‘हिम्मत है तो मुस्लिम CM चेहरा घोषित करें अखिलेश’, आजम खान से मुलाकात पर OP राजभर का सपा को खुला चैलेंज

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज होने लगी है। कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने पंचायत चुनाव, सरकारी नौकरियों में पिछड़ों की हिस्सेदारी और मुस्लिम समाज के राजनीतिक प्रतिनिधित्व जैसे मुद्दों पर सपा को घेरा। राजभर ने अखिलेश यादव को चुनौती देते हुए कहा कि अगर समाजवादी पार्टी वास्तव में मुस्लिमों की हितैषी है, तो उसे 2027 के चुनाव में किसी मुस्लिम नेता को…

Read More

AIMIM से गठबंधन करने में क्यों हिचक रही सपा? ओवैसी ने अखिलेश यादव को घेरा, बोले- पांच चुनाव हारने के बाद करें आत्ममंथन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और एआईएमआईएम के बीच गठबंधन को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से सवाल किया है कि उनकी पार्टी एआईएमआईएम के साथ गठबंधन करने से क्यों कतरा रही है। ओवैसी ने अखिलेश को आत्मचिंतन करने की सलाह देते हुए पिछले चुनावों में मिली हार पर भी निशाना साधा। सीएनएन न्यूज-18 को दिए एक साक्षात्कार में ओवैसी ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि समाजवादी पार्टी उनकी पार्टी के…

Read More

गोंडा-गाजीपुर में अखिलेश यादव के खिलाफ लगे विवादित होर्डिंग, लिखा- ‘आजम, अतीक और मुख्तार यही चलाते थे सरकार’; सपाइयों ने फाड़े

गोंडा/गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गोंडा और गाजीपुर में रविवार देर रात समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और उनकी पूर्व सरकार को लेकर विवादित होर्डिंग लगाए गए। सोमवार सुबह इन पर सपा नेताओं की नजर पड़ी तो विरोध शुरू हो गया। सपा कार्यकर्ताओं ने दोनों जिलों में लगे पोस्टरों को फाड़ दिया। पोस्टर किसने लगाए, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गोंडा में लगाए गए पोस्टरों पर लिखा था- ‘आजम, अतीक और मुख्तार, यही चलाते थे सरकार।’ वहीं गाजीपुर में लगे पोस्टर पर ‘माफियाराज और…

Read More

SP-DM और CM को आरक्षण की जरूरत नहीं? राजभर बोले- आर्थिक आधार पर मिले आरक्षण, जरूरतमंदों तक पहुंचे लाभ

लखनऊ: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने आर्थिक आधार पर आरक्षण की वकालत की है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति डीएम, एसपी, आईजी, डीआईजी, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, राज्यपाल या राष्ट्रपति जैसे पदों पर पहुंच चुका है, उसे आरक्षण की क्या जरूरत है। राजभर ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने गरीबों और वंचितों को आगे बढ़ाने के लिए आरक्षण की व्यवस्था की थी। उन्होंने इस व्यवस्था का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचाने की जरूरत बताई। राजभर से पहले उनके…

Read More

जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर कार्रवाई रुकी, मायावती ने सरकार को दी बड़ी सलाह, छात्रों के हित का उठाया मुद्दा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रस्तावित ध्वस्तीकरण कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगाए जाने के बाद बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई पर रोक लगाने का निर्णय उचित है और सरकार को ऐसे मामलों में छात्रों के हितों को प्राथमिकता देते हुए सुधार का अवसर देने की नीति अपनानी चाहिए। मायावती ने सरकार से क्या मांग की? मायावती ने सोशल मीडिया पर जारी अपने बयान में कहा कि मोहम्मद आजम खान के पारिवारिक ट्रस्ट द्वारा…

Read More

जौहर यूनिवर्सिटी पर एक्शन के खिलाफ सपा का आज बड़ा प्रदर्शन, डीएम से मिलेगी टीम; ध्वस्तीकरण आदेश वापस लेने की उठाएगी मांग

रामपुर: मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी में कथित अवैध निर्माण को लेकर जारी ध्वस्तीकरण कार्रवाई के विरोध में समाजवादी पार्टी गुरुवार को रामपुर में प्रदर्शन करेगी। पार्टी का प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मुलाकात कर ध्वस्तीकरण का आदेश वापस लेने की मांग करेगा। माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल डीएम के समक्ष विश्वविद्यालय पर जारी कार्रवाई का विरोध दर्ज कराएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि अनुमति मिली तो जेल में बंद सपा नेता आजम खान से भी मुलाकात करने…

Read More

यूपी में आजम खान को बड़ा झटका, विवादित बयान मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की सजा

रामपुर: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान दिए गए विवादित बयान मामले में आजम खान को दो साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने इसके साथ ही उन पर 5 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह मामला लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान अधिकारियों को लेकर दिए गए एक बयान से जुड़ा है, जिसका वीडियो उस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के…

Read More

“जेल गए थे, Y ले आए! आज़म खान की वापसी पर सियासत फिर गर्म”

उत्तर प्रदेश की राजनीति में “कभी राजा, कभी कैदी और अब फिर से सुरक्षा प्राप्त” नेता बने आजम खान की वाई-श्रेणी सुरक्षा एक बार फिर से बहाल कर दी गई है।23 महीने जेल में बिताने के बाद, आजम खान न केवल बाहर आ गए हैं, बल्कि सरकार को उन्हें फिर से सुरक्षा देने पर मजबूर कर दिया है। जेल से रिहाई के बाद फिर हुए ‘जनप्रिय’ 2022 में भड़काऊ भाषण के मामले में तीन साल की सजा पाए आजम खान को जेल भेजे जाते ही विधानसभा सदस्यता से भी हाथ…

Read More

जेल से रिहा हुए सपा के 5 बड़े नेता, 2027 चुनाव में बनेंगे गेमचेंजर?

2027 के यूपी विधानसभा चुनावों की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है — और उसी के साथ समाजवादी पार्टी को जेल से नई ऊर्जा मिली है। पांच बड़े सपाई नेता अब सलाखों के पीछे नहीं, सियासी मंच पर वापसी की तैयारी में हैं। कार्यकर्ताओं में जोश है, विरोधियों में खलबली। चलिए जानते हैं – कौन हैं ये ‘पॉलिटिकल रिटर्निंग ऑफिसर्स’, जो अब जेल से निकलकर वोटों की गिनती का हिसाब पूरा करने आए हैं। आजम खान: मुकदमों से जूझते रहे, पर ‘लाल टोपी’ नहीं उतरी मुकदमे: 100+जेल यात्रा: 2 बारटोटल…

Read More

“गली का कुत्ता भी न खाए ऐसा खाना!” – आज़म खान का जख्मी एक्सप्रेस

सपा के दिग्गज नेता आज़म खान ने एक बार फिर ज़ुबान खोली और दिल का गुबार भी निकाला। बोले – “अखिलेश यादव मेरे बेटे जैसे हैं, लेकिन मैं सफाई नहीं देता रहूंगा हर बार।” और फिर जो लाइन उन्होंने मारी, वो Twitter पर ट्रेंड करने लायक थी- “गली का कुत्ता भी वैसा खाना नहीं खाता जैसा मुझे जेल में दिया गया!” (“भाई, इंसान को इंसान ही रहने दो, कुत्तों को मत घसीटो।”) मुलायम से इश्क, अखिलेश से शिकवा? मुलायम सिंह यादव को याद करते हुए कहा, “वो मेरी जान थे। अब…

Read More