गोरखपुर: तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार शाम गोरखनाथ मंदिर में अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले की विकास परियोजनाओं, बाढ़ बचाव और सावन की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ से निपटने की सभी तैयारियां पहले से पूरी रखी जाएं। नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर रखने के साथ बांधों की नियमित निगरानी करने और संवेदनशील क्षेत्रों में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन को पूरी तरह तैयार रहने को कहा। शिवालयों और मंदिरों में सफाई…
Read MoreTag: Sawan 2026
देवघर की अद्भुत परंपरा! बाबा बैद्यनाथ से पहले क्यों होता है मां काली का श्रृंगार? जानिए हृदयपीठ का धार्मिक रहस्य
देवघर: झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में सदियों से चली आ रही एक अनूठी धार्मिक परंपरा आज भी पूरी श्रद्धा और विधि-विधान के साथ निभाई जाती है। यहां प्रतिदिन शाम को बाबा बैद्यनाथ का श्रृंगार करने से पहले मां काली का श्रृंगार किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि देवघर शिव और शक्ति के संयुक्त स्वरूप का पवित्र धाम है, इसलिए यहां पूजा की यह विशेष परंपरा आज भी कायम है। हृदयपीठ होने के कारण निभाई जाती है यह परंपरा धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देवघर वह स्थान है…
Read Moreसावन में अपनाएं आयुर्वेदिक व्रत, शरीर होगा डिटॉक्स, लौटेगी ऊर्जा; जानिए क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज
नई दिल्ली: सावन के महीने में व्रत रखने की परंपरा के साथ यदि आयुर्वेद के सिद्धांतों को भी अपनाया जाए, तो यह शरीर और पाचन तंत्र के लिए लाभकारी माना जाता है। आयुर्वेद के अनुसार, संतुलित और हल्का भोजन लेने से शरीर को आराम मिलता है, पाचन बेहतर होता है और शरीर में जमा अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने की प्रक्रिया को सहायता मिलती है। विशेषज्ञों का कहना है कि आयुर्वेदिक व्रत का उद्देश्य केवल भोजन छोड़ना नहीं, बल्कि व्यक्ति की प्रकृति और स्वास्थ्य के अनुसार संतुलित आहार अपनाना है।…
Read Moreसावन में व्रत सिर्फ आस्था नहीं, सेहत का भी है सूत्र! आयुर्वेद में बताए गए उपवास के चौंकाने वाले फायदे
नई दिल्ली: सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के साथ-साथ व्रत और उपवास के लिए भी विशेष माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अलावा आयुर्वेद में भी सावन के दौरान उपवास को शरीर और मन के लिए लाभकारी बताया गया है। आयुर्वेदिक सिद्धांतों के अनुसार इस मौसम में पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है, ऐसे में नियंत्रित उपवास शरीर की शुद्धि, पाचन सुधारने और मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद कर सकता है। आयुर्वेद में क्यों महत्वपूर्ण माना गया है सावन का व्रत आयुर्वेद के अनुसार मानसून के मौसम…
Read More