हमास ने हथियार छोड़ने पर जताई सहमति! ट्रंप का बड़ा दावा, लेकिन इजराइल ने शर्तों पर उठाए सवाल

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ग़ज़ा में हमास और अन्य सशस्त्र समूहों ने उनके बताए गए ‘बोर्ड ऑफ पीस’ के प्रस्ताव के तहत हथियार छोड़ने पर सहमति जता दी है। हालांकि, इजराइल की ओर से अब तक इस पर आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं, एक इजराइली अधिकारी ने संकेत दिया है कि प्रस्ताव में रखी गई शर्तें उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं हैं। ट्रंप के अनुसार, जैसे-जैसे ग़ज़ा में निरस्त्रीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी, इजराइली सेना भी चरणबद्ध तरीके से वहां से पीछे हटेगी।…

Read More

‘अगर किसी देश ने मुझे हिरासत में लेने की कोशिश की तो स्पेशल फोर्स तैयार है’, नेतन्याहू की खुली चेतावनी से बढ़ा विवाद

यरुशलम: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) के गिरफ्तारी वारंट को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यदि किसी विदेशी देश ने उन्हें हिरासत में लेने की कोशिश की तो इजरायल की स्पेशल फोर्स ऐसी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब उनके खिलाफ जारी ICC वारंट और संयुक्त राष्ट्र महासभा में संभावित यात्रा को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा तेज है। ICC वारंट के बावजूद यात्रा से नहीं हिचकने की बात कही अमेरिका…

Read More

ट्रंप से मुलाकात से पहले अमेरिका में नेतन्याहू के खिलाफ प्रदर्शन, वॉशिंगटन की सड़कों पर गूंजे फिलिस्तीन समर्थक नारे

वॉशिंगटन: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के अमेरिकी दौरे के दौरान राजधानी वॉशिंगटन डीसी में उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज हो गए। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से प्रस्तावित मुलाकात से पहले बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे और फिलिस्तीन के समर्थन में नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका की गाजा नीति में बदलाव की मांग करते हुए इजरायल को दिए जा रहे समर्थन का विरोध किया। नेतन्याहू पर कार्रवाई की उठी मांग प्रदर्शन के दौरान लोगों ने फिलिस्तीन के झंडे और विभिन्न बैनर हाथों में लेकर रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों ने मांग…

Read More

नेतन्याहू की गिरफ्तारी पर अमेरिका में सियासी घमासान, ममदानी के बयान पर ट्रंप का पलटवार; इजरायल ने भी दी तीखी प्रतिक्रिया

वॉशिंगटन/न्यूयॉर्क: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की संभावित अमेरिका यात्रा को लेकर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी के गिरफ्तारी संबंधी बयान पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अमेरिकी धरती पर किसी भी हाल में नेतन्याहू को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। वहीं, इजरायल ने भी अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय के वारंट को अवैध बताते हुए ममदानी के रुख की आलोचना की है। ममदानी बोले- कानून जितनी इजाजत देगा, उतनी होगी कार्रवाई जोहरान ममदानी ने कहा कि यदि बेंजामिन नेतन्याहू…

Read More

US-Iran तनाव फिर चरम पर! सीजफायर खत्म होने के बाद नेतन्याहू की चेतावनी, बोले- जंग अभी खत्म नहीं हुई

यरुशलम: अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष विराम समाप्त होने के बाद मध्य पूर्व में एक बार फिर तनाव गहरा गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सीजफायर खत्म घोषित किए जाने के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि ईरान के साथ संघर्ष अभी समाप्त नहीं हुआ है और देश के सामने नई सुरक्षा चुनौतियां बनी हुई हैं। नेतन्याहू ने सुरक्षा चुनौतियों पर जताई चिंता इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हात्जेरिम एयर बेस पर आयोजित इजरायली वायुसेना के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा…

Read More

100 साल पुराने जख्म पर इजराइल का बड़ा दांव! आर्मेनियाई नरसंहार को मान्यता देने की तैयारी, तुर्किये से बढ़ सकता है टकराव

