कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी की मिसाल बने कांस्टेबल धर्मेंद्र, तीन साल बाद जीआरपी स्टाफ ने नम आंखों से दी विदाई

उन्नाव। बांगरमऊ जीआरपी में तीन वर्ष से अधिक का कार्यकाल पूरा होने पर कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार यादव को जीआरपी प्रभारी समेत अन्य स्टाफ ने नम आंखों से भावभीनी विदाई दी। जीआरपी प्रभारी सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार यादव ने अपने कार्यकाल के दौरान पूरी मेहनत और ईमानदारी से कार्य किया। उन्होंने रात के समय भी गंगापुल पर ट्रेनों की सुरक्षा में बेहद गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाई।

वहीं, जीआरपी चौकी इंचार्ज लोकेंद्र सिंह ने बताया कि धर्मेंद्र की सक्रियता और सतर्कता से ट्रेनों में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिली। विदाई समारोह में जीआरपी के सभी स्टाफ ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related posts