बस्ती: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बस्ती जिले में 504.34 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए समाजवादी पार्टी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो लोग रामभक्तों पर गोली चलवाते थे और धार्मिक आयोजनों पर रोक लगाते थे, उन्हें अब अपने कृत्यों के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। 504.34 करोड़ की परियोजनाओं की दी सौगात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम की शुरुआत मखौड़ाधाम, तपसीधाम, बाबा भद्रेश्वनाथ और गुरु वशिष्ठ को नमन करते हुए की। उन्होंने कहा कि…
Read MoreDay: July 10, 2026
US-Iran तनाव फिर चरम पर! सीजफायर खत्म होने के बाद नेतन्याहू की चेतावनी, बोले- जंग अभी खत्म नहीं हुई
यरुशलम: अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष विराम समाप्त होने के बाद मध्य पूर्व में एक बार फिर तनाव गहरा गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सीजफायर खत्म घोषित किए जाने के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि ईरान के साथ संघर्ष अभी समाप्त नहीं हुआ है और देश के सामने नई सुरक्षा चुनौतियां बनी हुई हैं। नेतन्याहू ने सुरक्षा चुनौतियों पर जताई चिंता इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हात्जेरिम एयर बेस पर आयोजित इजरायली वायुसेना के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा…
Read More‘मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा’, भाजपा पर ममता बनर्जी का तीखा हमला; बागी नेताओं पर भी साधा निशाना
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के नेताओं को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें चुप कराना है तो उनकी जान लेनी होगी, क्योंकि वह दबाव में आने वाली नहीं हैं। ममता ने यह बयान एक वीडियो संदेश के जरिए दिया, जिसे पार्टी सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा किया। भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप वीडियो संदेश में ममता बनर्जी ने कहा…
Read Moreअब ट्रेनों में भी होगा ‘ब्लैक बॉक्स’ सिस्टम, इंजन में लगेंगे 6 कैमरे और वॉयस रिकॉर्डर; हादसों की जांच होगी आसान
प्रयागराज: विमान की तरह अब भारतीय रेलवे भी ट्रेनों में ‘ब्लैक बॉक्स’ जैसी निगरानी व्यवस्था लागू करने की तैयारी में है। उत्तर मध्य रेलवे ने वीडियो सर्विलांस सिस्टम (वीएसएस) का ट्रायल शुरू कर दिया है। पहले चरण में इस सिस्टम को एक लोकोमोटिव (इंजन) में लगाया गया है, जबकि अगले चरण में 26 ट्रेनों में इसका परीक्षण किया जाएगा। इस तकनीक का उद्देश्य रेल हादसों की जांच को अधिक सटीक और तेज बनाना है। इंजन में लगेंगे 6 हाई-रिजॉल्यूशन कैमरे वीडियो सर्विलांस सिस्टम के तहत प्रत्येक इंजन में कुल छह…
Read Moreआम लोगों को बड़ी राहत! सरकार ने 39 जरूरी दवाओं की तय की कीमतें, अब मनमाने दाम नहीं वसूल सकेंगी कंपनियां
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने आम लोगों को राहत देते हुए 39 आवश्यक दवाओं की खुदरा कीमतें तय कर दी हैं। राष्ट्रीय औषध मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) के ताजा आदेश के बाद ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हृदय रोग और संक्रमण जैसी बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कई दवाएं अब निर्धारित कीमत पर ही उपलब्ध होंगी। इस फैसले का उद्देश्य मरीजों को जरूरी दवाएं किफायती दरों पर उपलब्ध कराना है। इन बीमारियों की दवाएं शामिल एनपीपीए की सूची में ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल और संक्रमण के इलाज में उपयोग होने…
Read MoreBSNL का ₹107 वाला सस्ता प्लान बना यूजर्स की पहली पसंद, कम खर्च में मिलेगा डेटा और फ्री कॉलिंग; सिम भी रहेगा एक्टिव
नई दिल्ली: सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल कम बजट वाले ग्राहकों के लिए 107 रुपये का किफायती प्रीपेड प्लान उपलब्ध कराती है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प माना जा रहा है, जो कम खर्च में अपना सिम सक्रिय रखना चाहते हैं। इस प्लान में कॉलिंग और डेटा जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं, जबकि निजी टेलीकॉम कंपनियों में इसी तरह के लाभ के लिए अधिक कीमत चुकानी पड़ सकती है। 20 दिन की वैधता के साथ मिलते हैं ये फायदे बीएसएनएल के 107 रुपये वाले प्लान की वैधता 20…
Read MoreLucknow-Kanpur Expressway: 14 जुलाई सुबह 8 बजे से दौड़ेंगी गाड़ियां, पहले दिन से लगेगा टोल; जानें पूरी व्यवस्था
लखनऊ: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर वाहनों का संचालन 14 जुलाई की सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। संचालन शुरू होने के साथ ही एक्सप्रेसवे के सभी प्रवेश और निकास द्वार वाहनों के लिए खोल दिए जाएंगे और पहले दिन से ही टोल टैक्स की वसूली भी शुरू होगी। 13 जुलाई को होगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का लोकार्पण 13 जुलाई को किया जाएगा। इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री…
Read MoreWhatsApp ला सकता है कमाल का Birthday Reminder फीचर, अब चैट में ही मिलेगा अलर्ट; भूलना होगा मुश्किल
नई दिल्ली: इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप अपने यूजर्स के लिए एक नया और उपयोगी फीचर विकसित कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ऐसे फीचर की टेस्टिंग कर रही है, जो यूजर्स को उनके कॉन्टैक्ट्स के जन्मदिन की याद दिलाएगा। इस सुविधा के तहत जन्मदिन वाले दिन ऐप के भीतर नोटिफिकेशन मिलेगा, जिससे यूजर सीधे चैट खोलकर अपने दोस्त या परिवार के सदस्य को शुभकामनाएं भेज सकेंगे। एंड्रॉयड बीटा वर्जन में मिला फीचर का संकेत रिपोर्ट के अनुसार, यह फीचर व्हाट्सऐप के एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.26.27.3 में देखा गया है।…
Read MoreCM Yogi Gorakhpur Visit: गोरखपुर को 697 करोड़ की बड़ी सौगात, आज से तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री योगी
गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार से तीन दिवसीय गोरखपुर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के साथ कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। 11 जुलाई को मुख्यमंत्री भटहट में आयोजित कार्यक्रम में करीब 697 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे, जबकि 54 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली सात विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। इसके अलावा 12 जुलाई को गोरखपुर से प्रदेशव्यापी वृहद पौधरोपण अभियान की शुरुआत करेंगे। 697 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का होगा लोकार्पण मुख्यमंत्री 11 जुलाई को सुबह…
Read MoreWeather Update: दिल्ली से गुजरात तक बारिश का कहर, यूपी में 19 मौतें; आज 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
नई दिल्ली: देशभर में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और कई राज्यों में भारी बारिश जनजीवन पर भारी पड़ रही है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में जलभराव, भूस्खलन, सड़क धंसने और बिजली गिरने जैसी घटनाओं से हालात बिगड़ गए हैं। भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार, 10 जुलाई को दिल्ली सहित 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यूपी में बारिश और वज्रपात से 19 लोगों की मौत उत्तर प्रदेश में बारिश और वज्रपात से जुड़े हादसों में 19…
Read More