CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता भारत के लिए तीसरा सिल्वर, पीएम मोदी समेत शीर्ष नेताओं ने दी बधाई

ग्लासगो: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। महिलाओं की 53 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में ज्ञानेश्वरी यादव ने रजत पदक जीतकर भारत की झोली में एक और पदक डाल दिया। यह ग्लासगो खेलों में भारत का पांचवां पदक और तीसरा रजत पदक है। ज्ञानेश्वरी स्वर्ण पदक से महज सात किलोग्राम पीछे रह गईं, लेकिन अपने पहले कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन किया। पहले कॉमनवेल्थ गेम्स में किया दमदार प्रदर्शन रजत पदक जीतने के बाद ज्ञानेश्वरी यादव ने अपनी…

Read More

15 हजार फीट की ऊंचाई से PM मोदी को भेजा था खत! जौनपुर के आशीष ने साझा किया अनोखा अनुभव, प्रधानमंत्री भी हुए प्रभावित

जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के युवा आशीष सोनी को विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वर्चुअल संवाद का अवसर मिला। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने उनसे हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में स्थित दुनिया के सबसे ऊंचे पोस्ट ऑफिस ‘हिक्किम’ से जुड़ा अनुभव पूछा। आशीष ने बताया कि वहां से प्रधानमंत्री को पत्र भेजना उनके जीवन के सबसे यादगार पलों में से एक रहा। हिक्किम पोस्ट ऑफिस से भेजा प्रधानमंत्री को पत्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस…

Read More

कारगिल विजय दिवस पर द्रास से राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को कड़ा संदेश! PM मोदी समेत देशभर के नेताओं ने वीर जवानों को किया नमन

नई दिल्ली: 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देशभर में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने द्रास स्थित कारगिल वॉर मेमोरियल पहुंचकर वीर जवानों को नमन किया और पाकिस्तान को लेकर सख्त संदेश दिया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने भी कारगिल के वीरों के साहस और बलिदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। द्रास से राजनाथ सिंह का पाकिस्तान पर तीखा हमला…

Read More

26 दिन बाद खत्म हुआ सोनम वांगचुक का अनशन, जेपी नड्डा-जितेंद्र सिंह से अहम मुलाकात के बाद लिया बड़ा फैसला

नई दिल्ली: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद 26 दिनों से जारी अपना अनशन समाप्त कर दिया। वांगचुक 28 जून से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में भूख हड़ताल पर थे। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में हुई बैठक के बाद उन्होंने अनशन खत्म करने का फैसला लिया। सोशल मीडिया पर दी अनशन समाप्त करने की जानकारी सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट…

Read More

‘छात्रों को दुश्मन समझ रही मोदी सरकार’… सोनिया गांधी का बड़ा हमला, शिक्षा व्यवस्था और पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर छात्रों के आंदोलन को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि जवाबदेही और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग करने वाले छात्रों के साथ सरकार राष्ट्र के दुश्मनों जैसा व्यवहार कर रही है। सोनिया गांधी ने कहा कि छात्रों के साहस का जवाब सरकार ने कायरता और अकारण क्रूरता से दिया है। शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार पर साधा निशाना सोनिया गांधी ने कहा कि देश के छात्रों ने…

Read More

पेपर लीक पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान! सख्त कानून, फास्ट ट्रैक कोर्ट और कड़ी सजा की तैयारी, आज कैबिनेट में होगा फैसला

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार देर रात छात्रों और अभिभावकों के नाम एक वीडियो संदेश जारी कर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं देश के लाखों विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा गंभीर विषय हैं। प्रधानमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार पिछले ढाई महीनों से लगातार इस मामले में कार्रवाई कर रही है और अब पेपर लीक के खिलाफ और अधिक सख्त कानून बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को होने वाली…

Read More

26 जुलाई को युवाओं से सीधा संवाद करेंगे PM मोदी! वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के लिए फरीदाबाद के 3 युवाओं का चयन

फरीदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 जुलाई को विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत देशभर से चयनित युवाओं के साथ वर्चुअल संवाद करेंगे। इस विशेष कार्यक्रम में फरीदाबाद जिले के तीन युवाओं का भी चयन किया गया है। जिला प्रशासन ने कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को उपायुक्त आयुष सिन्हा ने जिला स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। ऑनलाइन क्विज में मेरिट के आधार पर हुआ चयन माई युवा…

Read More

PM मोदी के ऐलान के बाद राहुल गांधी का बड़ा हमला! बोले- युवाओं का भविष्य सबसे ज्यादा आपने ही बर्बाद किया

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक को लेकर देशभर में जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन की घोषणा के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रधानमंत्री के ऐलान पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए केंद्र सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए सरकार से तीन प्रमुख कदम उठाने की मांग की। PM मोदी के ऐलान के बाद राहुल गांधी का पलटवार राहुल गांधी ने…

Read More

Sikkim Tunnel Collapse: सिक्किम सुरंग हादसे में मौत का आंकड़ा 20 पहुंचा, कई मजदूर अब भी फंसे; युद्धस्तर पर जारी रेस्क्यू

गंगटोक: सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन सुरंग ढहने के बाद राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। इस हादसे में अब तक 20 मजदूरों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि सुरंग के भीतर अब भी कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। विभिन्न एजेंसियां युद्धस्तर पर बचाव अभियान चला रही हैं। मीथेन गैस विस्फोट के बाद ढही थी सुरंग जानकारी के अनुसार, 20 जुलाई 2026 को नामची जिले में निर्माणाधीन सुरंग के भीतर संदिग्ध मीथेन गैस का अचानक विस्फोट हुआ था। विस्फोट के बाद सुरंग का…

Read More

‘तथ्य और तर्क मजबूत हों तो शोर की जरूरत नहीं’, मानसून सत्र से पहले पीएम मोदी की विपक्ष को नसीहत

नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों और सांसदों को संबोधित करते हुए सत्र को ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि संसद में सार्थक चर्चा होगी और सभी दल तर्क एवं तथ्यों के आधार पर अपनी बात रखेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि यदि तर्क और तथ्य मजबूत हों तो शोर-शराबे की आवश्यकता नहीं पड़ती। मानसून और मानसून सत्र दोनों हों उत्पादक मीडिया से बातचीत में प्रधानमंत्री ने कहा कि यदि मानसून और संसद का मानसून सत्र दोनों सक्रिय और उत्पादक…

Read More