थाने के गेट पर महिला सिपाही को लगी गोली, गले को चीरते हुए सिर से निकली बुलेट; ड्यूटी के दौरान हुई दर्दनाक मौत

कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी में मंगलवार सुबह महिला थाने के गेट पर ड्यूटी कर रही महिला कांस्टेबल की गोली लगने से मौत हो गई। गोली उसके गले में लगी और सिर को चीरते हुए बाहर निकल गई। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे साथी पुलिसकर्मियों ने महिला सिपाही प्रियंका यादव को गंभीर हालत में जमीन पर पड़ा देखा। उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रियंका यादव ने पिछले साल ही पुलिस बल में सेवा शुरू की थी। मौके पर…

Read More

कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में 14वीं मौत, अस्पताल में 16 साल की उर्वशी ने तोड़ा दम; तीन घायल अब भी भर्ती

प्रयागराज: प्रयागराज-कौशांबी सीमा से सटे चिल्ला शहबाजी गांव में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के बाद मौतों का आंकड़ा बढ़कर 14 हो गया है। बुधवार सुबह 16 वर्षीय उर्वशी ने स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में घायल तीन लोगों का अभी भी अस्पताल में उपचार चल रहा है। तीन दिन में 14 लोगों की मौत सोमवार को हुए इस हादसे में शुरुआत में 11 लोगों की जान गई थी। इसके बाद मंगलवार को दो और घायलों ने दम तोड़ दिया। बुधवार सुबह…

Read More

कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में बड़ा एक्शन, मालिक की 3 दुकानें बुलडोजर से ध्वस्त; मुठभेड़ में नौशाद गिरफ्तार

कौशांबी: पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में 11 लोगों की मौत के बाद प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। घटना के कुछ ही घंटे बाद फैक्ट्री मालिक नौशाद की तीन दुकानों पर बुलडोजर चला दिया गया। इन दुकानों का इस्तेमाल पटाखों के गोदाम के तौर पर किया जा रहा था। वहीं मंगलवार भोर में पुलिस ने फैक्ट्री मालिक को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है। उसके परिवार के सदस्यों को पहले ही हिरासत में लिया जा चुका…

Read More

CM सामूहिक विवाह योजना में बड़ा बवाल: दूल्हा नहीं पहुंचा तो दूसरे युवक के साथ मंडप में बैठी युवती, फिंगरप्रिंट जांच में खुला मामला

कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के दौरान एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कार्यक्रम में तय दूल्हे के नहीं पहुंचने पर युवती दूसरे युवक के साथ मंडप में बैठ गई। फिंगरप्रिंट सत्यापन के दौरान पहचान मेल नहीं खाने पर मामला उजागर हो गया, जिसके बाद कार्यक्रम स्थल पर हंगामा खड़ा हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई। समाज कल्याण विभाग ने संबंधित विवाह का पंजीकरण रद्द कर दिया है। मामले की…

Read More