नई दिल्ली: E20 पेट्रोल को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर निशाना साधा है। केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर एक चुटकुले वाला वीडियो साझा करते हुए आरोप लगाया कि E20 पेट्रोल के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों को अलग-अलग तरीकों से परेशान किया जा रहा है। चुटकुले के जरिए सरकार पर हमला केजरीवाल ने वीडियो में एक चुटकुले का जिक्र करते हुए कहा कि तीन देशों की पुलिस के बीच शेर को खोजने की…
Read MoreTag: E20 पेट्रोल
‘E20 नहीं भरवाना तो 100% पेट्रोल चुनिए, लेकिन जेब होगी ज्यादा ढीली’; इथेनॉल विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा बयान
नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इथेनॉल मिश्रित ईंधन को लेकर उठ रहे विवाद और निजी हितों के आरोपों पर स्पष्ट जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि इथेनॉल को बढ़ावा देने में उनका कोई व्यक्तिगत हित नहीं है। गडकरी ने दोहराया कि वह केवल इथेनॉल ही नहीं, बल्कि सभी प्रकार के वैकल्पिक ईंधनों के समर्थक हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि कोई उपभोक्ता E20 ईंधन नहीं लेना चाहता और 100 प्रतिशत पेट्रोल चाहता है, तो उसे इसके लिए अधिक कीमत चुकानी होगी। गडकरी ने…
Read Moreदेशभर में E20 पेट्रोल होगा नया मानक, सरकार ने खत्म की भ्रम की स्थिति; जानिए क्यों लिया गया बड़ा फैसला
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि देश में अब प्योर पेट्रोल, E10 और E20 जैसे अलग-अलग ग्रेड के पेट्रोल को एक साथ उपलब्ध कराने की कोई योजना नहीं है। सरकार के अनुसार, पूरे देश में E20 को ही मानक (स्टैंडर्ड) पेट्रोल के रूप में जारी रखा जाएगा। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय का कहना है कि इससे ईंधन वितरण व्यवस्था अधिक सरल, किफायती और प्रभावी बनी रहेगी। सरकार ने 10 जुलाई को जारी एक नोट में कहा कि अलग-अलग प्रकार के पेट्रोल की समानांतर बिक्री से…
Read MoreE20 पेट्रोल पर फैलाई जा रही अफवाहों का सरकार ने किया पर्दाफाश! इंजन खराब होने से लेकर माइलेज तक, हर सवाल का दिया जवाब
नई दिल्ली: देशभर में एथेनॉल मिश्रित E20 पेट्रोल को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक जानकारियों के बीच केंद्र सरकार ने विस्तृत स्पष्टीकरण जारी किया है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने साफ कहा है कि E20 कार्यक्रम को लेकर किए जा रहे कई दावे तथ्यहीन हैं और यह योजना वैज्ञानिक शोध, वैश्विक अनुभव तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों के आधार पर लागू की जा रही है। सरकार के मुताबिक E20 ईंधन में पेट्रोल के साथ 20 प्रतिशत तक एथेनॉल मिलाया जाता है, जिससे आयातित ईंधन पर निर्भरता कम करने…
Read MoreE20 पेट्रोल पर फैली बड़ी गलतफहमी! क्या इंश्योरेंस क्लेम होगा खारिज? ICICI Lombard ने जारी किया साफ-साफ जवाब
मुंबई: देशभर में E20 पेट्रोल के बढ़ते इस्तेमाल के बीच वाहन मालिकों की चिंता उस समय बढ़ गई, जब एक बीमा कंपनी के ब्लॉग पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। खासतौर पर 2023 से पहले खरीदी गई गाड़ियों के मालिक इस आशंका में आ गए कि कहीं E20 पेट्रोल इस्तेमाल करने पर उनका मोटर इंश्योरेंस क्लेम खारिज तो नहीं हो जाएगा। अब इस पूरे विवाद पर कंपनी ने आधिकारिक बयान जारी कर स्थिति स्पष्ट कर दी है। देश में इथेनॉल मिश्रित ईंधन को बढ़ावा…
Read MoreE20 पेट्रोल पर बढ़ा विवाद! वाहन चालकों ने उठाए सवाल, माइलेज में 30% तक गिरावट की शिकायत से बढ़ी चिंता
नई दिल्ली: देश में तेल आयात पर निर्भरता कम करने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से लागू किए गए E20 पेट्रोल को लेकर अब नई बहस छिड़ गई है। केंद्र सरकार ने अप्रैल 2026 में तय समय से पहले ही देशभर के पेट्रोल पंपों पर E20 पेट्रोल उपलब्ध करा दिया था। हालांकि इसके इस्तेमाल के बाद कई वाहन चालकों ने माइलेज में कमी और वाहन प्रदर्शन पर असर पड़ने की शिकायतें दर्ज कराई हैं। कुछ वाहन मालिकों का दावा है कि E20 पेट्रोल के उपयोग के बाद उनके…
Read More