मुंबई में गणपति आगमन यात्रा पर अंडे फेंकने का आरोप, भड़की भीड़; पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई: माझगाव में रविवार रात मोरया गणपति की आगमन शोभायात्रा के दौरान उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब एक इमारत से गणेश प्रतिमा ला रही यात्रा पर अंडे फेंके जाने का आरोप लगा। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और नारेबाजी शुरू हो गई। इसके बाद दो पक्षों के बीच झड़प की स्थिति बनी, जिसके बाद पुलिस ने पहुंचकर हालात को काबू में किया। इमारत से अंडे फेंके जाने का दावा स्थानीय लोगों के मुताबिक, गणपति की आगमन यात्रा के…

Read More

दही हांडी से पहले महाराष्ट्र सरकार का बड़ा ऐलान, 1.60 लाख गोविंदाओं को मिलेगा 10 लाख रुपये तक का बीमा कवर

मुंबई: दही हांडी उत्सव से पहले महाराष्ट्र सरकार ने गोविंदाओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने इस वर्ष करीब 1.60 लाख गोविंदाओं को 10 लाख रुपये तक का बीमा कवर देने की घोषणा की है। इस योजना का उद्देश्य उत्सव के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं की स्थिति में प्रतिभागियों और उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। दुर्घटना की स्थिति में मिलेगी आर्थिक सहायता सरकारी आदेश के अनुसार, यदि दही हांडी के दौरान किसी गोविंदा की दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है या दोनों…

Read More

सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की दान चोरी का दावा, राज ठाकरे ने राम मंदिर का भी किया जिक्र, पीएम मोदी से उठाई बड़ी मांग

मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे ने मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल करोड़ों रुपये के दान की कथित चोरी का दावा करते हुए बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मंदिरों में भी भ्रष्टाचार की घटनाएं सामने आ रही हैं और इस पूरे मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक रूप से अपनी बात रखनी चाहिए। साथ ही उन्होंने अयोध्या के राम मंदिर में दान राशि से जुड़े कथित मामले का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम में लगाया बड़ा आरोप राज ठाकरे ने अपनी पार्टी की…

Read More

‘अगर दोषी हूं तो जान देने को भी तैयार’… 5 साल बाद राज कुंद्रा का बड़ा बयान, 63 दिन की जेल को बताया जिंदगी का सबसे डरावना दौर

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और कारोबारी राज कुंद्रा ने साल 2021 के चर्चित अश्लील सामग्री मामले को लेकर पहली बार खुलकर अपनी बात रखी है। पांच साल से चल रहे इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए राज कुंद्रा ने कहा कि यदि वह दोषी साबित होते हैं तो हर सजा स्वीकार करेंगे, यहां तक कि अपनी जान देने के लिए भी तैयार हैं। वहीं यदि उन्होंने कोई गलती नहीं की है तो उन्हें क्लीन चिट मिलनी चाहिए। राज कुंद्रा पर वर्ष 2021 में मोबाइल ऐप्स के जरिए…

Read More

30 साल बाद विधान भवन पहुंचे शरद पवार, सीएम फडणवीस और डिप्टी सीएम शिंदे से मुलाकात के बाद तेज हुईं सियासी अटकलें

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार बुधवार को करीब 30 वर्ष बाद महाराष्ट्र विधानसभा परिसर स्थित विधान भवन पहुंचे। उन्होंने महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद को लेकर आयोजित उच्चस्तरीय समिति की बैठक में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई इस बैठक के दौरान उनकी उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से भी मुलाकात हुई। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब राज्य की राजनीति में उनकी पार्टी के राजनीतिक रुख को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। 1996 के बाद पहली बार पहुंचे विधान भवन…

Read More

Mumbai Price Hike: मुंबई में महंगा हुआ पाव, वड़ा पाव और पाव भाजी खाना भी पड़ेगा भारी

