CM धामी के सामने गोल्ड मेडलिस्ट छात्रा का बड़ा खुलासा, स्पोर्ट्स में चयन के लिए मांगी गई डेढ़ लाख की रिश्वत; सन्न रह गया पूरा हॉल, CM बोले- “बैठ जाओ बेटा”

देहरादून: सोमवार को आयोजित मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशभर के विद्यार्थियों से संवाद किया। इसी दौरान एक छात्रा ने अपनी उपलब्धि साझा करते हुए अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने में आर्थिक परेशानी का मुद्दा मुख्यमंत्री के सामने रखा। छात्रा ने बताया कि उसने हाल ही में जम्मू में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल जीता था।

राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड के बाद नेशनल टीम में चयन

छात्रा ने बताया कि जम्मू में हुई राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए उसने पहला स्थान हासिल किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस उपलब्धि के बाद उसका चयन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए नेशनल टीम में हुआ था। राष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल करने के बाद छात्रा के सामने अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका था।

डेढ़ लाख रुपये की मांग ने रोका अंतरराष्ट्रीय सफर

छात्रा ने मुख्यमंत्री को बताया कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए उससे डेढ़ लाख रुपये की मांग की गई थी। इतनी बड़ी धनराशि की व्यवस्था कर पाना उसके लिए संभव नहीं था। आर्थिक संसाधन उपलब्ध नहीं होने के कारण वह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकी।

अपनी बात बताते हुए भावुक हुई छात्रा

कार्यक्रम के दौरान छात्रा ने अपनी उपलब्धि और आर्थिक परेशानी की जानकारी साझा की। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग नहीं कर पाने की बात बताते हुए वह भावुक होकर रो पड़ी। राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर नेशनल टीम में चयन होने के बावजूद आर्थिक कठिनाई के चलते अंतरराष्ट्रीय मंच तक नहीं पहुंच पाने की छात्रा की पीड़ा कार्यक्रम में सामने आई।

Related posts