सपा सरकार पर बरसे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बोले- अराजकता और दंगों को जनता आज भी नहीं भूली

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी की पिछली सरकारों पर जमकर निशाना साधा है। आजमगढ़ में उन्होंने आरोप लगाया कि सपा शासन के दौरान प्रदेश में अराजकता, गुंडागर्दी और दंगों का माहौल था, जिसे प्रदेश की जनता आज भी नहीं भूली है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में कानून का राज स्थापित हुआ है और प्रदेश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। सपा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय की माता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने…

Read More

नीले रंग की सियासत पर मायावती का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोलीं- रंग बदलने से नहीं बदलेगी जातिवादी सोच

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने नीले रंग के इस्तेमाल को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा है। मायावती ने कहा कि सिर्फ नीला रंग अपनाने से विपक्षी दलों की जातिवादी और संकीर्ण सोच नहीं बदलेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीबों, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और अन्य वंचित वर्गों के प्रति इन दलों की सोच में बदलाव नहीं आया है। नीले रंग को लेकर सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस नीले रंग को अपनाने…

Read More

रायबरेली में दिशा बैठक में राहुल गांधी ने अफसरों को घेरा, सड़कों के गड्ढों की तस्वीरें दिखाकर पूछा- अब तक क्यों नहीं हुई कार्रवाई

रायबरेली: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिशा समिति की बैठक में जिले की विकास योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने खराब सड़कों और गड्ढों को लेकर अधिकारियों से सवाल किए। राहुल गांधी ने बैठक में सड़कों की तस्वीरें दिखाते हुए पूछा कि इन समस्याओं पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई। दो दिवसीय रायबरेली दौरे के आखिरी दिन राहुल गांधी दिशा की बैठक में शामिल हुए। बैठक में सड़क सुरक्षा, रखरखाव और क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई। उन्होंने…

Read More

बृजभूषण शरण सिंह की बेटी शालिनी की राजनीति में एंट्री की तैयारी, बोलीं- पार्टी नहीं, नेतृत्व से बनती है पहचान

बुलंदशहर: भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह की बेटी शालिनी सिंह ने सक्रिय राजनीति में उतरने की इच्छा जाहिर की है। बुलंदशहर में सोमवार को एक निजी कार्यक्रम में पहुंचीं शालिनी ने कहा कि समाज में पहचान किसी पार्टी या टिकट से नहीं, बल्कि नेतृत्व और जनता के लिए किए गए काम से बनती है। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उन्हें चुनाव लड़ने के लिए कहता है तो वह निश्चित रूप से चुनाव मैदान में उतरेंगी। शालिनी सिंह ने बताया कि वह पिछले करीब 15 वर्षों…

Read More

दिनेश शर्मा को अंडमान भेजकर BJP ने क्या साधा? सक्रिय राजनीति से ‘सम्मानजनक विदाई’ के साथ ब्राह्मण वोट बैंक को बड़ा संदेश, लखनऊ से दिल्ली तक सियासी मायने

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को सिर्फ एक संवैधानिक पद पर नई जिम्मेदारी के तौर पर नहीं देखा जा रहा, बल्कि इसके सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। खासकर उत्तर प्रदेश की ब्राह्मण राजनीति के संदर्भ में इसे भाजपा के लिए एक अहम संदेश माना जा रहा है। वहीं, सक्रिय राजनीति में लंबे समय तक अहम भूमिका निभाने वाले दिनेश शर्मा के लिए यह नियुक्ति सम्मानजनक विदाई…

Read More

आकाश आनंद फिर बसपा से बाहर? मायावती के भतीजे ने बदला सोशल मीडिया बायो, ‘पार्टी वर्कर’ से अब बने ‘पार्टी सपोर्टर’

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती के भतीजे आकाश आनंद एक बार फिर चर्चा में हैं। रविवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना बायो बदल दिया। कुछ दिन पहले तक खुद को ‘बसपा वर्कर’ बताने वाले आकाश आनंद ने अब बायो में ‘बसपा सपोर्टर’ लिख लिया है। लगातार तीन दिन में दूसरी बार हुए इस बदलाव के बाद उनके एक बार फिर पार्टी से बाहर होने की अटकलें तेज हो गई हैं। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बसपा में आकाश आनंद को लेकर घटनाक्रम तेजी…

Read More

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, मानदेय तीन गुना करने का वादा; सेवानिवृत्ति उम्र भी बढ़ेगी

लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को लेकर अपना नया पीडीए ऑडिट जारी किया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को जारी किए गए इस ऑडिट में आंगनबाड़ी कर्मियों के मानदेय, सेवानिवृत्ति और दूसरी सुविधाओं को लेकर कई बड़े वादे किए हैं। पार्टी ने सरकार बनने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में तीन गुना बढ़ोतरी करने तथा सेवानिवृत्ति की उम्र 62 से बढ़ाकर 65 वर्ष करने की बात कही है। पीडीए ऑडिट में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश में तीन लाख से अधिक आंगनबाड़ी…

Read More

SP-DM और CM को आरक्षण की जरूरत नहीं? राजभर बोले- आर्थिक आधार पर मिले आरक्षण, जरूरतमंदों तक पहुंचे लाभ

लखनऊ: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने आर्थिक आधार पर आरक्षण की वकालत की है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति डीएम, एसपी, आईजी, डीआईजी, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, राज्यपाल या राष्ट्रपति जैसे पदों पर पहुंच चुका है, उसे आरक्षण की क्या जरूरत है। राजभर ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने गरीबों और वंचितों को आगे बढ़ाने के लिए आरक्षण की व्यवस्था की थी। उन्होंने इस व्यवस्था का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचाने की जरूरत बताई। राजभर से पहले उनके…

Read More

राहुल गांधी के मनुस्मृति वाले बयान पर CM योगी का पलटवार, बोले- कांग्रेस ने भारत बनाया नहीं, बांटा जरूर

रायबरेली: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राहुल गांधी के मनुस्मृति संबंधी बयान को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। रायबरेली में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कांग्रेस पर देश के विभाजन, नागरिकों के कत्लेआम और लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया। योगी ने कहा कि कांग्रेस ने भारत बनाया नहीं, लेकिन बांटा जरूर है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी भारत की विरासत को कोसना अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी उत्तर प्रदेश से बाहर जाते हैं तो प्रदेश और भारत से बाहर जाते…

Read More

जयंत चौधरी के समर्थन में उतरीं मायावती, अखिलेश यादव पर बरसीं; बोलीं- जाट समाज से तुरंत माफी मांगें

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख जयंत चौधरी के समर्थन में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। अखिलेश यादव के ‘चवन्नी से रुपया’ वाले बयान को मायावती ने अमर्यादित, अशोभनीय और शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को न केवल रालोद और उसके नेता से, बल्कि स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के परिवार का अपमान करने के लिए पूरे जाट समाज से भी बिना देरी किए माफी मांगनी चाहिए। अखिलेश के बयान पर मायावती का पलटवार मायावती ने कहा कि समाजवादी पार्टी…

Read More