लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थियों के लिए राज्य सरकार ने बड़ी राहत का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) की बसों में यात्रा के दौरान किराए में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। सरकार का कहना है कि परीक्षा के दौरान बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को एक जिले से दूसरे जिले तक यात्रा करनी होगी। ऐसे में आर्थिक बोझ…
Read MoreTag: Yogi Adityanath
मिशन 2027 की तैयारी तेज! यूपी में प्रभारी मंत्रियों का बड़ा फेरबदल, चुनावी रणनीति के संकेतों से गरमाई सियासत
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होती दिखाई दे रही हैं। इसी क्रम में योगी सरकार ने मंत्रियों के प्रभारी जिलों में बड़ा फेरबदल करते हुए नई जिम्मेदारियां तय कर दी हैं। सरकार की ओर से जारी सूची में कुल 60 मंत्रियों को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बदलाव को प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत करने के साथ-साथ चुनावी तैयारियों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। सरकार ने शीर्ष नेतृत्व को किसी जिले का प्रभार नहीं दिया है। उन्हें पूरे प्रदेश और…
Read Moreभूमि मामलों में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूमि संबंधी मामलों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि जमीन से जुड़े मामलों में शिकायतों के निपटारे में यदि किसी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। गंभीर मामलों में निलंबन की कार्रवाई से भी पीछे न हटने के निर्देश दिए गए हैं। गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन बुधवार सुबह आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने करीब…
Read Moreस्कूल लाइब्रेरी में पहुंचीं या नहीं किताबें? योगी सरकार कराएगी आपूर्ति और भुगतान का सत्यापन
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने परिषदीय विद्यालयों की लाइब्रेरी के लिए खरीदी गई पुस्तकों की आपूर्ति और भुगतान संबंधी विवरणों का जनपदवार सत्यापन कराने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और परिणामोन्मुख बनाने की दिशा में यह अहम कदम उठाया गया है। समग्र शिक्षा एवं पीएम श्री योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वीकृत पुस्तकों की खरीद से जुड़े अभिलेखों की जांच की जाएगी। इसके लिए सभी जिलों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर निर्धारित प्रारूप में प्रमाणित रिपोर्ट उपलब्ध…
Read Moreमठ के महंत से यूपी के सबसे चर्चित मुख्यमंत्री तक… कैसे बना योगी आदित्यनाथ का सियासी कद इतना बड़ा?
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में बीते कुछ वर्षों में अगर किसी एक चेहरे ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं, तो वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। भगवा वस्त्रधारी सांसद से लेकर “जीरो टॉलरेंस” नीति वाले मुख्यमंत्री तक का उनका सफर लगातार राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में बना रहा है। संसद में भावुक होकर अपनी बात रखने वाले योगी आज देश के सबसे चर्चित मुख्यमंत्रियों में गिने जाते हैं। हिंदुत्व, सख्त प्रशासन, बुलडोजर कार्रवाई और कानून व्यवस्था को लेकर उनकी कार्यशैली ने उन्हें सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर…
Read More‘कोई समझौता नहीं होगा…’, पुलिस रेडियो नेटवर्क की सुरक्षा पर सीएम योगी सख्त, सभी थानों की लाइव मॉनिटरिंग के निर्देश
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था और पुलिस संचार प्रणाली को और अधिक मजबूत और हाईटेक बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा है कि पुलिस की गोपनीय सूचनाओं, लोकेशन और संचार सुरक्षा से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने पुलिस रेडियो नेटवर्क को अत्याधुनिक तकनीक से लैस करने और हर स्तर पर तकनीकी सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। रविवार को आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस संचार व्यवस्था की…
Read Moreविकास कार्यों में देरी और लापरवाही पर CM योगी का सख्त रुख, PWD अधिकारियों को तय समय में काम पूरा करने के निर्देश
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक निर्माण विभाग की वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को साफ संदेश दिया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता, मानक और समयबद्धता से किसी भी स्तर पर समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक में प्रदेश के सभी जिलाधिकारी, मंत्री और जनप्रतिनिधि शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि प्रत्येक जिले से स्थानीय जरूरतों के अनुरूप विकास प्रस्ताव तैयार कर एक सप्ताह के भीतर शासन को भेजे जाएं, ताकि जून के पहले सप्ताह में…
Read More‘यूपी में सब काम सड़क पर होते हैं’, नमाज विवाद पर अखिलेश यादव का CM योगी पर पलटवार
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सड़क पर नमाज को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सड़कों पर नमाज पढ़ने को लेकर दिए गए बयान पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तीखा पलटवार किया है। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में “सब काम सड़कों पर ही होते हैं”, ऐसे में किसी के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान सभी नागरिकों को बराबरी का अधिकार देता है और किसी धर्म विशेष को निशाना बनाना ठीक नहीं…
Read Moreयूपी में आंधी-तूफान का कहर: 111 लोगों की मौत के बाद पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी हुई योगी सरकार, 24 घंटे में पहुंची मदद
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बीते दिनों आए तेज आंधी-तूफान और भारी बारिश ने कई परिवारों की जिंदगी उजाड़ दी। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में इस प्राकृतिक आपदा की चपेट में आकर 111 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 72 लोग घायल बताए गए हैं। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए, जिसके बाद प्रशासन ने महज 24 घंटे के भीतर सहायता राशि वितरित कर दी। 75 जिलों में प्रशासनिक अमला पहुंचा पीड़ितों के घर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद…
Read MoreYogi Cabinet Expansion 2026: यूपी मंत्रिमंडल विस्तार में 6 नए चेहरे तय?
Uttar Pradesh की राजनीति में इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा अगर किसी बात की है, तो वह है योगी मंत्रिमंडल विस्तार। सत्ता के गलियारों में हलचल तेज है और माना जा रहा है कि 12 मई के बाद कभी भी मुख्यमंत्री Yogi Adityanath अपनी टीम में नए चेहरों को शामिल कर सकते हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस बार बड़े फेरबदल की संभावना बेहद कम बताई जा रही है। यानी न बड़े मंत्रियों की छुट्टी होगी और न ही बड़े पैमाने पर विभागों की अदला-बदली। भाजपा फिलहाल चुनाव से…
Read More