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में अब आम लोगों की पसंदीदा खाने की चीजें भी महंगाई की चपेट में आ गई हैं। मुंबई में ब्रेड के साथ-साथ पाव की कीमतों में भी बड़ा इजाफा हुआ है। हालात ऐसे हैं कि 12 पीस वाले एक पैकेट पर सीधे 10 रुपये तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसका सीधा असर वड़ा पाव और पाव भाजी जैसे लोकप्रिय स्ट्रीट फूड पर पड़ने वाला है। मुंबई का वड़ा पाव देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में मशहूर है। लेकिन अब इस सस्ते…

Read More

AC लोकल में अर्धनग्न युवक का ड्रामा… यात्रियों में दहशत!

मुंबई की लाइफलाइन… और उसी में डर का साया। एक AC कोच, जहां आराम मिलना चाहिए था… वहां अचानक दहशत फैल गई। और सवाल ये—क्या अब “प्रीमियम सफर” भी सुरक्षित नहीं रहा? ये सिर्फ एक घटना नहीं…ये उस सिस्टम की दरार है, जो रोज लाखों लोगों को ढोता है। AC कोच में अराजकता Mumbai Suburban Railway की AC लोकल— विरार से चर्चगेट की ओर जा रही ट्रेन। सुबह करीब 10:20 बजे…एक अर्धनग्न युवक कोच में घुसता है। फिर शुरू होती हैं अजीब हरकतें चिल्लाना, इशारे करना, असामान्य व्यवहार। कुछ ही मिनटों में आरामदायक…

Read More

EVM का ‘पोस्टमार्टम’ LIVE! छेड़छाड़ का सच क्या आज सामने आएगा?

भारतीय लोकतंत्र की सबसे संवेदनशील मशीनें—EVM—आज खुद जांच के कटघरे में खड़ी हैं। Mumbai की चांदीवली सीट पर शुरू हुई यह तकनीकी जांच सिर्फ एक विधानसभा सीट का मामला नहीं, बल्कि पूरे चुनावी सिस्टम की विश्वसनीयता की परीक्षा बन चुकी है। सवाल सिर्फ इतना नहीं कि कौन जीता—सवाल यह है कि जीत कैसे हुई? हाईकोर्ट के आदेश पर शुरू हुई ऐतिहासिक जांच Bombay High Court के निर्देश के बाद चांदीवली विधानसभा सीट की 20 EVM और VVPAT मशीनों की जांच आज सुबह 9:30 बजे से शुरू हो गई। यह जांच Borivali…

Read More

मुंबई के मलाड में फलों पर जहर लगाने का आरोप: दो विक्रेता गिरफ्तार

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के उत्तरी उपनगर मलाड से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ फल विक्रेता फलों को चूहों से बचाने के नाम पर उन पर जहरीला पदार्थ लगा रहे थे और फिर उन्हें बाजार में बेच रहे थे। शिकायत मिलते ही मलाड पुलिस स्टेशन की टीम हरकत में आई और दुकान को सील कर दिया गया। शिकायत से खुला मामला स्थानीय नागरिक कुणाल सालुंके ने लिखित शिकायत दर्ज कराई। आरोप था कि दो विक्रेता फलों पर रेटिनॉल नाम की दवा लगा रहे हैं, जिसे…

Read More

Human Trafficking की आहट या कुछ और भी ज्यादा डरावना?

मुंबई में बीते सिर्फ 36 घंटों के भीतर 12 नाबालिग बच्चों के लापता होने की खबर ने पुलिस और आम लोगों—दोनों की नींद उड़ा दी है।इनमें 8 लड़कियां शामिल हैं और मामले शहर के 7 अलग-अलग पुलिस स्टेशन क्षेत्रों से सामने आए हैं। संयोग या साजिश? यही सवाल इस वक्त पूरे शहर में गूंज रहा है। हर केस में Kidnapping FIR, Police on War Footing पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हर घटना में अपहरण (Kidnapping) का मामला दर्ज किया गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए Special investigation teams गठित।…

Read More