‘रायबरेली पर सवाल से पहले बनारस के जनादेश का जवाब दें राजनाथ सिंह’, अजय राय ने भाजपा को घेरा

लखनऊ: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के रायबरेली में राहुल गांधी की जीत और कांग्रेस-सपा गठबंधन को लेकर उठाए गए सवालों पर कांग्रेस नेता अजय राय ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि रायबरेली के जनादेश पर सवाल उठाने से पहले राजनाथ सिंह को वाराणसी के चुनाव परिणाम पर जवाब देना चाहिए। अजय राय ने 2024 के लोकसभा चुनाव में वाराणसी सीट पर मतगणना की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाते हुए चुनाव से जुड़े आधिकारिक आंकड़े सार्वजनिक करने की मांग की। रायबरेली में सोनिया के बाद राहुल गांधी की जीत का…

Read More

राजनाथ सिंह का राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘Regime Change’ की बात करने वालों का मकसद अराजकता फैलाना

लखनऊ: रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी और उनके सहयोगियों पर युवाओं की ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण के बजाय राजनीतिक टकराव और अराजकता की ओर मोड़ने का आरोप लगाया। राजनाथ सिंह ने कहा कि ‘Regime Change’, ‘Resistance’ और ‘संसद नहीं, सड़क से ही रास्ता निकालना है’ जैसे नारों से विपक्ष की मंशा पर सवाल खड़े होते हैं। उनके मुताबिक, लोकतंत्र के नाम पर संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करना और देश…

Read More

कांग्रेस के प्रदर्शन पर केशव मौर्य का बड़ा हमला, बोले- हुड़दंग से लोकतंत्र को बदरंग कर रही पार्टी, राहुल गांधी कर रहे नौटंकीबाजी

लखनऊ: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के विरोध प्रदर्शन के बीच उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपने हुड़दंग से लोकतंत्र को बदरंग करने का काम कर रही है। केशव मौर्य ने राहुल गांधी और विपक्षी दलों पर राजनीति के नाम पर नौटंकीबाजी करने का आरोप लगाया। विपक्ष के पास नहीं है कोई ठोस मुद्दा: केशव मौर्य केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी, उत्तर प्रदेश…

Read More

उत्तर प्रदेश में क्यों कमजोर होती गई कांग्रेस? कभी सत्ता की धुरी रही पार्टी अब सीट बंटवारे में भी मांग रही सहारा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में कभी सबसे मजबूत ताकत रही कांग्रेस अब राज्य में अपनी खोई जमीन वापस पाने की कोशिश कर रही है। विधानसभा चुनाव में कुछ महीने बाकी हैं, लेकिन विपक्षी गठबंधन की तस्वीर अभी पूरी तरह साफ नहीं हो पाई है। समाजवादी पार्टी के साथ सीट बंटवारे को लेकर भी कांग्रेस की स्थिति स्पष्ट नहीं है। कभी ब्राह्मण, मुस्लिम और अनुसूचित जाति वोट बैंक के सहारे सत्ता में रहने वाली कांग्रेस पिछले तीन दशकों में लगातार कमजोर होती चली गई। 1989 के बाद यूपी में खत्म…

Read More

राज्यसभा चुनाव में सपा का तीसरा दांव? आज नामांकन का आखिरी दिन, BJP के 8 उम्मीदवारों से होगा मुकाबला

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए मंगलवार को नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है। समाजवादी पार्टी ने प्रो. रामगोपाल यादव और धनराज नथवानी को अपना उम्मीदवार बनाकर पहले ही दो नामांकन करा दिए हैं। अब सबसे ज्यादा नजर सपा के तीसरे उम्मीदवार को लेकर है। पार्टी ने अभी तक इस नाम का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, हालांकि सोमवार को पूरे दिन इसे लेकर अंदरखाने में मंथन चलता रहा। चर्चा है कि तीसरे उम्मीदवार के नामांकन की तैयारी भी सपा ने कर ली है। सोमवार को…

Read More

ओवैसी ने यूपी में खोला एक और सियासी पत्ता, भिनगा से दद्दन खां को बनाया उम्मीदवार; सपा पर भी जमकर बरसे

श्रावस्ती: एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी रविवार को श्रावस्ती पहुंचे। भिनगा में आयोजित जनसभा के दौरान उन्होंने भिनगा विधानसभा क्षेत्र से हाजी दद्दन खां को पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया। दद्दन खां हाल ही में बहुजन समाज पार्टी से अलग होकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन में शामिल हुए हैं। ओवैसी के दौरे के बाद जिले की सियासत में हलचल तेज हो गई है। सभा को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश की राजनीति को लेकर विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तर…

Read More

मायावती से आकाश आनंद ने फिर मांगी माफी, BSP में वापसी की अटकलें तेज; अब बहनजी के फैसले का इंतजार

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी से निष्कासित आकाश आनंद ने मायावती से एक बार फिर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। सोशल मीडिया पर अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि वह किसी दूसरे राजनीतिक दल में नहीं जा रहे हैं। इस माफीनामे के बाद विधानसभा चुनाव से पहले बसपा में उनकी संभावित वापसी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, पार्टी में उनकी वापसी होगी या नहीं, इसका फैसला मायावती ही करेंगी। आकाश आनंद ने रिश्तों और पार्टी को लेकर दी सफाई आकाश आनंद ने अपने संदेश में…

Read More

अखिलेश यादव ने अचानक बदले MLC के 2 उम्मीदवार, गोरखपुर से संजयन त्रिपाठी और आगरा से आकाश अग्रवाल को टिकट

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए पार्टी के दो उम्मीदवारों के नाम अचानक बदल दिए हैं। गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से अब कमलेश यादव की जगह डॉ. संजयन त्रिपाठी सपा के उम्मीदवार होंगे। वहीं, आगरा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रकाश चंद्र गुप्ता की जगह पूर्व एमएलसी डॉ. आकाश अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया गया है। अखिलेश यादव ने डॉ. संजयन त्रिपाठी और डॉ. आकाश अग्रवाल का स्वागत किया। साथ ही उन्होंने पहले घोषित उम्मीदवार कमलेश यादव और प्रकाश चंद्र गुप्ता, उनके…

Read More

राहुल गांधी से मुलाकात के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन में शामिल होगी अपनी जनता पार्टी

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। पूर्व मंत्री और अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से 10 जनपथ पहुंचकर मुलाकात की। मुलाकात के बाद मौर्य ने अपनी जनता पार्टी के INDIA गठबंधन में शामिल होने का ऐलान किया। मीडिया से बातचीत में स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि अपनी जनता पार्टी अब INDIA गठबंधन का हिस्सा होगी। उन्होंने कहा कि आगे की रणनीति और उनकी पार्टी…

Read More

SIR पर विपक्ष के रवैये से क्यों नाराज हैं CM योगी? लखनऊ में प्रेस वार्ता कर बोले- मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर सवाल उठाना दुर्भाग्यपूर्ण

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ में प्रेस वार्ता कर एसआईआर को लेकर विपक्ष के रुख पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने विपक्ष के रवैये को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर सवाल उठाना गैर जिम्मेदाराना हरकत है। सीएम ने कहा कि भारत की चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और कांग्रेस समेत विपक्षी दलों को लोकतंत्र पर सवाल उठाने के लिए जनता से माफी मांगनी चाहिए। SIR को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना सीएम योगी ने कहा कि विपक्ष लगातार एसआईआर को लेकर भ्रम फैलाने…

Read More