झांसी में विराट दंगल का रोमांच, पहलवानों ने अखाड़े में दिखाया दमखम; डॉ. संदीप सरावगी ने विजेताओं को किया सम्मानित

झांसी (देवेश प्रताप सिंह राठौर): अंजनी माता मंदिर के पास 5 सितंबर 2026 को विराट दंगल का आयोजन किया गया, जिसमें झांसी के अलावा विभिन्न जिलों और राज्यों से पहुंचे पहलवानों ने अखाड़े में अपने कुश्ती कौशल और दमखम का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे और पहलवानों का उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता और मुख्य अतिथि डॉ. संदीप सरावगी रहे। उन्होंने पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कुश्ती हमारी पारंपरिक खेल संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवा पीढ़ी को खेलों के प्रति प्रेरणा मिलती है और उभरते पहलवानों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच मिलता है।

राधे से लेकर मोनिका राणा तक, कई पहलवानों ने दर्ज की जीत

विराट दंगल में अलग-अलग स्थानों से पहुंचे पहलवानों ने कई मुकाबलों में हिस्सा लिया। राधे पहलवान करारी, होमी पंडित दतिया, कपिल बबीना, मोनिका राणा हरियाणा, शिवराज पहलवान, सत्येंद्र पीताम्बरा और संस्कार उपासी बाबा समेत कई पहलवानों ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की।

वहीं हुकुम पहलवान हमीरपुर, धर्मेंद्र खटीक, जतिन पहलवान देवलाल चौथे, मोनू पहलवान, बीरन पहलवान दतिया, मंगल पहलवान डिकौली, जयवीर देवलाल, दीपू पहलवान पानीपत हरियाणा, संजय इंदौर और जितेंद्र सहित अन्य पहलवानों ने भी दंगल में दमखम दिखाया।

बुंदेलखंड केसरी रमाकांत रहे दंगल के संयोजक

दंगल के संयोजक बुंदेलखंड केसरी रमाकांत पहलवान रहे। चंद्रप्रकाश बबीना ने रैफरी की भूमिका निभाई। आयोजन को सफल बनाने में कमलेश यादव बोड़ा, आकाश साहू, राजीव, काजू मास्टर, शाजिद खान, संजीव, मोन्टी साहू समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।

कुश्ती को बढ़ावा देना और युवाओं को मंच देना उद्देश्य

आयोजकों ने बताया कि विराट दंगल का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कुश्ती को बढ़ावा देना और युवा पहलवानों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। आयोजन के दौरान विजेता पहलवानों का उत्साहवर्धन किया गया और उन्हें सम्मानित कर उनकी उपलब्धि की सराहना की गई।

 

Related posts