यरुशलम: गाजा युद्ध को लेकर प्रस्तावित समझौते के बीच इजरायल ने हमास के इरादों पर गंभीर सवाल उठाए हैं। इजरायली सरकार का कहना है कि हमास वास्तविक रूप से हथियार छोड़ने के बजाय गाजा में अपनी सैन्य मौजूदगी दोबारा मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। इसी बीच प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी इस मुद्दे पर बातचीत की है। इजरायल ने स्पष्ट किया है कि जब तक हमास पूरी तरह हथियार नहीं डालता, तब तक उसकी सेना गाजा से पीछे नहीं हटेगी। हमास के इरादों…
Read MoreTag: Benjamin Netanyahu
‘अगर किसी देश ने मुझे हिरासत में लेने की कोशिश की तो स्पेशल फोर्स तैयार है’, नेतन्याहू की खुली चेतावनी से बढ़ा विवाद
यरुशलम: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) के गिरफ्तारी वारंट को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यदि किसी विदेशी देश ने उन्हें हिरासत में लेने की कोशिश की तो इजरायल की स्पेशल फोर्स ऐसी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब उनके खिलाफ जारी ICC वारंट और संयुक्त राष्ट्र महासभा में संभावित यात्रा को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा तेज है। ICC वारंट के बावजूद यात्रा से नहीं हिचकने की बात कही अमेरिका…
Read Moreईरान का बैलिस्टिक मिसाइल हमला अमेरिका ने किया नाकाम? अमेरिकी सेना का बड़ा दावा, मध्य पूर्व में फिर बढ़ा तनाव
वॉशिंगटन: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी सेना ने दावा किया है कि उसने ईरान की ओर से किए गए बैलिस्टिक मिसाइल हमले को पूरी तरह विफल कर दिया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के अनुसार, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने अमेरिकी बलों को निशाना बनाकर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, लेकिन सभी मिसाइलों को लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही रोक दिया गया। सेंटकॉम ने हमले का समय और कार्रवाई की दी जानकारी सेंटकॉम ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि मंगलवार शाम 5:45 बजे…
Read Moreट्रंप-नेतन्याहू की हाई-प्रोफाइल मुलाकात में क्या हुआ? गाजा, ईरान, लेबनान से अब्राहम समझौतों तक हुई अहम चर्चा, मीटिंग से पहले क्यों नाराज हुए अमेरिकी राष्ट्रपति
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच व्हाइट हाउस में मंगलवार को अहम बैठक हुई। ईरान के खिलाफ संयुक्त युद्ध शुरू होने के बाद दोनों नेताओं की यह पहली आमने-सामने की मुलाकात थी। करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में ईरान, गाजा, लेबनान और अब्राहम समझौतों सहित कई रणनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक ऐसे समय हुई जब दोनों नेता अपने-अपने देशों में राजनीतिक दबाव का सामना कर रहे हैं। वहीं, बैठक के दौरान व्हाइट हाउस के बाहर नेतन्याहू के विरोध में प्रदर्शन…
Read Moreडील नहीं हुई तो ईरान के पुल और पावर प्लांट होंगे निशाने पर! ट्रंप की नई चेतावनी से बढ़ा तनाव
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते हुए सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि यदि तेहरान अमेरिका के साथ किसी समझौते पर नहीं पहुंचता है, तो उसके प्रमुख बुनियादी ढांचे, खासकर पुलों और पावर प्लांट्स को निशाना बनाया जा सकता है। ट्रंप ने यह बयान फॉक्स न्यूज को दिए गए एक फोन इंटरव्यू में दिया, जिसमें उन्होंने संभावित सैन्य विकल्पों पर खुलकर अपनी बात रखी। समझौता नहीं हुआ तो दोबारा शुरू हो सकता है सैन्य अभियान ट्रंप ने…
Read Moreनेतन्याहू की गिरफ्तारी पर अमेरिका में सियासी घमासान, ममदानी के बयान पर ट्रंप का पलटवार; इजरायल ने भी दी तीखी प्रतिक्रिया
वॉशिंगटन/न्यूयॉर्क: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की संभावित अमेरिका यात्रा को लेकर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी के गिरफ्तारी संबंधी बयान पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अमेरिकी धरती पर किसी भी हाल में नेतन्याहू को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। वहीं, इजरायल ने भी अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय के वारंट को अवैध बताते हुए ममदानी के रुख की आलोचना की है। ममदानी बोले- कानून जितनी इजाजत देगा, उतनी होगी कार्रवाई जोहरान ममदानी ने कहा कि यदि बेंजामिन नेतन्याहू…
Read Moreईरान पर अमेरिका के नए हवाई हमले, जंग का 10वां दिन; खार्ग को लेकर तेहरान की तीखी चेतावनी
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य संघर्ष लगातार तेज होता जा रहा है। जंग के 10वें दिन अमेरिकी सेना ने ईरान के कई नए सैन्य ठिकानों पर हमले किए। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि इन हमलों का उद्देश्य ईरान की उन सैन्य क्षमताओं को कमजोर करना है, जिनका इस्तेमाल स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाने के लिए किया जाता है। वहीं ईरान ने भी अमेरिका को कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि यदि वह खार्ग क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश करता है…
Read More‘अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान को मिलेगा जवाब’, ट्रंप का बड़ा दावा; इजरायली खुफिया इनपुट पर बढ़ी हलचल
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि यदि उनकी हत्या की जाती है तो उन्होंने पहले से ही ईरान के खिलाफ कड़ी जवाबी कार्रवाई के निर्देश दे रखे हैं। एक साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा कि वह लंबे समय से ईरान के निशाने पर हैं और यदि उनके साथ कुछ होता है तो ईरान को अभूतपूर्व जवाब का सामना करना पड़ेगा। ट्रंप ने क्या कहा? न्यूयॉर्क पोस्ट को दिए गए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अगर उनकी हत्या होती है तो ईरान के खिलाफ ऐसा…
Read MoreUS-Iran तनाव फिर चरम पर! सीजफायर खत्म होने के बाद नेतन्याहू की चेतावनी, बोले- जंग अभी खत्म नहीं हुई
यरुशलम: अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष विराम समाप्त होने के बाद मध्य पूर्व में एक बार फिर तनाव गहरा गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सीजफायर खत्म घोषित किए जाने के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि ईरान के साथ संघर्ष अभी समाप्त नहीं हुआ है और देश के सामने नई सुरक्षा चुनौतियां बनी हुई हैं। नेतन्याहू ने सुरक्षा चुनौतियों पर जताई चिंता इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हात्जेरिम एयर बेस पर आयोजित इजरायली वायुसेना के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा…
Read More100 साल पुराने जख्म पर इजराइल का बड़ा दांव! आर्मेनियाई नरसंहार को मान्यता देने की तैयारी, तुर्किये से बढ़ सकता है टकराव
यरुशलम: इजराइल ने एक ऐसा कदम उठाया है, जिससे पश्चिम एशिया की राजनीति में नया विवाद खड़ा होने की आशंका बढ़ गई है। इजराइली कैबिनेट ने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान आर्मेनियाई समुदाय के खिलाफ हुई हत्याओं को आधिकारिक तौर पर नरसंहार मानने संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। हालांकि इस फैसले को अंतिम रूप मिलने के लिए संसद की स्वीकृति अभी बाकी है। माना जा रहा है कि यदि यह प्रस्ताव कानून का रूप लेता है तो इजराइल और तुर्किये के बीच पहले से मौजूद तनाव और गहरा…
Read More