नई दिल्ली: बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने कहा है कि यूरोप ने कुछ देशों पर आर्थिक और सामरिक निर्भरता बढ़ाकर बड़ी गलती की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूरोप को काफी पहले ही इन जोखिमों के प्रति आगाह किया था, लेकिन उस समय उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया गया। अब यूरोप को इस गलती का एहसास हो रहा है और वह ऐसे भरोसेमंद साझेदारों की तलाश में है, जो दबाव के बजाय सम्मान के साथ सहयोग करें। बेल्जियम के प्रधानमंत्री दिल्ली में भारतीय उद्योग…
Read MoreTag: PM Modi
पीएम मोदी का जेन-जी को संदेश, ‘युवाओं के मन में आने चाहिए नए विचार’, खेलों से बताया जीवन में सफलता का रास्ता
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जेन-जी के युवाओं के साथ खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से बातचीत की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं से नए विचारों के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल सिर्फ पदक जीतने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करना भी सिखाते हैं। लाल किले से देश के सामने रखा खेलों का विजन प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 15 अगस्त को उन्होंने लाल किले…
Read More‘सरकार और नागरिकों के बीच शक नहीं, भरोसे का रिश्ता हो’, पीएम मोदी बोले- बदल रही है नीतियों के पीछे की सोच
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार और नागरिकों के बीच संबंध भरोसे पर आधारित होना चाहिए, शक पर नहीं। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार नियमों और नीतियों में बदलाव कर रही है, ताकि देश में कारोबार और विकास के लिए परिस्थितियां आसान बनाई जा सकें। प्रधानमंत्री शुक्रवार को इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2026 को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया इस समय बढ़ती अनिश्चितता और कई तरह की चुनौतियों का सामना कर रही है। इसके बावजूद भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है…
Read More‘सिर्फ आज नहीं, कल के भारत की सोचिए’, PM मोदी ने अफसरों को दिया बड़ा मंत्र, AI और डेटा पर भी फोकस
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को केंद्र सरकार के सचिवों के साथ तीसरी उच्चस्तरीय बैठक की। प्रधानमंत्री आवास, 7 लोक कल्याण मार्ग पर हुई इस बैठक में बुनियादी ढांचे और संपर्क व्यवस्था, सुरक्षा, विदेश मामलों और शासन व्यवस्था से जुड़े मंत्रालयों एवं विभागों के भविष्य के एजेंडे पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वे केवल तत्काल समस्याओं और मौजूदा चुनौतियों तक सीमित न रहें, बल्कि लंबे समय की सोच के साथ आने वाले वर्षों के भारत की तैयारी पर भी ध्यान दें। विभागों के बीच…
Read More‘परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया…’, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर PM मोदी ने याद किए 1947 के दर्दनाक जख्म
नई दिल्ली: भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले 14 अगस्त को मनाए जा रहे विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1947 के विभाजन से प्रभावित लोगों को श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा कर उस दौर की पीड़ा और संघर्ष को याद किया। उन्होंने कहा कि विभाजन की त्रासदी ने कई परिवारों को हमेशा के लिए बिखेर दिया और अनगिनत लोगों को अपनी जड़ों से दूर होना पड़ा। ‘वह दौर बेहद डरावना और दर्दनाक था’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने…
Read Moreशरद पवार गुट के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, NDA में जाने की अटकलों ने फिर पकड़ा जोर; सुप्रिया सुले ने बताई पूरी बात
नई दिल्ली: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। सुप्रिया सुले के नेतृत्व में पार्टी के सांसदों की इस मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। बैठक ऐसे समय हुई है जब संसद में प्रस्तावित परिसीमन विधेयक को लेकर चर्चा चल रही है और शरद पवार गुट के संभावित रुख पर भी राजनीतिक नजरें टिकी हैं। पीएम मोदी से मिले शरद पवार गुट के सांसद सुप्रिया सुले के नेतृत्व में शरद पवार गुट के…
Read More‘बोल मैं शेर हूं…’ E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल का तंज, PM मोदी पर चुटकुले के जरिए साधा निशाना
नई दिल्ली: E20 पेट्रोल को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर निशाना साधा है। केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर एक चुटकुले वाला वीडियो साझा करते हुए आरोप लगाया कि E20 पेट्रोल के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों को अलग-अलग तरीकों से परेशान किया जा रहा है। चुटकुले के जरिए सरकार पर हमला केजरीवाल ने वीडियो में एक चुटकुले का जिक्र करते हुए कहा कि तीन देशों की पुलिस के बीच शेर को खोजने की…
Read Moreराष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर पीएम मोदी की खास अपील, स्थानीय कपड़े पहनें और ‘GRWM’ ट्रेंड से बढ़ाएं स्वदेशी उत्पादों की पहचान
नई दिल्ली: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से स्थानीय हथकरघा उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील की है। उन्होंने नागरिकों से कहा कि वे स्थानीय कपड़े पहनकर सोशल मीडिया पर अपने ‘गेट रेडी विद मी (GRWM)’ वीडियो और तस्वीरें साझा करें, ताकि भारत की समृद्ध हथकरघा परंपरा को देश और दुनिया में नई पहचान मिल सके। सोशल मीडिया पर शुरू की जनभागीदारी की पहल प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से आह्वान किया कि वे अपने पसंदीदा हथकरघा परिधानों के साथ वीडियो…
Read Moreसिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की दान चोरी का दावा, राज ठाकरे ने राम मंदिर का भी किया जिक्र, पीएम मोदी से उठाई बड़ी मांग
मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे ने मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल करोड़ों रुपये के दान की कथित चोरी का दावा करते हुए बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मंदिरों में भी भ्रष्टाचार की घटनाएं सामने आ रही हैं और इस पूरे मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक रूप से अपनी बात रखनी चाहिए। साथ ही उन्होंने अयोध्या के राम मंदिर में दान राशि से जुड़े कथित मामले का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम में लगाया बड़ा आरोप राज ठाकरे ने अपनी पार्टी की…
Read MorePM मोदी के माफी संदेश के बाद सामने आया लड़की का वीडियो, बोली- ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, बहकावे में आ गई थी, मुझे माफ कर दीजिए’
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माफी और संयम की अपील वाले वीडियो के कुछ घंटों बाद सोशल मीडिया पर एक और वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की माफी मांगती दिखाई दे रही है। वीडियो में वह खुद को 15 वर्ष की बताते हुए कहती है कि वह बहकावे में आ गई थी और अपने शब्दों पर पछता रही है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो में कही माफी…
Read More