झांसी (देवेश प्रताप सिंह राठौर): महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन जागृति अभियान के तहत जिले में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। क्षेत्राधिकारी मऊरानीपुर रत्नेश्वर सिंह और क्षेत्राधिकारी गरौठा पीयूष कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में थाना मऊरानीपुर और थाना गुरसराय क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न विषयों पर जागरूक किया गया। चौपाल लगाकर महिलाओं से किया सीधा संवाद कार्यक्रम के दौरान अलग-अलग स्थानों पर चौपाल आयोजित कर पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं…
Read MoreTag: Jhansi News
फसल नुकसान पर डीएम का बड़ा निर्देश, ग्रोवर के जरिए होगा सत्यापन, बीमा कंपनियों को भी दिए सख्त आदेश
झांसी ( देवेश प्रताप सिंह राठौर) : अतिवृष्टि से फसलों को हुए नुकसान और किसानों की समस्याओं को लेकर आयोजित किसान दिवस में जिलाधिकारी गौरांग राठी ने विकास भवन सभागार से कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने जनपद में फसल क्षति के सर्वे की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को ग्रोवर के माध्यम से फसल क्षति का सत्यापन कराने के निर्देश दिए। साथ ही किसानों से खेतों में आग नहीं लगाने की अपील की। किसानों की शिकायतों का तत्काल निस्तारण…
Read More500 एकड़ में विकसित होगी नई टाउनशिप, झांसी विकास प्राधिकरण की 92वीं बोर्ड बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर
झांसी (देवेश प्रताप सिंह राठौर): आयुक्त एवं झांसी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष बिमल कुमार दुबे की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में झांसी विकास प्राधिकरण की 92वीं बोर्ड बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विकास परियोजनाओं, वित्तीय प्रस्तावों और शहरी विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में नामित सदस्यों, नगर निगम, जल निगम, लोक निर्माण विभाग, आवास विकास, उद्योग विभाग सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। पिछली बैठकों की अनुपालन रिपोर्ट पर लगी मुहर बैठक की शुरुआत 16 मई 2025 और 16 जुलाई 2025…
Read Moreझांसी में अवैध खनन पर डीएम का बड़ा एक्शन, ताबड़तोड़ छापों के बाद करोड़ों की वसूली के आदेश
झांसी (देवेश प्रताप सिंह राठौर): जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में अवैध खनन, नियम विरुद्ध खनन, ओवरलोडिंग और स्वीकृत सीमा से अधिक खनिज भंडारण के खिलाफ जिला स्तरीय जांच समिति ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया। जांच में अनियमितताएं मिलने पर संबंधित पट्टाधारकों और भंडारणकर्ताओं के खिलाफ उत्तर प्रदेश उप खनिज नियमावली-2021 तथा सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम-1984 की संबंधित धाराओं के तहत विधिक कार्रवाई की गई। साथ ही करोड़ों रुपये की धनराशि जमा कराने के आदेश भी जारी किए गए। खनन माफिया और कालाबाजारी करने वालों को सख्त…
Read Moreझांसी की राष्ट्रीय लोक अदालत में टूटा रिकॉर्ड, एक ही दिन में 2.78 लाख से ज्यादा वादों का निस्तारण
झांसी (देवेश प्रताप सिंह राठौर): वर्ष 2026 की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों के निस्तारण का नया रिकॉर्ड बना। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (SALSA) के तत्वावधान में आयोजित लोक अदालत में आपसी सुलह-समझौते के आधार पर कुल 2,78,154 वादों का निस्तारण किया गया। बड़ी संख्या में मामलों के निस्तारण से वादकारियों को त्वरित और सुलभ राहत मिली। दीवानी न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष कमलेश कच्छल ने मां सरस्वती की प्रतिमा…
Read MoreMission Safe Future: झांसी में स्कूली वाहनों की सघन जांच, 13 वाहन थानों में निरुद्ध; मानक पूरे नहीं किए तो स्कूलों पर FIR
झांसी (देवेश प्रताप सिंह राठौर): उत्तर प्रदेश शासन और जिलाधिकारी झांसी के निर्देश पर “मिशन सेफ फ्यूचर” के तहत जिले में स्कूली वाहनों के खिलाफ व्यापक जांच और प्रवर्तन अभियान चलाया गया। परिवहन विभाग की विशेष टीम ने 161 विद्यालयों में संचालित 514 स्कूली वाहनों का शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन और निरीक्षण किया। जांच के दौरान फिटनेस, परमिट और सुरक्षा मानकों में कमी पाए जाने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। 48 वाहनों की आयु सीमा पूरी, पंजीयन निलंबित निरीक्षण के दौरान 48 स्कूली वाहनों की मॉडल कंडीशन और निर्धारित…
Read Moreझांसी में 8 किलो गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार, मोटरसाइकिल भी जब्त; समथर पुलिस की कार्रवाई
झांसी (देवेश प्रताप सिंह राठौर): अपराध और अपराधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना समथर पुलिस ने दो आरोपियों को 8 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। कार्रवाई पहाड़पुरा नहर पुल के पास संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दोनों आरोपी पुलिस के अनुसार पहाड़पुरा नहर पुल से करीब 100 मीटर की दूरी पर कार्रवाई करते…
Read Moreझांसी पुलिस ने वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, एससी-एसटी एक्ट समेत इन धाराओं में दर्ज था मुकदमा; कोर्ट में पेश
झांसी (देवेश प्रताप सिंह राठौर): अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत टहरौली थाना पुलिस ने वांछित अभियुक्त सुनील कुमार राजपूत को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को सिलोरी तिराहा के पास से पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, सुनील कुमार राजपूत पुत्र देवीदीन उर्फ पोटा राजपूत, ग्राम ओडेरा, थाना राठ, जिला हमीरपुर का निवासी है। वह टहरौली थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 227/25 में वांछित चल रहा था। इन धाराओं में दर्ज था मुकदमा पुलिस…
Read Moreझांसी में कोर कमेटी की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा, सांसद अनुराग शर्मा ने सड़क-पानी-बिजली की व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश
झांसी (देवेश प्रताप सिंह राठौर): सर्किट हाउस सभागार में सांसद झांसी-ललितपुर अनुराग शर्मा की अध्यक्षता में कोर कमेटी की बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने सांसद सहित सभी जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। बैठक में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता, सुरक्षित सड़कें, विद्युत आपूर्ति और निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति समेत जनहित से जुड़े कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। सांसद अनुराग शर्मा ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से काम पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर में सुरक्षित यातायात, पर्याप्त…
Read Moreश्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में डॉ. संदीप सरावगी ने दिया भक्ति और संस्कृति से जुड़ने का संदेश, ‘जलसा मेरे श्याम का’ में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
झांसी (देवेश प्रताप सिंह राठौर): श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर झांसी के खाती बाबा स्थित मनोज मैरिज गार्डन में भव्य धार्मिक आयोजन ‘जलसा मेरे श्याम का’ संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने श्रद्धालुओं को भक्ति, संस्कृति और मानवता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण भक्ति, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया। पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। श्री खाटू श्याम…
Read More