हैदराबाद: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी शुक्रवार को हैदराबाद में एक ही मंच पर नजर आए। मौका था एक फ्लाईओवर के उद्घाटन का। कार्यक्रम में दोनों नेताओं ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की। कांग्रेस का लगातार विरोध करने वाले ओवैसी ने साफ कहा कि वह तेलंगाना में रेवंत रेड्डी का समर्थन करते हैं, कांग्रेस पार्टी का नहीं। उन्होंने मुख्यमंत्री को दूरदर्शी नेता बताते हुए तेलंगाना के विकास के लिए किए जा रहे कामों की सराहना की। ओवैसी ने रेवंत रेड्डी को बताया दूरदर्शी नेता असदुद्दीन…
Read MoreTag: कांग्रेस
मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद ‘शुद्धिकरण’ पर बेंगलुरु में जीरो एफआईआर, उत्तराखंड बीजेपी नेताओं पर दर्ज हुआ केस
बेंगलुरु: कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की उत्तराखंड में हुई रैली के बाद कथित ‘शुद्धिकरण अनुष्ठान’ के मामले में बेंगलुरु पुलिस ने उत्तराखंड बीजेपी के कई नेताओं और पदाधिकारियों के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज की है। यह मामला कांग्रेस के अनुसूचित जनजाति विभाग के पूर्व उपाध्यक्ष टी.आर. रामप्पा की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है। हल्द्वानी के रामलीला मैदान में हुई थी सभा शिकायत के मुताबिक मल्लिकार्जुन खड़गे ने 8 अगस्त को उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित रामलीला मैदान में एक…
Read MoreSC/ST का कॉलम है तो OBC का क्यों नहीं? जाति जनगणना पर कांग्रेस का नया वार, PM मोदी से की बड़ी मांग
नई दिल्ली: जाति जनगणना की प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ नया मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मौजूदा जनगणना प्रश्नावली को रद्द करने की मांग की है। दोनों नेताओं ने राजनीतिक दलों, विशेषज्ञों और आम लोगों से व्यापक चर्चा के बाद नई प्रश्नावली तैयार करने का सुझाव दिया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि देश में जातियों की वास्तविक संख्या और उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति का सही आकलन तभी संभव…
Read Moreवंदे मातरम् विवाद पर शशि थरूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- राष्ट्रीय कार्यक्रम में पूरा गीत बजेगा तो हम सभी खड़े रहेंगे
नई दिल्ली: वंदे मातरम् को लेकर देश में चल रहे विवाद के बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पार्टी का रुख साफ किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने कार्यक्रमों में 1937 के अधिवेशन में लिए गए फैसले के अनुसार वंदे मातरम् के केवल शुरुआती दो छंद ही बजाती है। थरूर ने यह भी कहा कि यदि किसी राष्ट्रीय या सरकारी कार्यक्रम में वंदे मातरम् का पूरा गीत बजाया जाता है, तो वे सभी सम्मान में खड़े होंगे। थरूर ने कहा कि इस मुद्दे पर कांग्रेस की स्थिति बिल्कुल स्पष्ट…
Read Moreयूपी चुनाव से पहले इमरान मसूद को झटका, दामाद शायान ने कांग्रेस छोड़ी; अखिलेश के साथ थामा सपा का हाथ
सहारनपुर: 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद को बड़ा सियासी झटका लगा है। उनके दामाद शायान मसूद ने कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। गुरुवार को शायान अपने समर्थकों के साथ लखनऊ पहुंचे, जहां सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। शायान मसूद के सपा में शामिल होने के बाद सहारनपुर की स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है। शायान इससे पहले सपा सरकार के दौरान दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इसके बाद वर्ष 2019…
Read Moreजयंत को 73, राजभर को 39 और निषाद को 31 सीट! अखिलेश ने बताया BJP का ‘सीट बंटवारा’, अपना दल ने किया पलटवार
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। इसी बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल सहयोगी दलों के संभावित सीट बंटवारे को लेकर बड़ा दावा किया है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा 403 विधानसभा सीटों में से 162 सीटें अपने छोटे सहयोगी दलों को देने जा रही है। उन्होंने इस दावे के जरिए भाजपा और उसके सहयोगी दलों पर तंज भी कसा है। अखिलेश यादव के मुताबिक एनडीए में राष्ट्रीय लोक दल के जयंत चौधरी…
Read Moreलाल किले के स्वतंत्रता दिवस समारोह से लगातार दूसरे साल राहुल गांधी-खरगे नदारद, 2024 में सीट को लेकर हुआ था विवाद
नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर पर आयोजित समारोह में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे लगातार दूसरे साल शामिल नहीं हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में दोनों नेता आखिरी बार वर्ष 2024 में नजर आए थे। उस समय राहुल गांधी की बैठने की व्यवस्था को लेकर कांग्रेस और सरकार के बीच विवाद खड़ा हो गया था। रक्षा मंत्रालय की ओर से राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे को स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल…
Read Moreखरगे के मंच के ‘शुद्धिकरण’ पर मायावती का फूटा गुस्सा, RSS प्रमुख मोहन भागवत को भी घेरा
लखनऊ: उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम के बाद मंच के कथित ‘शुद्धिकरण’ का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बाद अब बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी इस घटना पर कड़ी नाराजगी जताई है। मायावती ने उत्तराखंड सरकार से मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजने की मांग की है। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत को भी निशाने पर लिया है। जातिवादी और सामंती सोच पर मायावती…
Read Moreआय से अधिक संपत्ति मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, 17 अगस्त को सुनवाई
प्रयागराज: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के आरोपों की जांच से जुड़े इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। यह मामला कर्नाटक के बीजेपी कार्यकर्ता विग्नेश शिशिर की ओर से दाखिल शिकायत से जुड़ा है। राहुल गांधी ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय से जांच से संबंधित हाईकोर्ट के निर्देशों को चुनौती दी है। उनकी याचिका पर 17 अगस्त को मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ सुनवाई करेगी। दरअसल, विग्नेश शिशिर ने राहुल गांधी के खिलाफ आय से…
Read More‘मैं दलित हूं…’ हल्द्वानी के शुद्धिकरण विवाद पर राज्यसभा में छलका खरगे का दर्द, नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
नई दिल्ली: उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद कथित शुद्धिकरण अनुष्ठान का मामला संसद के उच्च सदन तक पहुंच गया। आठ अगस्त को रामलीला मैदान में हुई खरगे की जनसभा के बाद मंच पर हवन किए जाने को लेकर उन्होंने राज्यसभा में सवाल उठाया। खरगे ने इसे अपमानजनक बताते हुए कहा कि उनके साथ अछूत जैसा व्यवहार किया गया। केंद्रीय मंत्री और सदन के नेता जेपी नड्डा ने घटना को दुखद बताते हुए मामले की जांच कराने का भरोसा…
Read More