विधायक ने धान क्रय केंद्र का किया शुभारंभ

उन्नाव। बांगरमऊ नगर के संडीला रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी यार्ड व ग्राम जसरा-मारूफपुर स्थित धान क्रय केंद्र का शुभारंभ विधायक श्रीकांत कटियार ने किसानों को माला पहनाकर किया।


शुभारंभ अवसर पर विधायक ने कहा कि सरकार किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। किसानों को धान का भुगतान समय से मिलेगा और खरीद में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि क्रय केंद्र पर किसानों की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं।

उन्होंने बताया कि इस दौरान कुल 240.40 कुंतल धान की खरीद हुई। किसानों को 2441 रुपये प्रति कुंतल के हिसाब से भुगतान मिलेगा। साथ ही 20 रुपये प्रति कुंतल पल्लेदारी का अलग से सरकार द्वारा दिया जाएगा। इस मौके पर विनोद सिंह, विकास त्रिपाठी, अतुल, जिला प्रबंधक पीसीएफ विवेक यादव, एडीओ श्याम सिंह, प्रभारी बालेश कनौजिया, रामनरेश सिंह, रोहित कनौजिया, धर्मेंद्र राजपूत, प्रदीप कुमार, नत्थू लाल, भोला, अवधेश कुमार सहित कई किसान मौजूद रहे।

Related posts