बेंगलुरु: ऑनलाइन किराना और त्वरित डिलीवरी प्लेटफॉर्म पर धतूरे के फल और बीज को खाद्य पदार्थ के तौर पर सूचीबद्ध करने और बेचने के मामले में कर्नाटक खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। विभाग ने Amazon, Swiggy Instamart और BigBasket के फूड लाइसेंस अगले आदेश तक निलंबित कर दिए हैं। तीनों प्लेटफॉर्म को धतूरे से जुड़ी सभी सूची और विज्ञापन तत्काल हटाने के साथ ही इसे खाद्य पदार्थ के रूप में बेचने और वितरित करने पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया है। विभाग की कार्रवाई…
Read MoreDay: August 25, 2026
Multiple Bank Accounts हैं? संभल जाइए! लावारिस पड़े खाते आपकी कमाई पर डाल सकते हैं बड़ा बोझ
नई दिल्ली: आज के समय में एक से ज्यादा बैंक खाते होना आम बात है। नौकरी बदलने पर नया वेतन खाता खुलवाना हो या कर्ज और क्रेडिट कार्ड से जुड़े अलग-अलग प्रस्तावों के चलते नया खाता खोलना, लोग कई बैंकों में खाते रखते हैं। शुरुआत में यह सुविधा भरा लगता है, लेकिन अगर पुराने या इस्तेमाल में न आने वाले खातों को लगातार नजरअंदाज किया जाए तो यही लापरवाही आपकी मेहनत की कमाई पर भारी पड़ सकती है। बैंक शुल्क, न्यूनतम शेष राशि और अन्य कटौतियों के चलते बिना किसी…
Read MoreWTC Final पर बांग्लादेश के सेलेक्शन चीफ का बड़ा दावा, बोले- पहली बार फाइनल में पहुंचने की मजबूत स्थिति में हैं हम
ढाका: ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से ड्रॉ कराने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट टीम के हौसले काफी बढ़े हुए हैं। टीम के सेलेक्शन चीफ हबीबुल बशर का मानना है कि बांग्लादेश पहली बार आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना सकता है। मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में बांग्लादेश की टीम अभी चौथे स्थान पर है और उसके छह मुकाबले बाकी हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज ड्रॉ कराने के बाद बांग्लादेश की टीम सोमवार को स्वदेश लौटी। इस दौरे पर टीम ने ऑस्ट्रेलिया…
Read Moreमां-बाप की सेवा बेटे की जिम्मेदारी, बहू की नहीं; हाईकोर्ट ने पति को फटकारा, कहा- शादी हुक्म चलाने का लाइसेंस नहीं
बेंगलुरु: कर्नाटक हाईकोर्ट ने शादीशुदा महिलाओं के अधिकारों को लेकर अहम टिप्पणी करते हुए साफ कहा है कि पति अपनी पत्नी को घर का काम करने या अपने माता-पिता की देखभाल करने के लिए मजबूर नहीं कर सकता। अदालत ने यह भी सवाल उठाया कि किसी महिला को अपने मायके जाने के लिए ससुराल के लोगों से इजाजत लेने की जरूरत क्यों होनी चाहिए। कोर्ट के मुताबिक माता-पिता की देखभाल की पहली जिम्मेदारी उनके अपने बेटे या बेटी की होती है, बहू या दामाद की नहीं। यह मामला एक मजदूर…
Read Moreजनगणना 2027 में नहीं गिने जाएंगे भिखारी! इस बार सूची से हटाया गया कॉलम, 2011 में दर्ज हुए थे इतने लोग
नई दिल्ली: जनगणना 2027 को लेकर बड़ा बदलाव सामने आया है। इस बार जनगणना की प्रश्नावली में भिखारियों के लिए अलग से कोई श्रेणी नहीं होगी। जानकारी के मुताबिक गैर-आर्थिक गतिविधियों की सूची से ‘भिखारी और आवारा’ का विकल्प हटा दिया गया है। अब ऐसे लोगों को अलग से वर्गीकृत करने के बजाय ‘अन्य’ श्रेणी में शामिल किया जाएगा। इसका मतलब है कि आगामी जनगणना में उम्र, धर्म, शिक्षा या राज्य के आधार पर भिखारियों का अलग आंकड़ा उपलब्ध नहीं होगा। यह बदलाव पिछली जनगणनाओं में इस श्रेणी के दर्ज…
Read Moreकोर्ट के आदेश नहीं मान रहे पुलिस अधिकारी? हाईकोर्ट ने DGP को फिर किया तलब, 1 सितंबर को पेश होने का आदेश
प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हत्या के एक मामले में पुलिस अधिकारियों की ओर से अदालत के आदेश का पालन नहीं किए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई है। कोर्ट ने पुलिस महानिदेशक को 24 अगस्त को व्यक्तिगत रूप से पेश होकर स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया था, लेकिन वह अदालत में उपस्थित नहीं हो सके। अब हाईकोर्ट ने उन्हें दोबारा तलब करते हुए 1 सितंबर को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया है। न्यायमूर्ति समीर जैन ने डीजीपी से यह बताने को कहा है कि पुलिस अधिकारी हाईकोर्ट…
Read MoreUP Weather: यूपी में अगले 3 दिन तक बारिश का दौर, इन जिलों में बरसेंगे बादल; जानें मौसम का पूरा अपडेट
लखनऊ: सावन के अंतिम सोमवार को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम ने करवट ली। शाम से देर रात तक कई इलाकों में बिजली की चमक और गरज के साथ झमाझम बारिश हुई। लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, झांसी, उन्नाव और हरदोई समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। इससे उमस से परेशान लोगों को राहत मिली, हालांकि कई शहरों में जलभराव के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने प्रदेश में 27 अगस्त तक हल्की से तेज बारिश की संभावना जताई है। बंगाल की खाड़ी में बने कम…
Read Moreअयोध्या के मछली भोज पर लाइव डिबेट में बवाल, राजू दास ने कांग्रेस प्रवक्ता को दी जूते मारने की धमकी
अयोध्या: अयोध्या में मछली भोज को लेकर शुरू हुआ विवाद अब टीवी डिबेट तक पहुंच गया है। लाइव बहस के दौरान हनुमानगढ़ी के संत राजू दास कांग्रेस प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद की एक टिप्पणी पर भड़क गए। देखते ही देखते बहस तीखी हो गई और राजू दास ने कांग्रेस प्रवक्ता को जूते मारने की धमकी देने के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। लाइव कार्यक्रम में अचानक हुए इस घटनाक्रम से महिला एंकर भी हैरान रह गईं और दोनों को भाषा की मर्यादा बनाए रखने की नसीहत दी। मछली भोज…
Read More