उन्नाव।सफीपुर।नगर के हर व्यक्ति के सुख-दुख में सहभागी बनने वाले नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सौरभ बाजपेई राजा बेटा ने गंगा नदी में कार गिरने की घटना के बाद पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
बीते दिनों दबौली-शिवराजपुर मार्ग पर तरुश गौड़ की कार अनियंत्रित होकर गंगा नदी में गिर गई थी। हादसे में तरुश लापता हो गए थे, जबकि उनके साथ मौजूद साथी को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना की जानकारी मिलते ही सौरभ बाजपेई राजा बेटा गंगा कटान स्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
इसके बाद थाने पहुंचकर पीड़ित परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने परिवार को इस कठिन समय में धैर्य रखने का भरोसा दिलाते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
