दिव्यांग लाभार्थियों को उनकी आवश्यकतानुसार 702 उपकरण वितरित किए


सीतापुर।महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना कार्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार समग्र शिक्षा अभियान के तत्वाधान एवं गोरखनाथ पटेल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में समेकित शिक्षा कार्यक्रम के अन्तर्गत शासन की मंशानुरूप दिव्यांग बच्चों को एलिम्को कानपुर के माध्यम से उपकरण वितरण शिविर आज को कम्पोजिट विद्यालय काशीराम कॉलोनी, नगर क्षेत्र सीतापुर में आयोजित किया गया ।


कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र सिंह, सीतापुर एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सीतापुर व जिला समन्वयक, समेकित शिक्षा, समग्र शिक्षा, सीतापुर के द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।


कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का स्वागत जिला समन्वयक, समेकित शिक्षा प्रमोद गुप्ता के द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर बैज लगाकर किया गया। कार्यक्रम की संक्षिप्त रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए उन्होंने बताया कि आज लगभग 424 दिव्यांग लाभार्थियों को उनकी आवश्यकतानुसार 702 उपकरण वितरित किए गयेे। DIOS, BSA व जिला समन्वयक, समेकित शिक्षा, सीतापुर द्वारा अनेक विकास खण्डों से आये हुये पी0एम0श्री विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों को 04 ट्राई साइकिल, 02 व्हील चेयर, 06 क्रच, 01 रोलेटर, 09 टी एल एम किट, 01 ब्रेल किट तथा 01 वाकिंग छड़ी तथा समग्र शिक्षा के अन्तर्गत 25 ट्राई साइकिल, 66 व्हील चेयर, 18 क्रच (बैशाखी), 50 रोलेटर, 11 सी0 पी0 चेयर, 301 टी एल एम किट, 134 कान की मशीन, 17 ब्रेल किट, 23 सुगम्य छड़ी, 17 वाकिंग छड़ी, 07 कैलीपर व 02 लो विजन किट के साथ ही 01 विद्युत मोटर युक्त ट्रॉय साइकिल वितरित की गई।


अन्त में जिला समन्वयक द्वारा कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे अतिथि कोे स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिले के समस्त स्पेशल एजुकेटर तथा एलिम्को कानपुर के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts