फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन और कर्फ्यू से बढ़ी चिंता, भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी; जानें किन नंबरों पर मिलेगी मदद

फ्रांस: देश में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक होने और कर्फ्यू लागू किए जाने के बीच भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे और यात्रा कर रहे भारतीय नागरिकों के लिए सुरक्षा संबंधी परामर्श जारी किया है। दूतावास ने भारतीयों से सतर्क रहने, भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूर रहने और प्रदर्शन स्थलों पर जाने से बचने की अपील की है। साथ ही स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों और सुरक्षा संबंधी सलाह का पालन करने को कहा गया है। आपात स्थिति में इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क फ्रांस में…

Read More

India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बड़ी खबर, समझौते के करीब पहुंचे दोनों देश; ट्रंप बोले- पहले के सौदों से काफी अलग होगा करार

नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर बातचीत आगे बढ़ती दिखाई दे रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि दोनों देश व्यापार समझौते के काफी करीब हैं और इसके लिए दोनों पक्ष तैयार हैं। ट्रंप के मुताबिक, प्रस्तावित समझौता अमेरिका के पहले किए गए व्यापारिक करारों से काफी अलग होगा। उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत के दौरे पर हैं और दोनों देशों के बीच व्यापार, ऊर्जा, तकनीक तथा रक्षा सहित कई अहम क्षेत्रों…

Read More

‘भारत के आंतरिक मामलों में दखल बर्दाश्त नहीं’, मतदाता सूची से 13 करोड़ नाम हटाने पर अमेरिकी सांसद ने जताई चिंता, भारत ने दिया दोटूक जवाब

अमेरिका: भारतीय मूल की अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल की भारत में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर जताई गई चिंता पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने चुनावी और राजनीतिक प्रक्रियाओं पर उनकी टिप्पणियों को भारत के आंतरिक मामलों में अस्वीकार्य हस्तक्षेप बताया। उन्होंने कहा कि भारत एक जीवंत लोकतंत्र है और किसी भी गलतफहमी को दूर करने के लिए रचनात्मक बातचीत को तैयार है। प्रमिला जयपाल की टिप्पणी पर भारत ने जताई आपत्ति अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल…

Read More

ट्रंप के ऊर्जा सीजफायर से जेलेंस्की की बढ़ी मुश्किलें? ब्रिटेन-कनाडा साथ आए, लेकिन पुतिन की चुप्पी ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली (ज़ीशान हैदर): रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को रोकने की कोशिशों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से घोषित ऊर्जा सीजफायर ने नई कूटनीतिक हलचल पैदा कर दी है। इस पहल को ब्रिटेन और कनाडा का समर्थन मिल गया है, लेकिन रूस की ओर से अब तक कोई स्पष्ट सहमति सामने नहीं आई है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह समझौता वास्तव में जमीन पर लागू हो पाएगा या फिर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के लिए नई चुनौतियां खड़ी…

Read More

डोनाल्ड ट्रंप ने ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव को बताया भारत का चुनाव, 12.5 करोड़ वोट का किया दावा; अमेरिकी चुनाव व्यवस्था पर भी साधा निशाना

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने 4 अक्टूबर को ब्राजील में हुए राष्ट्रपति चुनाव का जिक्र करते हुए गलती से इसे भारत का राष्ट्रपति चुनाव बता दिया। ट्रंप ने अपने पोस्ट में दावा किया कि भारत में राष्ट्रपति चुनाव के पहले दौर में 12.5 करोड़ लोगों ने मतदान किया। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिकी चुनाव प्रक्रिया पर भी सवाल उठाते हुए इसे भ्रष्ट बताया। ट्रंप का पोस्ट ब्राजील में राष्ट्रपति चुनाव की पहले दौर की वोटिंग के एक दिन बाद…

Read More

‘जहां हम तेल नहीं बेचेंगे, वहां कोई और भी नहीं बेच पाएगा’, ईरान ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी

