लखनऊ: उत्तर प्रदेश के ग्रामीण युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए अब शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। योगी सरकार ने पहले चरण में प्रदेश के 32 जिलों की ग्राम पंचायतों में हाईटेक डिजिटल लाइब्रेरी शुरू कर दी हैं। इन लाइब्रेरियों में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC), उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 20 हजार से अधिक डिजिटल अध्ययन सामग्री निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। ई-बुक्स, वीडियो लेक्चर और डिजिटल क्विज की सुविधा डिजिटल लाइब्रेरी में विद्यार्थियों को…
Read MoreTag: Yogi Adityanath
गोरखपुर को 758 करोड़ की बड़ी सौगात, CM योगी आज करेंगे 24 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को गोरखपुर के पिपराइच विधानसभा क्षेत्र को 758 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इस दौरान वह 24 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें 697 करोड़ 49 हजार रुपये की लागत से तैयार पांच सड़कों का लोकार्पण और 60 करोड़ 63 लाख 96 हजार रुपये की लागत वाली 19 नई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। शनिवार दोपहर बाद बांसस्थान में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री 11.6 किलोमीटर लंबे भटहट-बांसस्थान फोरलेन मार्ग का लोकार्पण करेंगे। इस फोरलेन के निर्माण पर 689…
Read Moreरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं, बोले- आपका समर्पण करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षा मंत्री और लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रखर वक्ता, जनप्रिय नेता और राष्ट्रहित के प्रति समर्पित व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि उनका जीवन और कार्यशैली करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। सीएम योगी ने एक्स पर दी शुभकामनाएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने एक्स पर…
Read Moreगोरखपुर को 697 करोड़ की सौगात देंगे सीएम योगी, 11 जुलाई को फोरलेन समेत चार सड़क परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 जुलाई को गोरखपुर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह करीब 697 करोड़ रुपये की लागत से तैयार चार सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही 54 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली सात विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी उनके हाथों होगा। कार्यक्रम का आयोजन बामंत माता मंदिर के समीप किया जाएगा। भटहट-बांसस्थान फोरलेन होगी सबसे बड़ी सौगात मुख्यमंत्री जिन परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे, उनमें 11.6 किलोमीटर लंबी भटहट-बांसस्थान फोरलेन सबसे महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसी मार्ग पर प्रदेश का पहला आयुष विश्वविद्यालय…
Read Moreअयोध्या मुद्दे पर सीएम योगी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- पूरे ट्रस्ट को बदनाम करने का क्या औचित्य?
चित्रकूट: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या राम मंदिर से जुड़े मामले को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के खिलाफ जांच में कार्रवाई होने के बावजूद पूरे ट्रस्ट को बदनाम करना उचित नहीं है। मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि जो लोग पहले भगवान राम और उनकी विरासत पर सवाल उठाते रहे, वे अब किस आधार पर अयोध्या की बात कर रहे हैं। जांच का हवाला देते हुए विपक्ष पर साधा निशाना मुख्यमंत्री ने कहा कि जांच के दौरान छह…
Read Moreयूपी के 12 लाख शिक्षकों-कर्मचारियों को बड़ी सौगात, कैशलेस इलाज शुरू, एक करोड़ तक के बीमा का भी ऐलान
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए कई बड़ी कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने 12 लाख से अधिक शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए पांच लाख रुपये तक की कैशलेस इलाज सुविधा का शुभारंभ किया। इसके साथ ही भारतीय स्टेट बैंक के साथ समझौते के तहत एक करोड़ रुपये तक के बीमा कवर की भी घोषणा की गई। कार्यक्रम के दौरान 1.10 करोड़ स्कूली बच्चों के अभिभावकों के खातों में यूनिफॉर्म, जूते, मोजे और स्कूल बैग के लिए 1,200-1,200…
Read More‘सड़क से सदन तक वंचितों की आवाज बने रहे’… पूर्व पीएम चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
लखनऊ: पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर देशभर के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके राजनीतिक जीवन, सादगी और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण को याद किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें नमन किया। सीएम योगी ने बताया वंचितों और पीड़ितों की आवाज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संदेश में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सड़क से लेकर सदन तक उपेक्षितों, पीड़ितों और वंचितों की आवाज बने…
Read More‘चैंपियन एक दिन में नहीं बनते’, खिलाड़ियों और अभिभावकों के नाम सीएम योगी की भावुक पाती; खेल प्रतिभा न दबाने की अपील
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक पाती लिखते हुए युवाओं और अभिभावकों को खास संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि चैंपियन एक दिन में नहीं बनते और खेल संस्कृति भी रातोंरात तैयार नहीं होती। मुख्यमंत्री ने अभिभावकों से बच्चों की खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने की अपील करते हुए कहा कि खेल नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है। ‘खेल का मैदान जीत-हार नहीं, आगे बढ़ना सिखाता है’ मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल का…
Read More28 जून को हाथरस और आगरा दौरे पर रहेंगे सीएम योगी, विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात, करेंगे हाईलेवल समीक्षा बैठक
हाथरस: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 जून को हाथरस और आगरा के दौरे पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री हाथरस में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के साथ जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद वह आगरा पहुंचकर विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी कार्यक्रम के मुताबिक सीएम योगी रविवार सुबह 10 बजे लखनऊ स्थित पांच कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास से रवाना होंगे। इसके बाद वह सुबह 10:20 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे और राजकीय विमान से आगरा…
Read MoreUP Education Mission 2026: नामांकन से निपुणता तक योगी सरकार का मेगा ब्लूप्रिंट, स्कूल खुलने से पहले पूरी होंगी सभी तैयारियां
लखनऊ : नए शैक्षिक सत्र 2026-27 की शुरुआत को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने व्यापक कार्ययोजना तैयार की है। सरकार का फोकस केवल छात्र-छात्राओं के नामांकन तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं, शिक्षकों के प्रबंधन, पोषण, साक्षरता और शिक्षण गुणवत्ता को बेहतर बनाने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शिक्षा विभाग को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि विद्यालय खुलने से पहले सभी जरूरी व्यवस्थाएं जमीनी स्तर पर पूरी कर ली जाएं। सरकार का लक्ष्य प्रदेश…
Read More