9 साल बाद बदलने वाली है JPNIC की तस्वीर! 100 करोड़ से होगा कायाकल्प, बंद पड़ी इमारत को फिर मिलेगी नई पहचान

लखनऊ: गोमतीनगर स्थित जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय सेंटर (जेपीएनआईसी) के दिन अब बदलने वाले हैं। करीब नौ वर्षों से बंद पड़ी और बदहाल हो चुकी इस इमारत के पुनरुद्धार के लिए 100 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाने की तैयारी है। इस संबंध में गुरुवार को शासन स्तर पर उच्चस्तरीय बैठक भी हुई, हालांकि बैठक के बाद अधिकारियों ने कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की। करीब चार महीने से जेपीएनआईसी परिसर की पार्किंग का उपयोग किया जा रहा है। अब इसके संपूर्ण पुनर्विकास और संचालन को लेकर शासन स्तर…

Read More

दो पत्नियों के बीच ‘तीन-तीन दिन’ का पंचायत फॉर्मूला एक हफ्ते में ही टूटा, छोटी पत्नी घर छोड़कर चली गई

रामपुर: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में दो पत्नियों के साथ पति के रहने को लेकर पंचायत का चर्चित फैसला महज एक सप्ताह भी नहीं टिक सका। पंचायत ने विवाद सुलझाने के लिए पति को दोनों पत्नियों के साथ तीन-तीन दिन रहने और सातवें दिन अपनी इच्छा से किसी एक के साथ रहने का फैसला सुनाया था। अब छोटी पत्नी घर छोड़कर चली गई है। वह अपनी छोटी बेटी को साथ ले गई, जबकि बड़ी बेटी को रास्ते में छोड़ देने की बात सामने आई है। फिलहाल मामले में पुलिस…

Read More

फतेहपुर में आज सीएम योगी का बड़ा दौरा, 550 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात; डेढ़ घंटे के कार्यक्रम पर सबकी नजर

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर फतेहपुर पहुंचेंगे। मदारीपुर कला मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री करीब डेढ़ घंटे तक मौजूद रहेंगे। इस दौरान वह लगभग 550 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। साथ ही जनसभा को संबोधित कर विकास कार्यों का संदेश देने के साथ जनता से भी संवाद करेंगे। विकास परियोजनाओं के साथ जनसभा को करेंगे संबोधित मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान विकास प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे। प्रदर्शनी में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा…

Read More

सपने में मिला ‘मारने’ का आदेश बताकर दादी की हत्या, कुल्हाड़ी से वार के बाद शव को चारपाई से बांधा

हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी ही दादी की कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। आरोप है कि वारदात के बाद उसने शव को रस्सी से चारपाई से बांध दिया और वहीं बैठा रहा। परिजनों के अनुसार, आरोपी का कहना था कि उसे सपने में भगवान ने आदेश दिया था कि जो भी सामने आए, उसे मार दो। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मां और ग्रामीण महिला पर भी…

Read More

विदेशी छात्रों की पहली पसंद बन रहे यूपी के विश्वविद्यालय, सबसे ज्यादा दाखिले UG कोर्स में

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालय और महाविद्यालय अब विदेशी विद्यार्थियों के बीच भी तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण (AISHE) 2023-24 की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों में करीब 5,953 विदेशी छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। इनमें सबसे अधिक रुझान स्नातक (UG) पाठ्यक्रमों के प्रति देखा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत विदेशी विद्यार्थियों में 73.6 प्रतिशत ने स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिला लिया है। वहीं 16.8 प्रतिशत छात्र परास्नातक (PG), 3.8 प्रतिशत पीएचडी, 2.9 प्रतिशत डिप्लोमा, 2 प्रतिशत इंटीग्रेटेड…

Read More

अयोध्या में आज धर्म, संस्कृति और विकास का महाकुंभ! CM योगी करेंगे कई बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

अयोध्या: रामनगरी अयोध्या शुक्रवार को धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और विकास कार्यों के संगम की साक्षी बनेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर रहेंगे, जहां वे कई महत्वपूर्ण धार्मिक और विकासात्मक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ-साथ करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों में जैन समाज का प्रतिष्ठित पंचकल्याणक महोत्सव, श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख संत महंत नृत्य गोपालदास का जन्मोत्सव समारोह, रामायण वैक्स म्यूजियम का उद्घाटन और नगर निगम की विभिन्न विकास योजनाओं का शुभारंभ प्रमुख रूप से शामिल हैं। जैन पंचकल्याणक…

Read More

CM योगी का बड़ा ऐलान! लखनऊ-कानपुर के बीच दौड़ेगी रैपिड रेल, आउटर रिंग रोड से जुड़ेगा पूरा स्टेट कैपिटल रीजन

कानपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्टेट कैपिटल रीजन (एससीआर) के विकास को लेकर बड़ा विजन पेश करते हुए लखनऊ से उन्नाव होते हुए कानपुर तक रैपिड रेल चलाने की योजना का संकेत दिया है। इसके साथ ही पूरे क्षेत्र को जोड़ने के लिए आउटर रिंग रोड विकसित करने की भी तैयारी की जा रही है, जिससे कई जिलों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्नाव में 570 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 101 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा…

Read More

तबेले में बन रहा था अचार, चारों ओर गंदगी का अंबार! खाद्य विभाग के छापे में बड़ा खुलासा, 34 क्विंटल माल नष्ट

गाजियाबाद: खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए खोड़ा क्षेत्र के आदर्श नगर में संचालित दो अवैध अचार फैक्ट्रियों पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान अधिकारियों को भारी अनियमितताएं मिलीं। फैक्ट्रियों में साफ-सफाई के मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही थी और बेहद गंदे माहौल में अचार तैयार किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान जो सबसे चौंकाने वाली बात सामने आई, वह यह थी कि एक फैक्ट्री कथित तौर पर दिल्ली पुलिस के एक…

Read More

बहराइच में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, हाई कोर्ट के निर्देश के बाद मदरसा समेत 4 दुकानें ध्वस्त

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में सरकारी बंजर भूमि पर वर्षों से किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मदरसा भवन सहित कई अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। हाई कोर्ट के निर्देश और तहसीलदार न्यायालय के आदेश के अनुपालन में हुई इस कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी रही। ग्राम सभा की बंजर जमीन पर था अतिक्रमण जानकारी के मुताबिक, हुजूरपुर थाना क्षेत्र के सिंहपुर ग्राम पंचायत के घिसियौना गांव में गाटा संख्या…

Read More

“मौत की फाइल” में ज़िंदा बुजुर्ग! ‘साहब, मैं अभी ज़िंदा हूं’- सिस्टम की नींद हराम

कानपुर देहात से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सरकारी तंत्र की पोल खोल दी है। डेरापुर तहसील के अंगदपुर मौजा गेंदामऊ निवासी देवी प्रसाद, जो ज़िंदा हैं, उन्हें ग्राम सचिव ने रिपोर्ट में “मृत” घोषित कर दिया। नतीजा — पिछले एक साल से उनकी वृद्धा पेंशन बंद पड़ी है। डीएम से गुहार: ‘साहब, मैं अभी ज़िंदा हूं’ शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में बुजुर्ग देवी प्रसाद खुद अपनी पेंशन की फाइल लेकर पहुंचे और डीएम कपिल सिंह से बोले, “साहब, मैं अभी सांस ले रहा हूं, लेकिन सरकार…

Read More