तेहरान: ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गालिबाफ ने अमेरिका और उसके सहयोगी देशों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में ईरान तेल नहीं बेचेगा, वहां कोई दूसरा देश भी तेल नहीं बेच पाएगा। गालिबाफ ने यह भी कहा कि अगर ईरान की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जाती है तो क्षेत्र का कोई भी बुनियादी ढांचा सुरक्षित नहीं रहेगा। गालिबाफ का यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उन हालिया टिप्पणियों के बाद आया है, जिनमें उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य और…

Read More

डोनाल्ड ट्रंप ने बदल दिया AI का नाम, अब ‘Super Intelligence’ कहलाएगा; बोले- ‘SI’ ज्यादा सही है

वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का नाम बदलकर ‘सुपर इंटेलिजेंस’ यानी SI करने का ऐलान किया है। ट्रंप ने इस संबंध में कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने कहा कि अब आधिकारिक तौर पर इसका नाम सुपर इंटेलिजेंस किया जा रहा है। ट्रंप ने कहा कि इसे आर्टिफिशियल यानी कृत्रिम कहना सही नहीं है। उनके मुताबिक, तकनीक की क्षमताएं इतनी तेजी से बढ़ रही हैं कि ‘सुपर इंटेलिजेंस’ नाम इसकी ताकत और संभावनाओं को ज्यादा बेहतर तरीके से दर्शाता है। ट्रंप ने साइन…

Read More

AI का नाम बदला! डोनाल्ड ट्रंप ने अब ‘Super Intelligence’ यानी SI का किया ऐलान, Nvidia-OpenAI समेत दिग्गज कंपनियों ने साइन किया सुरक्षा समझौता

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अब AI को ‘Super Intelligence’ यानी SI के नाम से जाना जाएगा। व्हाइट हाउस में हुई एक अहम बैठक के दौरान दुनिया की प्रमुख AI और टेक कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों ने तकनीक के बढ़ते जोखिमों से निपटने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए एक नैतिक समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस बैठक में Nvidia के सीईओ जेन्सेन हुआंग, OpenAI के प्रेसिडेंट ग्रेग ब्रॉकमैन, Anthropic के सीईओ डारियो अमोडेई, Meta के सीईओ मार्क…

Read More

‘पैसा नहीं आ रहा, ईरान बुरी हालत में’, ट्रंप का दावा- होर्मुज तुरंत खोलना चाहता है तेहरान; पहले ठुकरा चुके हैं प्रस्ताव

वॉशिंगटन: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि तेहरान इस रणनीतिक जलमार्ग को तुरंत फिर से खोलना चाहता है, क्योंकि इसके बंद होने से ईरान को आर्थिक नुकसान हो रहा है। ट्रंप ने कहा कि ईरान के पास पैसा नहीं आ रहा और इसी वजह से वह समझौते के लिए तैयार होना चाहता है। हालांकि, इससे पहले ट्रंप ईरान की ओर से होर्मुज खोलने के प्रस्ताव को खारिज कर चुके हैं। ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत…

Read More

ट्रंप ने की ममदानी की तारीफ, तीसरी मुलाकात में बोले- ‘उनमें काफी क्षमता है’, आवास योजना पर भी हुई चर्चा

न्यूयॉर्क: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी के बीच सोमवार को तीसरी आमने-सामने मुलाकात हुई। राजनीतिक मतभेदों के बावजूद इस मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच गर्मजोशी नजर आई। बातचीत के दौरान आवास, अप्रवासन और सार्वजनिक सुरक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। ट्रंप ने ममदानी की तारीफ करते हुए कहा कि वह चाहते हैं कि ममदानी अच्छे मेयर साबित हों और उनमें काफी क्षमता है। ग्रेसी मेंशन में हुई दोनों नेताओं की मुलाकात ट्रंप संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिस्सा लेने के लिए न्यूयॉर्क पहुंचे…

Read More