के अनुसार अब प्रदेश में बकरीद का सार्वजनिक अवकाश 27 मई की जगह 28 मई 2026, गुरुवार को रहेगा। प्रदेश सरकार ने यह फैसला चांद दिखने की स्थिति स्पष्ट होने के बाद लिया है। इससे पहले सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 17 नवंबर 2025 को जारी अवकाश सूची में 27 मई 2026, बुधवार को बकरीद का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था। हालांकि…
Read More