गोरखपुर: पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता अब धीरे-धीरे कम हो रही है, लेकिन कम दबाव का क्षेत्र और चक्रवाती हवा का सिस्टम अभी बना हुआ है। इसके असर से सितंबर के पहले पखवाड़े में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के कई हिस्सों के लिए अलर्ट जारी किया है। पूर्वांचल के कुछ इलाकों में आज गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में करीब 5 हजार फीट की ऊंचाई पर चक्रवाती हवा का सिस्टम बना हुआ है। इसके अलावा…
Read MoreDay: September 8, 2026
मायावती ने अतर सिंह राव का बढ़ाया कद, 9 राज्यों की कमान देकर सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
\मेरठ: बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व एमएलसी अतर सिंह राव को एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी दी है। राष्ट्रीय स्तर पर संगठन में किए गए फेरबदल के तहत पार्टी के सांगठनिक ढांचे को तीन प्रमुख सेक्टरों में बांटा गया है। इनमें से नौ राज्यों वाले एक सेक्टर का मुख्य सेक्टर प्रभारी अतर सिंह राव को बनाया गया है। अतर सिंह राव को बसपा का कैडर आधारित और बेहद निष्ठावान नेता माना जाता है। वह विधान परिषद में पार्टी के…
Read Moreबृजभूषण शरण सिंह की बेटी शालिनी की राजनीति में एंट्री की तैयारी, बोलीं- पार्टी नहीं, नेतृत्व से बनती है पहचान
बुलंदशहर: भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह की बेटी शालिनी सिंह ने सक्रिय राजनीति में उतरने की इच्छा जाहिर की है। बुलंदशहर में सोमवार को एक निजी कार्यक्रम में पहुंचीं शालिनी ने कहा कि समाज में पहचान किसी पार्टी या टिकट से नहीं, बल्कि नेतृत्व और जनता के लिए किए गए काम से बनती है। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उन्हें चुनाव लड़ने के लिए कहता है तो वह निश्चित रूप से चुनाव मैदान में उतरेंगी। शालिनी सिंह ने बताया कि वह पिछले करीब 15 वर्षों…
Read Moreआंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को आज मिल सकती है बड़ी सौगात, सीएम योगी मानदेय बढ़ाने का कर सकते हैं ऐलान
अयोध्या: उत्तर प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के लिए मंगलवार का दिन अहम हो सकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में शामिल होंगे। माना जा रहा है कि कार्यक्रम के मंच से मुख्यमंत्री आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के लिए बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा मानदेय बढ़ाने को लेकर है। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों को बेहतर बनाने और विभागीय योजनाओं से जुड़ी घोषणाएं भी हो सकती हैं। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में…
Read Moreयह मत पहनो, वहां मत जाओ… ससुर की रोक-टोक से परेशान बहू ने दवा कारोबारी की हत्या की दे दी सुपारी
कानपुर: इंदिरा नगर स्थित रतन ऑर्बिट में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, 63 वर्षीय कारोबारी की हत्या किसी बाहरी दुश्मन ने नहीं, बल्कि उनकी बहू शालू ने कराई थी। बहू ने कारोबारी के पूर्व कर्मचारी को छह लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी थी। पूछताछ में शालू ने हत्या कराने की बात कबूल की है। उसने पुलिस को बताया कि ससुर की लगातार रोक-टोक और घर के भीतर निजता खत्म होने से वह परेशान थी। रतन…
Read Moreथाने के गेट पर महिला सिपाही को लगी गोली, गले को चीरते हुए सिर से निकली बुलेट; ड्यूटी के दौरान हुई दर्दनाक मौत
कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी में मंगलवार सुबह महिला थाने के गेट पर ड्यूटी कर रही महिला कांस्टेबल की गोली लगने से मौत हो गई। गोली उसके गले में लगी और सिर को चीरते हुए बाहर निकल गई। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे साथी पुलिसकर्मियों ने महिला सिपाही प्रियंका यादव को गंभीर हालत में जमीन पर पड़ा देखा। उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रियंका यादव ने पिछले साल ही पुलिस बल में सेवा शुरू की थी। मौके पर…
Read Moreझांसी में विराट दंगल का रोमांच, पहलवानों ने अखाड़े में दिखाया दमखम; डॉ. संदीप सरावगी ने विजेताओं को किया सम्मानित
झांसी (देवेश प्रताप सिंह राठौर): अंजनी माता मंदिर के पास 5 सितंबर 2026 को विराट दंगल का आयोजन किया गया, जिसमें झांसी के अलावा विभिन्न जिलों और राज्यों से पहुंचे पहलवानों ने अखाड़े में अपने कुश्ती कौशल और दमखम का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे और पहलवानों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता और मुख्य अतिथि डॉ. संदीप सरावगी रहे। उन्होंने पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कुश्ती हमारी पारंपरिक खेल संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे आयोजनों के माध्यम…
Read Moreझांसी की शिक्षिका को मुख्यमंत्री योगी ने किया मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित, बोले- शिक्षा में उत्कृष्टता और नवाचार के लिए बढ़ाएं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा
झांसी (देवेश प्रताप सिंह राठौर): शिक्षक दिवस के अवसर पर गोरखपुर में आयोजित राज्य अध्यापक पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया। बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के कुल 81 शिक्षकों को मुख्यमंत्री के हाथों राज्य अध्यापक पुरस्कार एवं मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार प्रदान किए गए। वहीं, झांसी में भी शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन भव्य तरीके से किया गया, जहां जनप्रतिनिधियों ने बेसिक शिक्षा विभाग के 85 और माध्यमिक शिक्षा विभाग के 45 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित…
Read More