आज आएगा अमित मर्डर केस का फैसला? पत्नी और प्रेमी पर हत्या का आरोप, 703 बार हुई थी फोन पर बात

मेरठ: मेरठ के बहसूमा के चर्चित सांप कांड यानी अमित हत्याकांड में बुधवार को अदालत फैसला सुना सकती है। 12 अप्रैल 2025 की रात अमित कश्यप उर्फ मिक्की की हत्या का आरोप उसकी पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप पर है। हत्या को सर्पदंश का रूप देने के लिए शव के नीचे सांप दबा दिया गया था। मामले में दोनों पक्षों की बहस पूरी हो चुकी है और 7 अक्तूबर को निर्णय की तारीख तय की गई थी। चारपाई पर मिली थी अमित की लाश, नीचे दबा था सांप बहसूमा…

Read More

प्लॉट के लालच में पत्नी ने प्रेमी सिपाही संग रची पति की हत्या की साजिश! ट्रेन से फेंककर मारने का आरोप, 7 लोगों पर FIR

कानपुर: बिठूर क्षेत्र के एक युवक की ट्रेन से फेंककर हत्या के मामले में उसकी पत्नी, उसके सिपाही प्रेमी और परिवार के अन्य सदस्यों पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि प्लॉट और मकान की रजिस्ट्री को लेकर पत्नी ने अपने प्रेमी सिपाही के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। कोर्ट के आदेश के बाद बिठूर पुलिस ने मामले में 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 2025 की है। बिठूर के गांव लोधर निवासी राहुल कुमार सक्सेना का शव 4…

Read More

प्यार में धोखे से टूटा महिला होमगार्ड का हौसला! दवा कर्मचारी से शादी का वादा, दूसरी युवती की अश्लील तस्वीरें देख बढ़ा विवाद, WhatsApp मैसेज के बाद दी जान

वाराणसी: 35 वर्षीय महिला होमगार्ड अनुराधा तिवारी ने व्हाट्सऐप पर संदेश लिखने के बाद आत्महत्या कर ली। पति की मौत के बाद अनुराधा का एक दवा कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी अजय पांडेय से संपर्क हुआ था। दोनों के बीच प्रेम संबंध बने और अजय ने शादी का वादा किया था। बाद में अजय के मोबाइल में एक अन्य युवती के साथ आपत्तिजनक तस्वीरें और चैटिंग मिलने के बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। पुलिस ने अनुराधा के व्हाट्सऐप संदेश के आधार पर दवा कर्मचारी और संबंधित…

Read More

यूपी में पिता बने कातिल! प्रयागराज में डंबल से बेटे की हत्या, औरैया में ₹900 के विवाद में पीट-पीटकर मार डाला

प्रयागराज/औरैया: उत्तर प्रदेश के दो अलग-अलग जिलों में पिता और बेटे के रिश्ते को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। प्रयागराज में नशे में धुत पिता ने पहले 18 वर्षीय बेटे पर चाकू से हमला किया और फिर डंबल से सीने पर कई वार कर उसकी जान ले ली। वहीं, औरैया में 900 रुपये निकालने के विवाद में पिता ने 15 वर्षीय बेटे को डंडे से इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। बाद में नशा उतरने पर आरोपी पिता ने चूहे मारने की दवा खाकर जान देने की…

Read More

यह मत पहनो, वहां मत जाओ… ससुर की रोक-टोक से परेशान बहू ने दवा कारोबारी की हत्या की दे दी सुपारी

कानपुर: इंदिरा नगर स्थित रतन ऑर्बिट में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, 63 वर्षीय कारोबारी की हत्या किसी बाहरी दुश्मन ने नहीं, बल्कि उनकी बहू शालू ने कराई थी। बहू ने कारोबारी के पूर्व कर्मचारी को छह लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी थी। पूछताछ में शालू ने हत्या कराने की बात कबूल की है। उसने पुलिस को बताया कि ससुर की लगातार रोक-टोक और घर के भीतर निजता खत्म होने से वह परेशान थी। रतन…

Read More

पाकिस्तान कनेक्शन के शक में भाई-बहन हिरासत में, यूपी के इस गांव में ATS की दबिश से मचा हड़कंप

कानपुर देहात: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बारा गांव में दिल्ली एटीएस की कार्रवाई के बाद हलचल तेज हो गई है। एटीएस ने स्थानीय पुलिस के साथ गांव में छापा मारकर वकार खान और उसकी बहन उरुज फातिमा को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद दिल्ली एटीएस दोनों को अपने साथ दिल्ली ले गई। कार्रवाई के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं और अटकलें लगाई जा रही हैं। तीन दिन पहले हुई थी एटीएस की कार्रवाई जानकारी के अनुसार, दिल्ली एटीएस की टीम ने स्थानीय…

Read More

सीतापुर में बीच सड़क बेटे-बहू की लाठी-डंडों से पिटाई, VIDEO वायरल; मायके वालों ने जाम लगाकर की कार्रवाई की मांग

सीतापुर: सदरपुर थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान बेटे और बहू के साथ कथित तौर पर लाठी-डंडों से मारपीट का मामला सामने आया है। मंगलवार को हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद बुधवार दोपहर बहू के मायके पक्ष के लोग गांव पहुंच गए। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया, जिसके बाद जाम खोल दिया गया। पुलिस के मुताबिक तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज…

Read More

पत्नी के बार-बार मायके जाने से नाराज पति ने सास की हत्या का रचा खेल! भूसे में जलाया शव, राख में मिलीं हड्डियां और चूड़ियां

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में सास की हत्या कर शव को भूसे के ढेर में जलाने के आरोप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि पत्नी के बार-बार मायके आने से नाराज एक व्यक्ति ने अपनी 65 वर्षीय सास की हत्या कर दी और पहचान छिपाने के लिए शव को घर के बाहर रखे भूसे के ढेर में जला दिया। राख हटाने पर जली हुई हड्डियां और चूड़ियां मिलने के बाद मामले का खुलासा हुआ। हालांकि बरामद हड्डियां महिला की ही हैं या नहीं, इसकी पुष्टि अभी…

Read More

शादी के एक महीने बाद मायके आई नवविवाहिता की दिनदहाड़े हत्या, एकतरफा प्यार या जमीन विवाद? पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी

लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में एक नवविवाहिता की दिनदहाड़े चाकू से गोदकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। विवाहिता शादी के बाद पहली बार मायके आई थी। पुलिस का प्रारंभिक दावा है कि घटना के पीछे एकतरफा प्रेम प्रसंग की आशंका है, जबकि मृतका के परिजनों ने जमीन विवाद को हत्या की वजह बताया है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। घर के बाहर बैठी थी, तभी हुआ हमला घटना गोला कोतवाली क्षेत्र के सहसपुर…

Read More

चाय में ज़हर, 70 लाख की डिमांड और मौत की साजिश! पत्नी पर स्लो प्वॉइजन देने का सनसनीखेज आरोप, पति ने पुलिस से मांगी सुरक्षा

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक युवक ने अपनी पत्नी और उसके मायके पक्ष के छह लोगों पर उसे और उसके परिवार को स्लो प्वॉइजन देकर मारने की कथित साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है। युवक का दावा है कि उसकी पत्नी चाय और खाने में रासायनिक पदार्थ मिलाकर उसे धीरे-धीरे मौत के मुंह में धकेलने की कोशिश कर रही थी। इसके साथ ही उसने छह लाख रुपये के जेवर गायब करने, 70 लाख रुपये की मांग करने और रकम नहीं देने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की…

Read More