यरुशलम: इजराइल ने एक ऐसा कदम उठाया है, जिससे पश्चिम एशिया की राजनीति में नया विवाद खड़ा होने की आशंका बढ़ गई है। इजराइली कैबिनेट ने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान आर्मेनियाई समुदाय के खिलाफ हुई हत्याओं को आधिकारिक तौर पर नरसंहार मानने संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। हालांकि इस फैसले को अंतिम रूप मिलने के लिए संसद की स्वीकृति अभी बाकी है। माना जा रहा है कि यदि यह प्रस्ताव कानून का रूप लेता है तो इजराइल और तुर्किये के बीच पहले से मौजूद तनाव और गहरा…

Read More

क्या अमेरिका से हथियारों की निर्भरता खत्म करेगा इजरायल? नेतन्याहू के बड़े बयान से बढ़ी हलचल, बोले- अब आत्मनिर्भर बनने का समय

यरूशलम: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के एक बयान ने अंतरराष्ट्रीय रणनीतिक हलकों में नई बहस छेड़ दी है। नेतन्याहू ने संकेत दिया है कि इजरायल अब अमेरिकी सैन्य सहायता और हथियारों पर अपनी निर्भरता कम करने की दिशा में आगे बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि देश को अपनी स्वतंत्र रक्षा उत्पादन क्षमता विकसित करनी होगी ताकि भविष्य की चुनौतियों का सामना पूरी मजबूती के साथ किया जा सके। ‘अपने हथियार खुद बनाने होंगे’ वेस्ट बैंक के गुश एत्जियन क्षेत्र में रिजर्व कॉम्बैट अधिकारियों के साथ बातचीत के दौरान…

Read More

US-Iran Deal पर इजरायल में बगावत के सुर! नेतन्याहू के मंत्री बोले- ट्रंप का समझौता हम पर लागू नहीं, हम किसी के गुलाम नहीं

यरुशलम: अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की घोषणा के बाद मध्य पूर्व की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। जहां एक ओर दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम और समझौते को लेकर सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं, वहीं इजरायल की सरकार के वरिष्ठ मंत्री बेन ग्वेर ने ऐसा बयान दिया है जिसने क्षेत्रीय तनाव को फिर से चर्चा के केंद्र में ला दिया है। इजरायल के दक्षिणपंथी नेता और नेतन्याहू सरकार में मंत्री बेन ग्वेर ने साफ शब्दों में कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच…

Read More

US-Iran Deal पर भड़के नेतन्याहू! बोले- संघर्ष खत्म नहीं हुआ, ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे

तेल अवीव: अमेरिका और ईरान के बीच प्रस्तावित समझौते को लेकर मध्य पूर्व की राजनीति में नई हलचल शुरू हो गई है। जहां एक ओर दोनों देशों के बीच युद्धविराम को आगे बढ़ाने और होर्मुज़ जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की दिशा में समझौता होने की खबरें हैं, वहीं इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस घटनाक्रम पर नाराजगी जताते हुए साफ संकेत दिया है कि उनका देश ईरान को लेकर अपने रुख में कोई नरमी नहीं बरतेगा। जानकारी के मुताबिक, अमेरिका और ईरान 19 जून को जिनेवा में एक…

Read More

मिडिल ईस्ट में फिर भड़की जंग! इजरायल का ईरान पर बड़ा पलटवार, तेहरान समेत चार शहरों पर दागीं मिसाइलें

नई दिल्ली: मध्य पूर्व में तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। ईरान के हालिया हमलों के जवाब में इजरायल ने सोमवार तड़के ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर बड़ा हवाई हमला किया। इस कार्रवाई में राजधानी तेहरान समेत इस्फहान, तब्रीज और पश्चिमी ईरान के कई इलाकों को निशाना बनाया गया, जिससे क्षेत्र में युद्ध जैसे हालात और गहरे हो गए हैं। ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलों के दौरान कई शहरों में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं। वहीं लेबनान की राजधानी बेरूत में भी विस्फोटों…

Read More