ममता बनर्जी को एक ही दिन में तीन बड़े झटके, TMC नाम-सिंबल से लेकर नंदीग्राम तक बढ़ा सियासी संकट

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी को एक ही दिन में तीन बड़े झटकों का सामना करना पड़ा। पहला झटका चुनाव आयोग के फैसले से लगा, जिसने तृणमूल कांग्रेस का नाम और पार्टी का चुनाव चिह्न फ्रीज कर दिया। इसके बाद नंदीग्राम उपचुनाव में उनकी पार्टी की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली। तीसरा झटका तब लगा, जब ममता बनर्जी ने नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को समर्थन देने की बात कही और कुछ ही देर बाद उन्हें…

Read More

TMC के नाम और चुनाव चिह्न पर रोक, ममता बनर्जी गुट को झटका; कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में होने वाले आगामी विधानसभा उपचुनावों से पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नाम और आरक्षित चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर अंतरिम रोक लगा दी गई है। चुनाव आयोग के इस फैसले के बाद TMC से जुड़े दोनों प्रतिद्वंद्वी गुट नंदीग्राम और रेजीनगर उपचुनाव में पार्टी के नाम और आरक्षित चुनाव चिह्न का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। कांग्रेस ने फैसले पर उठाए सवाल कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने चुनाव आयोग के अंतरिम फैसले की आलोचना की। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए इस…

Read More

महुआ मोइत्रा की बढ़ीं मुश्किलें, कथित भड़काऊ भाषण मामले में कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट

कृष्णानगर: पश्चिम बंगाल के नादिया जिले की कृष्णानगर अदालत ने कथित भड़काऊ भाषण से जुड़े मामले में तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। अदालत ने यह कार्रवाई बार-बार समन और व्यक्तिगत रूप से पेश होने के निर्देशों का पालन नहीं किए जाने के बाद की। कोर्ट ने वारंट की तामील से संबंधित रिपोर्ट 28 अगस्त तक पेश करने का निर्देश दिया है। बार-बार समन के बावजूद अदालत में नहीं पहुंचीं महुआ मोइत्रा पर महिलाओं का अपमान करने और कथित तौर पर नफरत फैलाने वाला…

Read More

‘राजनीति में आना मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल’, TMC नेता आशीष बनर्जी के सुसाइड नोट में क्या-क्या लिखा था?

कोलकाता: बंगाल विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष और वरिष्ठ तृणमूल कांग्रेस नेता आशीष बनर्जी का रविवार सुबह बीरभूम जिले के रामपुरहाट शहर स्थित पार्टी कार्यालय में शव मिला। पुलिस को मौके से एक पन्ने का सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें उन्होंने राजनीति में आने को अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल बताया और युवा पीढ़ी को राजनीति से दूर रहने की सलाह दी। नोट में उन्होंने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। TRDA में अपनी भूमिका को लेकर कही ये बात सुसाइड नोट में आशीष बनर्जी…

Read More

CJP प्रदर्शन पर TMC का संसद में बड़ा दांव, राज्यसभा में नियम 267 के तहत तत्काल चर्चा की मांग

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई का मुद्दा अब संसद तक पहुंच गया है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने राज्यसभा में नियम 267 के तहत नोटिस देकर इस पूरे घटनाक्रम पर तत्काल चर्चा कराने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ हुई कथित पुलिस कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़ा गंभीर विषय है, जिस पर सरकार को सदन में जवाब देना चाहिए। नियम 267 के तहत उठाया मुद्दा टीएमसी की ओर से…

Read More

‘मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा’, भाजपा पर ममता बनर्जी का तीखा हमला; बागी नेताओं पर भी साधा निशाना

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के नेताओं को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें चुप कराना है तो उनकी जान लेनी होगी, क्योंकि वह दबाव में आने वाली नहीं हैं। ममता ने यह बयान एक वीडियो संदेश के जरिए दिया, जिसे पार्टी सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा किया। भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप वीडियो संदेश में ममता बनर्जी ने कहा…

Read More

अभिषेक बनर्जी के घर पर हमला! खिड़कियों पर बरसाए पत्थर, CCTV सामने आने के बाद गरमाई बंगाल की सियासत

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति के बीच मंगलवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जब तृणमूल कांग्रेस के सांसद और राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित आवास पर कथित तौर पर पथराव किया गया। घटना में घर की पहली मंजिल की खिड़कियों के शीशे टूट गए। मामले का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है। तृणमूल कांग्रेस ने इस घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। CCTV में कैद हुई पूरी घटना सामने आए सीसीटीवी फुटेज में एक युवक बाइक से…

Read More

अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें: हाई कोर्ट ने हटाई गिरफ्तारी वारंट पर रोक, अब कभी भी हो सकती है कार्रवाई

जबलपुर: तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी की कानूनी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने उनके खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट पर लगी अंतरिम रोक को समाप्त कर दिया है। अदालत के इस फैसले के बाद उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई का रास्ता साफ हो गया है और अब पुलिस कार्रवाई की संभावना भी बढ़ गई है। हाई कोर्ट ने रद्द की अंतरिम राहत मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने आदेश देते हुए गिरफ्तारी वारंट पर लगी अंतरिम रोक को खत्म कर दिया।…

Read More

TMC में बगावत के बीच शत्रुघन सिन्हा का बड़ा ऐलान, बोले- मुश्किल वक्त में ममता का साथ नहीं छोड़ूंगा

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस में कथित अंदरूनी असंतोष और बगावत की चर्चाओं के बीच पार्टी सांसद शत्रुघन सिन्हा ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि वह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ मजबूती से खड़े हैं और किसी भी परिस्थिति में उनका साथ नहीं छोड़ेंगे। पार्टी में टूट और कई सांसदों के असंतोष की खबरों के बीच शत्रुघन सिन्हा के बयान को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उन्होंने बागी खेमे में शामिल होने की अटकलों को पूरी तरह खारिज करते हुए…

Read More

TMC को एक और बड़ा झटका! राज्यसभा से सुष्मिता देब का इस्तीफा, हिमंत सरमा से मुलाकात के बाद तेज हुईं राजनीतिक अटकलें

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) की राज्यसभा सांसद सुष्मिता देब ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। एक सप्ताह के भीतर पार्टी के दूसरे सांसद के इस्तीफे ने सियासी गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। खास बात यह है कि इस्तीफे के बाद उनकी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से मुलाकात की खबर सामने आई है, जिसके बाद उनके अगले राजनीतिक कदम को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि…

Read More